स्पॉट फिक्सिंग: अब पछताए क्या होत, जब …

स्पॉट फिक्सिंग: अब पछताए क्या होत, जब …

आईपीएल फिक्सिंग के मामले में फंस चुके श्रीसंथ आजकल दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल की कस्टडी में अपने जिन्दगी के दिन काट रहे हैं। सूत्रों से मुताबिक स्पेशल सेल की कस्टडी में श्रीसंथ की हालत खराब बताई जा रही है।

श्रीसंथ के द्वारा घबराहट की शिकायत करने पर सेल के ऑफिसरों ने एम्स के डॉक्टर से उसका मेडिकल चेकअप भी कराया है। यह भी बताया जा रहा है कि श्रीसंथ का तीन बार मेडिकल चेकअप हो चुका है। स्पेश्ल सेल के सूत्रों के मुताबिक श्रीसंथ डिप्रेशन में आ चुके हैं और जब वह अपने परिवार से मिले तो फूट-फूट कर रोने लगे।

श्रीसंथ का चेकअप करने वाले डॉक्टरों ने उनकी घबराहट की बजह गर्मी को बताया है। लेकिन जब इस बारे में स्पेश्ल सेल के अधिकारियों से पूछा गया तो उन्होंने इसे महज एक अफवाह बताया। उन्होंने कहा कि डॉक्टर सिर्फ रूटीन चेकअप के लिए आते हैं। सूत्रों का कहना है कि फिक्सिंग के मामले में रोज -रोज हो रहे खुलासों और गिरफ्तारियों ने श्रीसंथ की टेंशन को और बढ़ा दिया है।

श्रीसंथ पर पूछताछ का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है और यह भी उसकी इस घबराहट की बजह हो सकती है। फिलहाल जिस तरह की खबरें आ रहीं है उससे साफ पता चलता है कि वे लगातार डिप्रेशन में जा रहे हैं और ऐसा हो भी क्यों न, जिस तरह से वह एक झटके में अर्श से फर्श पर आए हैं ऐसे में उसकी यह हालत होना जायज़ है।

श्रीसंथ को अपने किए पर शायद अब दुख हो रहा है क्योंकि उसे अपना कैरियर डूबता नजऱ आ रहा है। शायद इसीलिए शुक्रवार को परिवार से मिलने पर वह फूट-फूटकर रोए। डर उसके चेहरे पर साफ झलक रहा था। वह बार-बार अपनी मां से यही कहते सुने गए कि अब क्या होगा?

श्रीसंथ अपने क्रिकेट कैरियर में अन्य दो खिलाडिय़ों – अजीत चंदीला और अंकित चव्हाण से ज्य़ादा सफल थे और अपने स्टाइल की वजह से क्रिकेट जगत में उनकी एक अलग छवि भी थी। लेकिन चंद रुपयों की लालच में उसने अपनी और भारतीय क्रिकेट दोनों की छवि को धूमिल किया है।

मान लो अगर दिल्ली पुलिस इस फिक्सिंग का खुलासा न करती तो श्रीसंथ को अपने किए का कोई अफसोस नहीं होता और वे अय्याशी की गलियों में इन पैसों से मौज के भवंडर मे गोते लगाते होते।

Related posts