
90 चालान काट 16900 जुर्माना वसूला
घुमारवीं (बिलासपुर)। थाना घुमारवीं के तहत बस स्टैंड घुमारवीं में घुमारवीं पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करने के लिए अभियान छेड़ दिया है। अभियान के तहत वाहन चालकों को जागरूक किया गया, वहीं नियमों की अवहेलना करने वालों के चालान भी काटे गए।
14 जुलाई से चलाए गए इस अभियान के तहत पुलिस ने वाहन चालकों को पंपलेट भी बांटे। थाना प्रभारी घुमारवीं सीता राम संधू ने बताया कि 14 जुलाई से 30 जुलाई तक यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी प्रदान की जा रही है। मंगलवार को बस स्टैंड घुमारवीं के आउट गेट पर वाहन चालकों को जागरूक किया। पुलिस ने गाड़ी चलाते समय हेल्मेट लगाने, वाहन चलाते समय म्यूजिक इत्यादि नहीं चलाने, मोबाइल का प्रयोग न करने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने गत एक सप्ताह में 90 वाहनों के चालान काटकर 16900 जुर्माना वाहन चालकों को जुर्माना किया गया है। पुलिस का अभियान इसी तरह से जारी रहेगा। कल वाहन चालकों को थाना घुमारवीं में यातायात नियमों को लेकर एक फिल्म भी दिखाई जाएगी।
