9 मई से लापता युवक का शव बरामद

फतेहपुर (कांगड़ा)। पुलिस थाना फतेहपुर के अंतर्गत हटली के जंगल से सोमवार को गली-सड़ी हालत में एक शव मिला है। शव की पहचान अनिल सलारिया निवासी शाहपुर कंडी रोड पठानकोट (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के लिए नजदीक अस्पताल भेज दिया है। मृतक के भाई ने शव की पहचान की है।
पुलिस के अनुसार मृतक अनिल सलारिया के परिजनों ने 9 मई को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट फतेहपुर पुलिस थाने में दर्ज करवाई थी। मृतक हटली के समीप परड़ाह में अपने किसी रिश्तेदार के पास काम करता था और अचानक घर से लापता हो गया था। सोमवार को स्थानीय लोगों ने शव को जंगल में देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने हटली के जंगल में गली-सड़ी लाश को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम करवाया। मृतक के भाई ने उसके कपड़ों से शव की शिनाख्त की। फतेहपुर पुलिस थाने के प्रभारी तिलक राज ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले की पूरी गहनता से छानबीन कर रही है।

Related posts