850 ग्राम चरस के साथ दो गिरफ्तार

चौंतड़ा (मंडी)। घट्टा चौकी पुलिस ने चरस तस्करी के मामले में दो आरोपियाें को गिरफ्तार किया है। आरोपियाें के पास से 850 ग्राम चरस बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार वीरवार को घट्टा में पुलिस नाके के दौरान वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस जोगिंद्रनगर से बैजनाथ की ओर जा रही सूमो गाड़ी को रुकने का इशारा किया गया। लेकिन वाहन चालक ने गाड़ी को नहीं रोका और तेज गति से गाड़ी भगा ले गया। घट्टा पुलिस प्रभारी ठाकरु राम की अगुवाई में पुलिस दल ने गाड़ी का पीछा किया। पुलिस दल ने मंडी और कांगड़ा जिले की सीमा पर गाड़ी को रोक दिया। तलाशी लेने पर इसमें से आठ सौ पचास ग्राम चरस बरामद हुई। इसे गाड़ी में बोनट के नीचे पालीथिन में छुपाकर रका था। पुलिस ने आरोपी किशोरी लाल निवासी धमरेहड (सुधार) और भीम सिंह निवाली डगवानधार (सुधार) को हिरासत में ले लिया। एएसआई ठाकरु राम ने बताया कि शुक्रवार को आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Related posts