
बिलासपुर। सूबे में सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने के लिए डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) योजना शुरू की गई है। योजना का लाभ उन लोगों को ही मिलेगा। इनका आधार कार्ड होगा। आधारकार्ड न होने के कारण कई डीबीटी योजना लाभ उठाने को नहीं हैं। शिक्षा विभाग में सैकड़ों छात्र डीबीटी स्कालरशिप का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। इस वजह से जिला के करीब 824 बच्चों को अभी तक स्कालरशिप नहीं मिल पाई है।
शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों को डीबीटी योजना के तहत स्कालरशिप राशि का भुगतान तो किया जा रहा है। लेकिन जिन विद्यार्थियों ने अपने आधार कार्ड विभाग में जमा करवाए हैं। उन्हें डीबीटी स्कालरशिप का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उच्च शिक्षा विभाग बिलासपुर में स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत कुल 242 छात्रवृत्ति धारक हैं। 176 बच्चों को डीबीटी योजना का लाभ मिल रहा है। शेष 68 बच्चों ने अपने आधारकार्ड जमा नहीं करवाए हैं। प्री-मेट्रिक अनुसूचित जाति में 319 छात्रवृतिधारकों में से एक भी बच्चे ने अपना आधारकार्ड जमा नहीं करवाया है। ओबीसी छात्रवृत्ति में भी 312 छात्रवृत्तिधारक में भी किसी को भी डीबीटी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में अनुसूचित जाति में 423 बच्चे पात्र हैं। 283 बच्चों को लाभ मिल रहा है। 140 बच्चे लाभ से वंचित हैं। अनुसूचित जाति में 33 बच्चों में से एक भी छात्र को लाभ नहीं मिला है। ओबीसी में 66 बच्चे छात्रवृत्ति के लिए पात्र हैं। 46 छात्र डीबीटी स्कालरशिप का लाभ उठा रहे हैं। 20 बच्चों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
उच्च शिक्षा उप निदेशक वीर सिंह नेगी ने कहा कि आधारकार्ड जमा न होने के कारण कई बच्चों को डीबीटी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। संबधित बच्चे अपना आधारकार्ड जल्द जमा करवाएं ताकि योजना का लाभ मिल सके।
