
पिथौरागढ़। पीजी कालेज में एनसीसी (राष्ट्रीय छात्र सेना) की परीक्षा के नतीजे आ गए हैं। बी में 27 और सी प्रमाणपत्र में 47 कैड्ेटस ने परीक्षा पास की है। इस मौके पर एनसीसी की परेड भी की गई।
प्राचार्य डा.डीएस पांगती और कालेज के एनसीसी ऑफीसर डा.एनएस बनकोटी ने कहा कि एनसीसी से देश सेवा का जज्बा ही नहीं बल्कि एनसीसी के सी प्रमाणपत्र का लाभ एसएसबी के साक्षात्कार सहित कई नौकरियों में भी मिलता है। इस मौके पर कैडेट आशीष शर्मा, काशी सिंह खत्री, बबलू भट्ट, नितिन मारकाना, भगवान चंद आदि मौजूद थे।
साथ ही मौजूदा शिक्षण सत्र के लिए एनसीसी के नामांकन भी कर लिए गए हैं। नामांकन सूबेदार मेजर एसके यादव और डा.एनएस बनकोटी के नेतृत्व में हुए। कालेज में 105 कैडेट्स स्वीकृत हैं। बताया गया कि इस साल से एनसीसी फिर से तीन साल की हो गई है। प्रथम वर्ष में कैडेट्स प्रारंभिक शिक्षा के तौर पर परेड आदि सीखेंगे। दूसरे साल कैंप में हिस्सा लेकर बी और तीसरे वर्ष के कैंप से सी प्रमाणपत्र मिलेगा।
