
सोलन। प्री मानसून की बारिश ने जिला के अधिकतम तापमान में 7 फीसदी तक गिरावट ला दी है। नौणी पर्यावरण विभाग ने जिला का तापमान अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। इससे सोमवार और बुधवार के बीच तीस डिग्री तक तापमान दर्ज किया गया।
सोलन जिला में सुबह करीब साढ़े नौ बजे से बारिश शुरू हुई। रूक-रूक कर बारिश का दौर दोपहर एक बजे तक चलता रहा। जिससे लोगों का गर्मी से राहत भी मिली। वहीं बारिश के दौरान लोगों ने शहर में भीगने का भी खूब लुत्फ उठाया। स्थानीय निवासी हरिओम दत्त, सुरेंद्र कटवाल, महेंद्र जोशी, मनोहर, वेद प्रकाश, नर्मिता सिंह, मोहनी पाठक और रंजना शर्मा का कहना है कि बारिश के गर्मी से पैदा होने वाली उमस खत्म हो गई। यदि बारिश नहीं होती तो गर्मी का प्रकोप अधिक बढ़ जाता है। वहीं इस संदर्भ में नौणी पर्यावरण के विभाग अध्यक्ष सतीश भारद्वाज ने बताया कि प्री मानसून के चलते अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा।
