
पार्टी कार्यकर्ताओं तथा आम जनता से रू-ब-रू होंगे
पार्टी प्रवक्ता गणेश दत्त ने बताया कि चुनाव प्रचार के आधुनिक तकनीक से नरेंद्र मोदी पार्टी कार्यकर्ताओं तथा आम जनता से रू-ब-रू होंगे। पार्टी स्थापना दिवस 6 अप्रैल के बजाय 7 अप्रैल को होगा।
6 अप्रैल को भाजपा कार्यकर्ता अपने पोलिंग बूथों पर बैठक कर पार्टी स्थापना दिवस को विजय संकल्प दिवस के रूप में मनाएंगे।
भाजपा ने चुनाव प्रबंधन का जिम्मा सौंपा
मीडिया प्रबंधन पार्टी प्रवक्ता गणेश दत्त देखेंगे। रैलियों की व्यवस्था की दृष्टि से पार्टी प्रवक्ता चंद्रमोहन ठाकुर के साथ पार्टी सचिव त्रिलोक जम्वाल सहयोग करेंगे। कार्यक्रम यातायात की दृष्टि से अश्वनी कौशल तथा चंद्रभूषण नाग व्यवस्था देखेंगे।
लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत पार्टी मुख्यालय में एक अलग से मीडिया सेल गठित होगा, जो पार्टी का सकारात्मक प्रचार प्रसार करेंगे। बैठक में उपाध्यक्ष सिकंदर कुमार, सचिव त्रिलोक जम्वाल, पूर्व सचिव एचएन कश्यप और लीगल सेल के संयोजक अंशुल बंसल उपस्थित थे।
