स्कूल खुलेगे या नही ? आज 11 बजे होगी चर्चा

शिमला

उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा
हिमाचल में स्कूल खोलने को लेकर वीरवार को अभिभावकों, प्रिंसिपलों और जिला उपनिदेशकों की राय जानी जाएगी। उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से इस बाबत वीरवार सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक हर जिला के साथ पंद्रह-पंद्रह का वेबनियार किया जाएगा। इस दौरान उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा सभी से चर्चा करेंगे।

प्रदेश में अभी 15 जून तक स्कूलों में छुट्टियां घोषित की गई हैं। मुख्यमंत्री ने जुलाई में स्कूलों को खोलने की घोषणा की है। ऐसे में 15 जून के बाद दोबारा स्कूलों को बंद करना तय है। मार्च से बंद चल रहे स्कूलों को खोलने के लिए सरकार ने कई विकल्प तैयार किए हैं। हालांकि शिक्षा मंत्री के मुताबिक स्कूलों को खोलने में कोई जल्दबाजी नहीं की जाएगी। कोरोना संक्रमण का प्रकोप कम होने पर ही यह फैसला लिया जाएगा।
इसी कड़ी में वीरवार को उच्च शिक्षा निदेशालय प्रदेश के सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपलों, जिला उपनिदेशकों और अभिभावकों से साथ चर्चा करने जा रहा है। इसके बाद निजी स्कूलों के साथ भी बैठक कर उनकी राय भी जानी जाएगी। उच्च शिक्षा निदेशक ने बताया कि अभी प्रारंभिक चरण में वह स्वयं अभिभावकों के साथ बातचीत करेंगे। इसके बाद शिक्षा मंत्री के साथ भी संवाद करवाया जाएगा।

 

Related posts