

खेती-बागवानी के काम भी प्रभावित हो रहे हैं। रोहतांग में दो फीट तक ताजा बर्फबारी होने के साथ मार्च में सात फीट तक बर्फबारी दर्ज हो गई है। शनिवार को शिमला-रामपुर, आनी-कुल्लू, चंबा-भरमौर और मनाली-लेह नेशनल हाईवे ठप रहे। ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर में गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई। कांगड़ा में धौलाधार की पहाडि़यों, मैक्लोडगंज, पालमपुर और मुल्थान में हिमपात हुआ है। बैजनाथ में ओलावृष्टि से नकदी फसलों की रोपी पनीरी को नुकसान हुआ है। देहरा उपमंडल की ग्राम पंचायत हार में एक पशुशाला जमींदोज हो गई। राजधानी शिमला में ओलावृष्टि के साथ हल्की बर्फबारी भी हुई।
आज से तीन दिन कई क्षेत्रों में मौसम साफ

क्षेत्र बर्फबारी (सेमी में)
रोहतांग 60
छितकुल 30
सोलंगनाला 20
कुफरी 20
डलहौजी 20
शिमला 06 क्षेत्र न्यूनतम तापमान (डिग्री से. में)
केलांग – 5.2
कल्पा – 3.9
कुफरी – 1.6
डलहौजी – 0.1
मनाली 0.6
शिमला 0.4
