
गोपेश्वर। बृहस्पतिवार को भी जोशीमठ से बदरीनाथ, घांघरिया, पुलना और पांडुकेश्वर से तीर्थयात्रियों को निकालने के लिए सेना का बचाव अभियान जारी रहा। हेलीकॉप्टर से करीब 500 तीर्थयात्रियों को सकुशल निकालकर जोशीमठ लाया गया। जहां उन्हें उपचार दिया गया। सेना ने घांघरिया से 350, पांडुकेश्वर से 40, पुलना से छह, बदरीनाथ से 40 और अन्य स्थानों से 50 तीर्थयात्रियों को जोशीमठ पहुंचाया गया। पौड़ी के सांसद सतपाल महाराज और पर्यटन मंत्री अमृता रावत ने प्रभावित क्षेत्रों में हवाई दौरा कर चमोली के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से आपदा प्रभावित क्षेत्रों की जानकारी ली।
