50 करोड़ से चमकेगा एडवांस्ड स्टडी

शिमला। आजादी से पहले कई समझौतों के इतिहास की गवाह रही एडवांस्ड स्टडी की हेरिटेज बिल्डिंग का कायाकल्प किया जाएगा। केंद्र सरकार ने इसके लिए पचास करोड़ की राशि का प्रावधान किया है। दो साल में इस काम को पूरा किया जाएगा। भवन के कायाकल्प को लेकर केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय के सचिव अशोक ठाकुर, संयुक्त सचिव कला मंत्रालय सचिव मित्तल ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण और सीपीडब्लयूडी के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में अधिकारियों को खास तौर पर निर्देश दिए कि कायाकल्प के दौरान इसकी हेरिटेज लुक से कोई छेड़छाड़ न की जाए। पुरातत्व विज्ञानी आभा नारायण लांबा ने इसको लेकर स्टडी कर ली है, इसी आधार पर कायाकल्प किया जाएगा।
केंद्रीय सचिव अशोक ठाकुर ने बताया कि हिमाचल के गेयटी थियेटर की कायाकल्प का कार्य भी करवाया था, अब इसका प्रस्ताव तैयार करवा कर मंजूर करवा लिया है। इसका काम शीघ्र ही शुरू करवा कर दो सालों में पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इस मसले पर सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में वर्तमान स्वरूप में परिवर्तन न करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए निदेशक की अध्यक्षता में और सचिव केंद्रीय मंत्रालय की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया है। इसमें पानी का रिसाव और संरक्षण को ज्यादा ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

Related posts