48 घंटे ड्यूटी नहीं देंगे एचआरटीसी कर्मचारी

धर्मशाला। एचआरटीसी कर्मचारी अब 48 घंटे ड्यूटी नहीं देंगे। यह ऐलान किया परिवहन एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री जीएस बाली ने। वह शुक्रवार को इंटक के स्थापना दिवस पर एचआरटीसी कार्यालय धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। इस दौरान बाली का कर्मचारियों ने जोरदार स्वागत किया। इंटक नेताओं ने मंत्री के समक्ष अपनी विभिन्न मांगें रखीं। इनमें से 48 घंटे ड्यूटी दिए जाने के फरमान को वापस लिया जाए।
इंटक नेताओं ने मांग उठाई कि धर्मशाला वर्कशाप को पक्का किया जाए। इसके अलावा लंबे समय से एक ही पद पर कार्यरत निगम कर्मियों को पदोन्नति दी जाए। वहीं मंत्री बाली ने सभी मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर मंत्री ने निगम कर्मियों व चालक-परिचालकों को वर्दी में रहने व सवारियों से मधुर व्यवहार से पेश आने के निर्देश दिए। इसके अलावा मंत्री ने एचआरटीसी कर्मचारी संघ की सभी लंबित मांगों पर चर्चा के लिए जून माह में बैठक करने का समय भी दिया। इस मौके पर इंटक के वरिष्ठ उप प्रधान प्रदीप बलौरिया, महासचिव जगरूप सिंह व पुरुषोत्तम लाल समेत कई सदस्य व कर्मचारी मौजूद रहे। इस ऐलान से निगम के हजारों कर्मचारियों को राहत मिली है, जो लगातार ड्यूटी देते हैं।

Related posts