
मंडी। नौवीं जिलास्तरीय सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वुशु प्रतियोगिता कंसाचौक में शनिवार को शुरू हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रदेश वुशु संघ के महासचिव पीएन आजाद ने किया। प्रतियोगिता में तीनो वर्गों में 60 लड़कियां तथा करीब 150 लड़के भाग ले रहे हैं। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता का समापन रविवार को होगा। समापन समारोह में एडीएम मंडी पंकज राय बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।
पहले दिन कई मुकाबले खेले गए। इनमें सब जूनियर 44 किग्रा भार वर्ग ब्वायज सेमीफाइनल में गगन ने जीत दर्ज की। गगन ने दक्ष को हराया। वहीं 48 किग्रा भार वर्ग में योगेश तथा नमन फाइनल में पहुंच गए हैं। गर्ल्स जूनियर वर्ग 48 किग्रा भार वर्ग में शबनम प्रथम रही, जबकि अनावती द्वितीय, सीनियर वर्ग में खुशबू तथा विजयलक्ष्मी फाइनल में पहुंच गई हैं। वहीं सब जूनियर 32 किग्रा भार वर्ग क्वार्टर फाइनल में सुमन तथा संतोष और बंदना तथा मुस्कान के बीच मुकाबला होगा। 40 किग्रा भार वर्ग में शिवानी एवं निशा के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला होगा। सीनियर वर्ग गर्ल्स 56 किग्रा भार वर्ग में मोना भारती प्रथम, लता द्वितीय, सब जूनियर ब्यायज 20 किग्रा भार में हमीर प्रथम तथा गौरव द्वितीय स्थान पर रहा। तालू कंपीटिशन ननक्वान ब्वायज में पंकज वालिया प्रथम, अरुण द्वितीय, कर्ण तृतीय, जबकि ननक्वान गर्ल्स में कशिश प्रथम, हिमानी द्वितीय तथा चारू सैनी तृतीय स्थान पर रही। इसके अलावा सभी फाइनल मुकाबले रविवार को आयोजित होंगे। इस अवसर पर एनआईएस कोच चेतराम, राजपाल, सुरेंद्र, मनी राम पहलवान, रमेश चौधरी, खेम चंद, सुनील कुमार, भूप चंद, ललित कुमार, जय कुमार व बाक्सिंग कोच प्रवीण कुमार आदि मौजूद थे।
