
रोहड़ू। डोडरा क्वार मार्ग पर लढ़ोट के समीप आल्टो कर से वन विभाग की टीम ने 45 किलो नागछतरी बरामद की है। सोमवार रात से वन विभाग ने मामले को गोपनीय रखा है। मंलवार देर शाम आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही शुरू की गई है। विभाग की ओर से पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। वन खंड अधिकारी शक्ति सिंह ने बताया कि सोमवार की रात वन रक्षक सुरेश कुमार के साथ मिल कर उन्होंने लढ़ोट में आल्टो कार रोक कर जांच की । इस दौरान कार से करीब 45 किलो नागछतरी बरामद की है। उन्होेंने कहा कार में नागछतरी डोडरा क्वार की ओर से लाई जा रही थी। उन्होंने कहा कार को रोकने पर दो लोग सामने आ गए। कार चालक कार को बंद करके मौके से फरार हो गया है। वन खंड अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को पुरा दिन वन रेंज अधिकारी पीसी शर्मा की उपस्थित में आरोपियों को तलाशा गया है। उन्होेंने कहा चिड़गांव के दोे लोगों ने वन विभाग की टीम के सामने अवैध रूप से नागछतरी लाने का अपना जुर्म कबूल कर दिया है। उन्होेंने कहा नाग छतारी को मंगलवार देर शाम वन विभाग की टीम ने कब्जे में कर लिया है। उन्होंने कहा वन विभाग ने अल्टो कार भी जब्त कर दी है।नागछतारी की तस्करी में चिड़गांव के दो व्यक्ति शामिल है। उन्होंने कहा आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही के लिए उच्च अधिकारियों को सूचित किया गया है। वन विभाग की टीम अभी जांच में जुटी हुई है। उन्होंने कहा दस लाख रूपये तक के मामले वन विभाग को अपने स्तर पर निपटाने का अधिकार है। इसलिए पुलिस में सूचना नही दी गई है।
