40 हजार की लकड़ी के साथ दो पकड़े

पिथौरागढ़। चंडाक के पास से एक जीप में साल और चीड़ की बल्लियां बरामद हुई है। जीप से लाई जा रही ये लकड़ी रमन्ने के बगैर लाए जा रहे थे। स्पेशल आपरेशन ग्रुप (एसओजी) की टीम ने जीप सहित दोनों आरोपियों को पकड़ा है।
कोतवाल जीपी बौठियाल ने बताया कि एसओजी ने चंडाक के पास जीप की तलाशी के दौरान चीड़ और साल की 31 बल्लियां बरामद की। बरामद लकड़ी की कीमत करीब 40 हजार रुपये है। पिकप जीप के साथ आरोपी कैलास पांडेय निवासी पतलगांव और राजेंद्र प्रसाद दिगतोली को पकड़ा है। एसओजी प्रभारी धर्मवीर सोलंकी के नेतृत्व में मनमोहन भंडारी, सुरेंद्र और ललित शामिल थे। बाद में पुलिस ने आरोपी को वन विभाग के हवाले किया है। वन विभाग ने वन अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है।

Related posts