4 लाख 35 हजार किमी. का सफर साइकिल पर तय

शाहपुर (कांगड़ा)। पंजाब के बठिंडा निवासी राजेंद्र गुप्ता धार्मिक स्थानों की अपनी साइकिल यात्रा पिछले 25 साल से जारी रखे हुए हैं। कश्मीर से लेकर कन्या कुमारी तक किसी भी तीर्थ स्थान पर जाते हैं तो हर जगह प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हैं। 10 बार अमरनाथ यात्रा कर चुके हैं। 87 बार वैष्णो देवी की यात्रा करने के बाद बुधवार को शाहपुर पहुंचे राजेंद्र गुप्ता 4 लाख 35 हजार किलोमीटर की यात्रा साइकिल पर कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि 1989 में उन्होंने पैदल गंगोत्री की यात्रा की थी, उसके बाद प्रभु की कृपा उन पर इस तरह हुई कि वह साइकिल पर धार्मिक यात्रा करते रहे। प्रदेश में वह कांगड़ा माता, ज्वालाजी, श्री चामुंडा देवी, नैना देवी माता, चिंतपूर्णी आदि मंदिरों की यात्रा करने के बाद हरिद्वार और ऋषिकेश की यात्रा करेंगे और फिर वापस अपने शहर भठिंडा जाएंगे।

Related posts