
नई टिहरी। उत्तरकाशी-केदारनाथ मार्ग पर फंसे 37 यात्रियों को ओखलाखाल-लंबगांव के रास्ते टिहरी बांध में मोटर बोट से सुरक्षित निकाल लिया गया है। यात्रियों को लंबगांव के रास्ते ओखलाखाल लाया गया। जहां बोट में बैठाकर उन्हें कोटीकालोनी लाया गया। टीएचडीसी की ओर से यात्रियों को भोजन की व्यवस्था की गई थी। बाद में उन्हें बस से ऋषिकेश भेजा गया है। डीएम नितेश कुमार झा ने बताया कि 37 यात्रियों में से 10 हरदोई, 3 इलाहाबाद, 3 आगरा(उप्र) 6 रांच्री, (झारखंड़) 3 ग्वालियर(मध्यप्रदेश) 4 नागपुर,महाराष्ट्र 3 हिसार हरियाणा, 3 घौलपुर राजस्थान, 2 मवाली पंजाब के हैं। मोरीयाणा-सुआखोली मोटर मार्ग को बृहस्पतिवार तक चालू कर दिया जाएगा।
