35 हजार आबादी अंधेरे में

गणाईगंगोली। बिजली विभाग की लापरवाही से गणाईगंगोली क्षेत्र के लोग पिछले 10 दिन से घोर बिजली अव्यवस्था का सामना कर रहे हैं। 40 ग्राम पंचायतों की करीब 35 हजार आबादी को रात भर बिजली नहीं मिल रही है।
शाम होते ही बिजली गुल हो जाती है, फिर सुबह छह बजे ही बहाल होती है। सामाजिक कार्यकर्ता आनंद सिंह बोरा, देवेंद्र मेहता, चंचल सिंह ने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारियों की अनदेखी के कारण इलाके के लोग सालों से बिजली की किल्लत झेल रहे हैं। बिजली न होने से बनकोट की पानी की योजना संचालित नहीं हो पा रही है। इन लोगों ने दो दिन के भीतर व्यवस्था में सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस संबंध में बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश मौर्या ने कहा कि ठेकेदार का अनुबंध समाप्त हो गया है। नए टेंडर हुए हैं, जल्द ही व्यवस्था ठीक हो जाएगी।

Related posts