34 करोड़ से होगा कुल्लू घाटी का सौंदर्यीकरण

कुल्लू। देवभूमि कुल्लू के पर्यटन कारोबारियों के लिए एक अच्छी खबर है। पौने 34 करोड़ से कुल्लू घाटी के पर्यटन स्थलों को नया रूप देकर विकसित किया जाएगा। पार्किंग के साथ-साथ कुल्लू शहर के सौंदर्यीकरण की पहल होने जा रही है। इसके लिए भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने इस मेगा प्रोजेक्ट को 3371.52 लाख रुपये की मंजूरी दी है। नगर परिषद कुल्लू के उपाध्यक्ष मनु शर्मा ने यह जानकारी दी है।
उन्होंने कहा कि भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा दी गई मंजूरी का पत्र उन्हें 14 मार्च को मिला है। मंत्रालय द्वारा भेजे इस पत्र में 27 प्रोजेक्टों को शामिल किया है, जिसमें इस धन को खर्च किया जाएगा। जिला की तीन विधानसभा क्षेत्र मनाली, कुल्लू और बंजार में पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। इसमें जिला मुख्यालय के गांधीनगर, लोअर ढालपुर तथा अखाड़ा बाजार व मनाली में मल्टीपार्किंग और मल्टीपर्पस हाल पर 5 करोड़ की राशि खर्च होगी। वहीं ऐतिहासिक ढालपुर के कलाकेंद्र के आसपास 2.25 करोड़ से सौंदर्यीकरण किया जाएगा। पर्यटन विकास के इस मेगा को मंजूरी मिलने पर घाटी के पर्यटन कारोबारियों ने खुशी व्यक्त की है। इसके अलावा कुल्लू शहर में तीन पार्किंग का भी निर्माण किया जाएगा। इससे कुल्लू शहर में सबसे गंभीर जाम की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी।

किस पर कितना पैसा होगा खर्च
1. रामशीला-अखाड़ा बाजार में लाइट्स, पार्क, रेन शेल्टर, रेलिंग तथा फेंसिंग पर 4.50 करोड़ रुपये
2. ढालुपर के सौंदर्यीकरण पर 2.25 करोड़ रुपये
3. वाटर स्पोर्ट्स सेंटर पंडोह पर 90 लाख रुपये
4. बंजार के बाहू में कैंपिंग हट्स पर 46.57 लाख
5. गाड़ागुशैणी में कैंपिंग साइट के लिए 36 लाख
6. सैंज के शैंशर के ट्रैक के लिए 48 लाख रुपये
7. मनाली में मल्टी पार्किंग और मल्टीपर्पस हाल पर 5 करोड़
8. मनाली शहर के सौंदर्यीकरण पर 1.75 करोड़
9. रायसन में स्पोर्ट्स सुविधा पर एक करोड़ रुपये
10. कूड़ा एकत्रीकरण पर एक करोड़ रुपये

Related posts