
नई दिल्ली: जनतंत्र यात्रा के तहत यूपी के गोंडा जिले में पहुंचे गांधीवादी समाजसेवी अन्ना हजारे ने जन लोकपाल बिल के लिए आयोजित एक सभा में खुलासा किया है कि साल 2003 में महाराष्ट्र सरकार के एक मंत्री ने उनकी हत्या की सुपारी दी थी। मगर सुपारी लेने वाले अपराधियों ने अन्ना के सहयोगी को तो मारा। मगर उन्हें छोड़ दिया।
मौजूदा यूपीए सरकार के गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे उस समय राज्य के मुख्यमंत्री थे। अन्ना का आरोप है कि शिंदे सरकार के एक मंत्री ने हत्यारों को 30 लाख रुपये दिए थे। उन्होंने कहा कि मैं जल्द ही रामलीला मैदान में एक बार फिर अनशन करूंगा और जब तक मजबूत जन लोकपाल बिल नहीं बन जाता, तब तक मैं मरने वाला नहीं हूं।
