
शाहपुर (कांगड़ा)। आईटीआई शाहपुर में सत्र 2014-15 और 2014-16 में प्रवेश पाने के लिए प्रोस्पेक्टस मिलना शुरू हो गए हैं। आईटीआई में इस प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को काफी संख्या में संस्थान में प्रोस्पेक्टस लेने वाले युवक-युवतियों की भीड़ लगी रही। आईटीआई के प्रधानाचार्य एसके लखनपाल ने बताया कि 3 जुलाई तक कार्यालय में फार्म जमा करवाने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। इसमें सामान्य श्रेणी के 350 रुपये और एससी, एसटी तथा ओबीसी के लिए 250 रुपये प्रोस्पेक्टस की कीमत रखी गई है। वहीं, प्रोस्पेक्टस लेते समय विद्यार्थियों को अपनी श्रेणी का प्रमाण पत्र भी दिखाना होगा। प्रधानाचार्य लखनपाल ने बताया कि इस बार जिला कांगड़ा में आईटीआई शाहपुर के अलावा नुरपुर, धमेटा, सलियाणा, डोह, तलबाड़ स्थित लाहड़, गढ़ जमूला, गंगथ, डाडासीबा, जवाली, पालमपुर, धर्मशाला, खुंडियां, बैजनाथ और दौलतपुर में युवक-युवतियां प्रवेश ले सकेंगी। उन्हाेंने बताया कि इस बार आईटीआई में 30 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं । केवल शाहपुर में सीओई की 126 सीटें भरी जाएंगी। शाहपुर में सीओई के साथ-साथ फ्री और पेमेंट के विभिन्न 21 व्यवसायों में 900 युवक-युवतियों को प्रवेश मिलेगा। वहीं पहली काउंसिलिंग प्रक्रिया 5 से 17 जुलाई तक, दूसरी 7 अगस्त और तीसरी 14 अगस्त को होगी।
