3 किलो 980 ग्राम चूरापोस्त पकड़ा

बद्दी (सोलन)। बद्दी पुलिस की एसआईयू विंग ने एक नालागढ़ के वार्ड नंबर तीन के एक युवक से 3 किलो 980 ग्राम चूरा पोस्त बरामद कर गिरफ्तार किया है। एसआईयू विंग के प्रभारी राजू के नेतृत्व में मुख्य आरक्षी किशोर सिंह, ओंकार सिंह, तेजा सिंह और सुरेश कुमार ने रामशहर रोड पर वन विभाग के कार्यालय के समीप एक युवक को देखा। इस युवक सफेद रंग का प्लास्टिक का थैला हाथ में लेकर जा रहा था। पुलिस के देख कर युवक हड़बड़ाने लगा। शक होते ही पुलिस ने उसे देखते ही पीछा करते हुए उसे कुछ ही दूर पर दबोच लिया।
पुलिस ने जब थैले का जांच की तो थैले में पॉलीथिन के 21 वजनी पैकेट पाए गए। इन पैकेटों में चूरा पोस्त पाया गया। जिस युवक से यह चूरा पोस्त लिया। उसकी शिनाख्त नालागढ़ निवासी गौरव शर्मा के रूप में हुई। एसपी अरूल शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने युवक के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Related posts