
चंपावत। उत्तराखंड विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन त्रिपक्षीय वार्ता में बनी सहमति को पूरा नहीं किए जाने से नाराज है। संगठन ने इसके विरोध में 29 अक्तूबर से आंदोलन का निर्णय लिया है। शुक्रवार को यहां हुई बैठक में प्रदेश संगठन द्वारा लिए गए फैसले की जानकारी दी गई।
संगठन के अध्यक्ष बालेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष बलवंत सिंह ने कहा कि 14 मार्च को संगठन के पदाधिकारियों के साथ सीएम के प्रतिनिधि और तीनों बिजली निगम के प्रबंध निदेशक से हुई वार्ता मेें तीन माह के भीतर विभागीय संविदा, समान कार्य समान वेतन देने सहित कई मांगों पर सहमति जताई पर मांग पूरी नहीं हुई।
कर्मियों ने 28 और 29 अक्तूबर को दो दिनी धरना देने तथा 29 अक्तूबर से टूल डाउन हड़ताल करने का निर्णय लिया गया। बैठक में संगठन के प्रचार मंत्री लक्ष्मण कन्याल, प्रमोद रावत, सतीश जुकरिया, चंदन नाथ गोस्वामी, लक्ष्मणनाथ, बसंत प्रसाद, नारायण राम, विक्रम सिंह, रफीक अहमद, चारू ओझा आदि ने आंदोलन को कामयाब बनाने पर विचार मंथन किया।
