2860 अभ्यर्थी देंगे समूह ग की परीक्षा

नैनीताल। उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद के तत्वावधान में समूह ग के तहत बंदी रक्षक पदों के लिए लिखित परीक्षा 15 सितंबर को नगर के सात केंद्रों में होगी, जिसमें 2860 अभ्यर्थी भाग लेंगे। परीक्षा के जोनल अधिकारी और राजकीय पालीटेक्निक कालेज के प्रधानाचार्य एमएस बिष्ट ने बताया कि भारतीय शहीद सैनिक स्कूल में 500, राजकीय पालीटेक्निक और जीजीआईसी में 450-450, एशडेल, जीआईसी में 400-400, एमएल साह बालिका इंटर कालेज में 350 और सीआरएसटी इंटर कालेज में 310 अभ्यर्थी भाग लेंगे। परीक्षा अपराह्न 2 से 4 बजे तक होगी। एनके सिंह, भूपेंद्र सिंह, पीसी पांडे, सीपी उप्रेती, अर्चना शुक्ला, रेखा गुणवंत, पीआर पटेल को केंद्र अधिकारी जबकि हर कालेज के प्रधानाचार्यों को केंद्र अधीक्षक बनाया गया है। पालीटेक्निक केंद्र के केंद्र अधीक्षक की जिम्मेदारी वीरेंद्र कुमार को सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ब्यूरो

Related posts