
रुद्रप्रयाग। विभिन्न संस्थाओं से आ रही राहत सामग्री को जिला मुख्यालय से चॉपर के जरिए 26 गांवों तक पहुंचा दिया गया है। प्रशासन ने अब जिला मुख्यालय के अलावा गुप्तकाशी और ऊखीमठ से भी चॉपरों से राहत सामग्री प्रभावित क्षेत्रों में भेजना शुरू कर दिया है। चॉपरों से 383 क्विंटल राहत सामग्री प्रभावित लोगों को दी गई है।
राहत वितरण सामग्री के नोडल अधिकारी एसडीएम पीसी दुम्का ने बताया कि राहत सामग्री में चावल, आटा, दाल, नमक और चीनी आदि के पैकेट हैं। जरूरत की सामग्री प्रभावित क्षेत्रों में भेजी जा रही है। राहत सामग्री उतारने के लिए 16 अस्थायी हेलीपैड बनाए गए हैं। एक नया हेलीपैड स्यांसू में भी बनाया गया है। चॉपरों ने 126 चक्कर में 1880 राहत सामग्री के पैकेट उतारे हैं।
राहत सामग्री वितरण तिथिवार
तिथि हेली चक्कर हेलीपैड पैकेट वजन(क्विंटल) गांव
26 01 04 अगस्त्यमुनि 150 15 02
27 01 02 स्यालसौड़, कोटमा,कालीमठ 150 15 02
चौमासी
28 01 15 अग., स्याल., गौरीगांव, 500 60 10
चौमासी, कोटमा, कालीमठ
29 02 04 कोटमा, गौरीगांव 80 08 02
30 03 35 सौड़ी गिंवाला, गौरी., 1090 110 17
जाल मल्ला,त्रियुगीनारायण
तोषी, कुणजेठी, कोटमा, हाट
01 04 66 चौमासी, कुणजेठी, ब्यूंखी, 1860 186 26
जाल मल्ला, कोटमा, कालीमठ,
त्रियुगी., गौरी., गबनीगांव, चिलौंड
योग – 126 3830 383 –
लाभान्वित गांव
गबनीगांव, ककोला, सौड़ी गिंवाला, बेडूबगड़, तोषी, त्रियुगीनारायण, चौमासी, कोटमा, कविल्ठा, खोन्नू, स्यांसू, कालीमठ, कोठेड़ा, ब्यूंखी, कुणजेठी, खेती नांदला, स्यालसौड़, अगस्त्यमुनि, जाल मल्ला, जाल तल्ला, गौरीगांव, हाट, सोलू और चिलौंड
