25वें दिन धारचूला पहुंचे गिनेचुने वाहन

धारचूला। आखिरकार बीआरओ ने जैसेतैसे धारचूला को 25वें दिन शेष जगत से कनेक्ट कर दिया है, लेकिन अब भी केवल फोर वाई फोर गेयर सुविधा वाले गिनेचुने छोटे वाहन ही धारचूला पहुंच पाए हैं।
17 की आपदा में बलुवाकोट से लेकर धारचूला तक नेशनल हाइवे तहसनहस हो गया था। बृहस्पतिवार को 25वें दिन विधायक हरीश धामी के वाहन के साथ ही तमाम फोर बाई फोर गेयर वाले वाहन धारचूला पहुंचे। कालिका क्षेत्र में वैकल्पिक सड़क में कीचड़ होने से अन्य वाहन नहीं चल पा रहे हैं।
विधायक ने कहा है कि बारिश की वजह से वैकल्पिक सड़क में कीचड़ हो गया है, जिसमें वाहन नहीं चल पा रहे हैं। अगलेदो दिन में धारचूला तक आसानी से वाहन आ जा सकेंगे।

Related posts