24 घंटे खुला रहेगा कंट्रोल रूम

पालमपुर (कांगड़ा)। भारी बारिश को देखते हुए आपदा प्रबंधों को पुख्ता करने के लिए पालमपुर को पांच सेक्टरों में बांटा गया, ताकि प्रभावित लोगों को जल्द राहत पहुंचाई जा सके। मंगलवार को एसडीएम पालमपुर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह फैसला लिया गया है।
इसमें आपदा प्रबंधों को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। वहीं एसडीएम कार्यालय में मुख्य कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जो लोगों की सहायता में 24 घंटे कार्य करता रहेगा। इसके अलावा कई अन्य जगहों पर भी कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। वहीं बिजली परियोजनाओं में काम कर रहे मजदूरों को भी हटाने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही नदी-नालों के किनारे रह रहे लोगों को लेकर पंचायतों को आदेश दिए कि वह इन लोगों को सचेत रहने के लिए कहें। एसडीएम भूपेंद्र अत्री ने बताया कि आपदा प्रबंधों से निपटने के लिए पालमपुर को पांच सेक्टरों में बांटा गया है। जिसके तहत कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। पालमपुर में कंट्रोल रूम का नंबर 01894-230595, धीरा 01894-222400, भवारना 01894-247162, थुरल 01894-276400 व पंचरुखी कंट्रोल रूम का नंबर 254232 व 254251 हैं। इसमें कोई व्यक्ति फोन पर आपदा की जानकारी दे सकता है। उन्होंने कहा कि उपमंडल में 15 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। उन्होेंने सभी विभागों से आपसी समन्वय स्थापित करने का आह्वान किय। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को आपदा प्रबंधन पर बैठकें करने के भी आदेश जारी किए हैं।

Related posts