22 को घेरेंगे वन विभाग का कार्यालय

सोलन। किसान सभा 22 अप्रैल को सुबह 10 बजे सुबाथू वन विभाग कार्यालय का घेराव करने जा रही है। सोलन के चामत पंचायत के शांगड़ी में इसी मुद्दे को लेकर किसानों ने बैठक का आयोजन किया। बैठक में किसानों ने कहा कि पांच साल से जंगली जानवरों के कारण फसलें बर्बाद हो रही हैं। किसान कर्जे के बोझ तले दब रहा है। सरकार और विभाग कुछ भी करने में असमर्थ नजर आ रहा है। जिला किसान सभा के सचिव प्यारे लाल वर्मा ने बताया कि शांगड़ी में इसी मुद्दे को लेकर देवठी, चामत, देलगी और भारती पंचायतों के किसानों ने बैठक की। बंदरों का आतंक दिनप्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। लंबे समय बाद भी इस समस्या का समाधान न होने पर अब किसान सुबाथू वन विभाग अधिकारियों को घेराव करके अगली रणनीति तैयार करेंगे। बैठक में हरिकृष्ण शर्मा, प्रदीप ठाकुर, नेकराम ठाकुर, ओमप्रकाश ठाकुर, परसराम, देवेंद्र ठाकुर, केशवा राम ठाकुर, ठाकुर दास, सुरेश कुमार, शिव सिंह, पद्म देव शर्मा, हेतराम, राम लाल परिहार, गंगाराम और हीरा सिंह मौजूद रहे।

Related posts