को ऑपरेटिव सोसाइटी के नाम पर हिमाचल के कई जिलों में लोगो से हुई करोडो की ठगी

को ऑपरेटिव सोसाइटी के नाम पर हिमाचल के कई जिलों में लोगो से हुई करोडो की ठगी

ह्यूमन वेलफेयर क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट कोऑपरेटिव सोसायटी ने शिमला के अलावा ऊना, हमीरपुर, सोलन, सिरमौर, मंडी, कांगड़ा व बिलासपुर में भी लोगों को ठगा है। सोसायटी ने लोगों को 9 से 14 फीसदी का ब्याज देने का झांसा देकर फंसाया और अब लोगों की करोड़ों रुपये लेकर भाग गई है। सोसायटी का दिल्ली का कार्य बंद होने और कई नोटिस जारी करने के बाद भी किसी प्रकार का जवाब नहीं आने पर सेंट्रल रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोसायटी ने सोसायटी के विघटन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे में लोगों की उम्रभर…

Read More

विमान की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, टला बड़ा हादसा, उप मुख्यमंत्री और डीजीपी थे विमान में सवार

विमान की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, टला बड़ा हादसा, उप मुख्यमंत्री और डीजीपी थे विमान में सवार

प्रदेश की राजधानी शिमला के जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी के अनुसार दिल्ली से शिमला पहुंचे एलाइंस एयर के विमान को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोका गया है। विमान की आधे रनवे पर लैंडिंग करवाई गई। इस विमान में उपमुख्यमंत्री मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और डीजीपी डॉ. अतुल वर्मा भी माैजूद थे। गनीमत रही कि विमान रनवे से बाहर नहीं गया और बड़ा हादसा टल गया। इस दाैरान विमान का टायर भी फट गया। उधर, इस हादसे के बाद  सुरक्षा कारणों से धर्मशाला जाने वाली…

Read More

पंजाब में ड्रोन से होगा सर्वेक्षण, मालिकों को मिलेगा हक़, खत्म होंगे सम्पति के पुश्तैनी विवाद

पंजाब में ड्रोन से होगा सर्वेक्षण, मालिकों को मिलेगा हक़, खत्म होंगे सम्पति के पुश्तैनी विवाद

पंजाब के गांवों में पीढ़ियों से चले आ रहे संपत्ति विवादों का जल्द ही समाधान होने वाला है। केंद्र सरकार ने डिजिटल स्वामित्व मानचित्रण का 81 प्रतिशत काम पूरा कर लिया है। ड्रोन के माध्यम से राज्य के 10,369 गांवों का सर्वेक्षण किया गया है। अब, घर-घर सर्वेक्षण किया जा रहा है और संपत्ति के रिकॉर्ड एकत्र किए जा रहे हैं। इन घरों के वास्तविक मालिकों को जल्द ही संपत्ति कार्ड जारी करके स्वामित्व दिया जाएगा। राज्य के 23 जिलों के 12,787 गांवों में डिजिटल स्वामित्व मानचित्रण सर्वेक्षण का काम…

Read More

पीएम मोदी और अमित शाह हरियाणा में भाजपा को मिली प्रचंड जीत से बेहद खुश, सैनी की दिल खोलकर की प्रशंसा

पीएम मोदी और अमित शाह हरियाणा में भाजपा को मिली प्रचंड जीत से बेहद खुश, सैनी की दिल खोलकर की प्रशंसा

हरियाणा नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की है। प्रदेश के 10 नगर निगमों में से नौ पर भाजपा ने अपना परचम लहराया है, जबकि नवगठित मानेसर नगर निगम में निर्दलीय उम्मीदवार ने चुनाव जीता है। इसके साथ ही कांग्रेस का निकाय चुनाव में सुपड़ा साफ हो गया है। विधानसभा चुनाव के पांच महीने के बाद हुए निकाय चुनाव में एकतरफा जीत का पूरा श्रेय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को दिया जा रहा है। यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने…

Read More

देहरादून में दिल दहलाने वाला हादसा, तेज़ रफ़्तार गाड़ी ने छह को कुचला चार की मौत दो घायल

देहरादून में दिल दहलाने वाला हादसा, तेज़ रफ़्तार गाड़ी ने छह को कुचला चार की मौत दो घायल

देहरादून में राजपुर रोड पर एक तेज रफ्तार लग्जरी कार ने सड़क किनारे चल रहे चार मजदूरों को रौंदा डाला। चारों की मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक गाड़ी को रोकने के बजाय वहां कुछ दूरी पर खड़े स्कूटर को टक्कर मारकर भाग गया। स्कूटर पर बैठकर बात कर रहे दो युवक भी घायल हो गए। कार चंडीगढ़ नंबर की बताई जा रही है, जिसकी तलाश में सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही है। घटना राजपुर और साईं मंदिर के बीच बुधवार रात करीब सवा आठ बजे…

Read More

इंस्टा पर विदेशी युवती से पहले की दोस्ती फिर दिल्ली आने पर किया महिला दोस्त का बलात्कार

इंस्टा पर विदेशी युवती से पहले की दोस्ती फिर दिल्ली आने पर किया महिला दोस्त का बलात्कार

दक्षिण-पश्चिमी जिले के वसंतकुंज (नार्थ) थाना क्षेत्र के महिपालपुर के एक होटल में दो युवकों ने इंग्लैंड की युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। कैलाश नामक युवक की सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर युवती से दोस्ती हुई थी। आरोपी ने शराब पी रखी थी। इसी दाैरान युवती ने आरोपी युवक को मिलने के लिए होटल बुलाया था। वसंतकुंज (नार्थ) थाना पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने ब्रिटिश हाईकमीशन को घटना को लेकर सूचना दे दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी युवक वसुंधरा, मयूर…

Read More

रजनीश बंसल छात्रवृति मामले में ईडी के पास नहीं हुए पेश तो ईडी ने जारी किया गैर जमानती वारंट

रजनीश बंसल छात्रवृति मामले में ईडी के पास नहीं हुए पेश तो ईडी ने जारी किया गैर जमानती वारंट

बहुचर्चित छात्रवृत्ति घोटाले के धन शोधन मामले के आरोपी कालाअंब स्थित हिमालयन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (एचजीपीआई) के एमडी रजनीश बंसल के खिलाफ शिमला की विशेष अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। हिमाचल में करोड़ों रुपये की छात्रवृत्ति का सरकारी अधिकारियों की मिलीभगत से विश्वविद्यालय संचालकों द्वारा घोटाला किया गया है, जिसमें सीबीआई ने 7 मई, 2019 को रजनीश बंसल व अन्य आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 8 अप्रैल 2024 को सीबीआई ने रजनीश को गिरफ्तार किया था। बाद में उसे कोर्ट से जमानत मिल गई। ईडी…

Read More

प्रदेश के स्कूलों में एडमिशन लेनी है तो छात्रों और अभिभावकों को देना होगा नशा ना करने का वचनपत्र

प्रदेश के स्कूलों में एडमिशन लेनी है तो छात्रों और अभिभावकों को देना होगा नशा ना करने का वचनपत्र

हिमाचल के युवाओं को नशे की गर्त में जाने से बचाने के लिए उच्च शिक्षा निदेशालय ने बड़ा फैसला लिया है। अब स्कूलों 9वीं से 12वीं कक्षाओं में दाखिले के दौरान अभिभावकों और विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार का नशा नहीं करने का वचनपत्र देना होगा। दाखिले के बाद किसी भी विद्यार्थी ने नियम तोड़कर नशे का सेवन किया तो उसे स्कूल से निष्कासित कर दिया जाएगा। स्कूलों में नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ अभियान भी चलाया जाएगा। नशा करने वाले विद्यार्थियों का स्कूलों से ब्योरा भी मांगा गया…

Read More

एचआरटीसी इस वर्ष 1000 बसों की करेगी खरीददारी, 600 बसों को खरीदने का आर्डर जारी : मुकेश अग्निहोत्री

एचआरटीसी इस वर्ष 1000 बसों की करेगी खरीददारी, 600 बसों को खरीदने का आर्डर जारी : मुकेश अग्निहोत्री

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि एचआरटीसी इस साल 1,000 नई बसें खरीदेगा। पुरानी बसों से इन्हें बदला जाएगा। 600 बसों की खरीद का ऑर्डर जारी कर दिया गया है। इसमें 327 इलेक्ट्रिक बसें भी हैं। जिन रूट पर सवारियां कम होंगी, वहां टेंपो ट्रैवलर चलेंगे। भाजपा विधायक रणधीर शर्मा के सवाल पर अग्निहोत्री ने कहा कि चार्जिंग स्टेशन बनाने को 110 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। सरकार 1,500 इलेक्ट्रिक बसों को शामिल करने की योजना बना रही है। इसे विभिन्न चरणों में पूरा किया जाएगा। एचआरटीसी का बेड़ा…

Read More

तबादला याचिका पर एक सप्ताह में फैसला ले सरकार : प्रदेश हाईकोर्ट

तबादला याचिका पर एक सप्ताह में फैसला ले सरकार : प्रदेश हाईकोर्ट

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में सरकार की ओर से 13 फरवरी को जारी कर्मचारियों के स्थानांतरण से संबंधित कार्यालय आदेश के तहत हुए तबादले के खिलाफ दायर याचिका पर सोमवार को सुनवाई हुई। न्यायाधीश संदीप शर्मा की एकल पीठ ने सरकार को एक सप्ताह के भीतर इस मामले पर फैसला करने के आदेश दिए हैं। अदालत ने साथ ही याचिकाकर्ता को विभाग के समक्ष एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुति देने को कहा है, जिसे लेकर विभाग एक हफ्ते में निर्णय ले। अदालत ने कहा कि अगर कोई भी कर्मचारी सरकार के…

Read More