सुप्रीमकोर्ट हिमाचल सीपीएस मामले में आज करेगा सुनवाई, छह याचिकाएं हुई है दायर

सुप्रीमकोर्ट हिमाचल सीपीएस मामले में आज करेगा सुनवाई, छह याचिकाएं हुई है दायर

हिमाचल प्रदेश के सीपीएस कानून से जुड़ीं छह अलग-अलग याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई होगी। देश के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना और न्यायाधीश संजय कुमार की खंडपीठ मामले को सुनेगी।  हिमाचल सरकार की ओर से मामले में वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल और अभिषेक मनु सिंघवी पैरवी कर सकते हैं। सभी याचिकाओं में हिमाचल हाईकोर्ट के 13 नवंबर के फैसले को चुनौती दी गई है। हाईकोर्ट ने हिमाचल प्रदेश के 18 वर्ष पुराने सीपीएस कानून 2006 को अवैध-असांविधानिक करार दिया है। इसके बाद छह विधायकों को सीपीएस पद…

Read More

तलाक को अंतिम रूप न मिलने तक ससुराल में पत्नी का रहेगा हक़ : सुप्रीम कोर्ट

तलाक को अंतिम रूप न मिलने तक ससुराल में पत्नी का रहेगा हक़ : सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि तलाक की याचिका के लंबित रहने तक पत्नी उन्हीं सुख-सुविधाओं की हकदार है, जैसी वह अपने ससुराल के घर में होती तो पाती। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस पीबी वराले की पीठ ने केरल के एक हृदय रोग विशेषज्ञ की अलग रह रही पत्नी की तलाक याचिका पर सुनवाई करते हुए यह टिप्पणी की। साथ ही पीठ ने अंतरिम गुजारा भत्ता राशि बढ़ाकर 1.75 लाख रुपये प्रति कर दी। पारिवारिक अदालत ने पत्नी को 1.75 लाख रुपये प्रतिमाह अंतरिम गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया…

Read More

देश में बढ़ रही बेरोज़गारो की भीड़, सेना भर्ती में उमड़ी बीस हज़ार युवाओ की भीड़, आठवीं पास की जगह पोस्ट ग्रेजुएट मांग रहे नौकरी

देश में बढ़ रही बेरोज़गारो की भीड़, सेना भर्ती में उमड़ी  बीस हज़ार युवाओ की भीड़, आठवीं पास की जगह पोस्ट ग्रेजुएट मांग रहे नौकरी

प्रादेशिक सेना की भर्ती रैली में बेरोजगारी का आलम साफ दिखा। सेना के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए दूसरे राज्यों के 20,000 से अधिक युवा पहुंचे थे। देश में बेरोजगारी किस कदर व्याप्त है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आठवीं, दसवीं और बारहवीं पास युवाओं के लिए हो रही भर्ती में स्नातक और परास्नातक कर चुके युवा भी हिस्सा लेने आए हैं। इनमें कई युवा ऐसे भी हैं जो कई बार सेना भर्ती में शामिल हो चुके हैं। सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में 12 से…

Read More

हिमाचल में बारिश और बर्फबारी के नहीं कोई आसार, प्रदेश में सूखे की मार

हिमाचल में बारिश और बर्फबारी के नहीं कोई आसार, प्रदेश में सूखे की मार

पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने से 22 से 24 नवंबर तक हिमाचल में बारिश और बर्फबारी के आसार नहीं हैं। मैदानों में कोहरा पड़ने का सिलसिला जारी रहा। इससे यातायात प्रभावित हो रहा है। पहाड़ों में ठंड बढ़ने से ग्लेशियर जमने लगे हैं। बारिश-बर्फबारी न होने से कई इलाकों में सूखे के हालात हैं। नदी-नालों में जलस्तर घटने से जोगिंद्रनगर में हिमाचल की 66 मेगावाट पन विद्युत बस्सी परियोजना और पंजाब राज्य विद्युत बोर्ड की 110 मेगावाट की शानन विद्युत परियोजना में विद्युत उत्पादन गिर गया है। उधर, ताबो, कुकुमसेरी,…

Read More

हिमाचल और पंजाब की कई फार्मा कम्पनिया एएनटीएफ के निशाने पर, रिकॉर्ड तलब

हिमाचल और पंजाब की कई फार्मा कम्पनिया एएनटीएफ के निशाने पर, रिकॉर्ड  तलब

पंजाब में प्रतिबंधित दवाइयों, नशीले इंजेक्शन और अन्य केमिकल सबस्टांस युक्त ड्रग्स का नेटवर्क लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रतिबंधित ड्रग्स के इस खेल में प्रदेश के ड्रग्स इंस्पेक्टरों, फार्मा कंपनियों और जेल में बंद तस्करों का लिंक पहले भी सामने आ चुका है। अब एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने इस पूरे नेटवर्क की जड़ों को खंगालने के लिए पंजाब और हिमाचल की कई फार्मा कंपनियों को रडार पर लिया है। एएनटीएफ के विशेष डीजीपी कुलदीप सिंह के आदेश पर बीते दिनों प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों मोहाली, डेराबस्सी, संगरूर,…

Read More

बैंक मैनेजर से हुई 9 .80 लाख की ठगी तो आम खाता धारक कैसे सुरक्षित

बैंक मैनेजर से हुई 9 .80 लाख की ठगी तो आम खाता धारक कैसे सुरक्षित

सोनीपत में साइबर थाना पुलिस ने मैनेजर का मोबाइल हैक कर खाते से नकदी निकालने के मामले में पर्दाफाश करते हुए गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ व चंडीगढ़ के मनीमाजरा से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नकदी, मोबाइल, डेबिट कार्ड, चेक बुक व पासबुक बरामद की है। इस तरह देशभर में 2243 लोगों से 8.31 करोड़ रुपये ठगे जा चुके हैं। वेस्ट रामनगर निवासी बलराज ने 1 नवंबर को साइबर थाना पुलिस को बताया था कि वह पंजाब नेशनल…

Read More

अखिलेश यादव की सीएम धामी और सीएम योगी को खुली चुनौती,जानिए क्या कहा ?

अखिलेश यादव की सीएम धामी और सीएम योगी को खुली चुनौती,जानिए क्या कहा ?

मां गंगा की स्वच्छता को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने उत्तराखंड के विकास पर सवाल उठाए। कहा, मां गंगा के नाम की कसम खाने वाले भाजपा के नेता आज गंगा की गंदगी के जिम्मेदार हैं। श्रवणनाथ नगर स्थित होटल में ठहरे अखिलेश यादव ने पत्रकारों से कहा, आज कोई भी भाजपाई नाले और सीवर से दूषित हो रही गंगा का आचमन नहीं कर सकता है। भाजपा सरकारों को अपनी सबसे ज्यादा नापसंद बताते हुए कहा, अपने कार्यकाल में उन्होंने…

Read More

सुक्खू सरकार में 355 इकाइयों को धारा 118 के तहत मिली स्वीकृति, हज़ारो बेरोज़गारो को मिलेगा रोज़गार

सुक्खू सरकार में 355 इकाइयों को धारा 118 के तहत मिली स्वीकृति, हज़ारो बेरोज़गारो को मिलेगा रोज़गार

सुक्खू सरकार ने हिमाचल प्रदेश में निवेश के लिए धारा 118 के तहत 355 इकाइयों को मंजूरी दी है। इनमें 176 औद्योगिक, 126 पर्यटन, बाकी रियल एस्टेट, पनबिजली परियोजनाओं, शिक्षण, धार्मिक-चैरिटेबल और अन्य वाणिज्यिक संस्थाओं को खोलने से संबंधित हैं। धारा 118 के तहत उद्योग स्थापित करने के लिए सरकार ने सबसे अधिक स्वीकृतियां दी हैं। ऑनलाइन डैश बोर्ड की सुविधा शुरू करने के बाद निवेशकों को दी जाने वाली मंजूरी की संख्या में इजाफा हुआ है। यह धारा-118 हिमाचल प्रदेश मुजारियत और भूमि सुधार अधिनियम-1972 की है, जिसके तहत…

Read More

ट्रम्प के हिन्दू समर्थको ने जमकर मनाया जीत का जश्न, कहा अमेरिका – भारत अच्छे दोस्त

ट्रम्प के हिन्दू समर्थको ने जमकर मनाया जीत का जश्न, कहा अमेरिका – भारत अच्छे दोस्त

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने जीत हासिल की। इसी के साथ वे दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने वाले हैं। इससे पहले वे 2017 में राष्ट्रपति बने थे। डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने की खुशी में हिंदू धर्म के सदस्य शिकागो में जश्न मना रहे हैं। भारतीय-अमेरिकी उद्योगपति शलभ कुमार ने इसका एक वीडियो साझा किया। रिपब्लिकन हिंदू गठबंधन के 1500 सदस्यों ने ट्रंप की जीत का जश्न मनाया। उन्होंने भारत-अमेरिका के संबंधों पर प्रतिक्रिया देते हुए दोनों देशों को एक-दूसरे का…

Read More

सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए चलाया जाएगा सघन चेकिंग अभियान : सीएम धामी

सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए चलाया जाएगा सघन चेकिंग अभियान  : सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर परिवहन आयुक्त कार्यालय ने सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए पूरे प्रदेश में सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। जारी निर्देशों में हर महीने चेकिंग अभियान संचालित करने को कहा गया है। अभियान के दौरान वाहनों की ओवरस्पीड, ओवरलोडिंग और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। संयुक्त परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह ने संभागीय परिवहन अधिकारियों, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों, परिवहन कर अधिकारियों व सभी संभागीय निरीक्षकों को पत्र जारी किया है। पत्र में अल्मोड़ा में हाल ही…

Read More