अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर में किडनी ट्रांसप्लांट शुरू करने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। इसके लिए दिल्ली एम्स के विशेषज्ञों की टीम निरीक्षण के लिए बिलासपुर भी पहुंची थी। केंद्र सरकार ने एम्स बिलासपुर प्रबंधन को निर्देश दिए थे कि वह किडनी ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया को शुरू करे। इसके बाद प्रबंधन ने दिल्ली एम्स से निरीक्षण के लिए आग्रह किया था। टीम ने निरीक्षण के बाद किडनी ट्रांसप्लांट शुरू करने के सभी मानकों को सही पाया है। हालांकि टीम ने लिखित में अभी तक अपनी रिपोर्ट…
Read MoreYear: 2024
पोलिंग पार्टीयों ने उप चुनाव करवाने के लिए कसी कमर , आज हुई रवानगी
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की तीन सीटों हमीरपुर, देहरा व नालागढ़ के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। हमीरपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार को पोलिंग पार्टियां अपने-अपने बूथों के लिए ईवीएम को लेकर रवाना हुईं। पुलिस कर्मियों और सीआईएफ जवानों की कड़ी सुरक्षा में हमीरपुर के 94 मतदान केंद्रों पर बुधवार को मतदान होगा। मंगलवार को राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर के खेल मैदान में पोलिंग पार्टियों के लिए परिवहन निगम की 13 बसें लगाई गईं। सुबह 11:00 से लेकर दोपहर 1:00…
Read Moreभाजपा उम्मीदवार को क्या सच में है जान का खतरा या राजनीतिक सहानुभूति प्राप्त करना
देहरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस के जवान सिविल ड्रेस में उनकी गाड़ी का पीछा कर रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह का आरोप है कि वह कोई आरोपी नहीं है, जो इस तरह उनके घर के बाहर पुलिस की गश्त लगाई जा रही है. भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह ने कहा कि अगर उनके साथ केंद्रीय गृह मंत्रालय की सिक्योरिटी न होती, तो उन्हें मार दिया जाता. अब ये वीडियो सोशल…
Read Moreजम्मू का एम्स देश के सर्वश्रेष्ठ संस्थान में हुआ शामिल, जल्द शुरू होगी ओपीडी : जेपी नड्डा
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने रविवार को घोषणा की कि जम्मू के विजयपुर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में बाहरी रोगी विभाग (ओपीडी) सेवाएं जल्द ही शुरू होंगी और अधिक प्रतिष्ठित संकायों की भर्ती के लिए प्रयास चल रहे हैं। एम्स जम्मू भारत के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में से एक बन गया है। एम्स जम्मू में संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि वह एम्स की गुणवत्ता से समझौता नहीं करेंगे। आज हमारे पास देश में 22 एम्स हैं। मैं एम्स के विकास के लिए सब कुछ करूंगा। जल्द…
Read Moreबब्बर खालसा का आतंकी सिमरनजीत बबलू चढ़ा पुलिस के हत्थे, भरी मात्रा में गोला बारूद्ध बरामद
जालंधर काउंटर इंटेलिजेंस ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल के सदस्य सिमरनजीत बबलू को गिरफ्तार कर लिया है। बबलू ने 3 अप्रैल, 2024 को मोहाली में पूर्व आतंकी रतनदीप सिंह की हत्या कर दी थी। इस मॉड्यूल को पाकिस्तान स्थित आतंकवादी हरविंदर रिंदा और अमेरिका स्थित गोपी नवांशहरिया द्वारा संचालित किया गया था। आरोपी से भारी मात्रा में गोला-बारूद के साथ-साथ अत्याधुनिक हथियार बरामद किए गए हैं।
Read Moreशर्मसार हुई इंसानियत : पानी के लिए की अंधाधुंध फायरिंग, चार की मौत कई हुए घायल
बटाला के थाना श्री हरगोबिंदपुर के अधीन आते लाइट वाले चौक के पास रविवार रात को दो पक्षों के बीच पानी की खाल को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों की तरफ से फायरिंग हुई, जिसमें चार लोगों की गोली लगने से मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। दोनों पक्षों के बीच सरकारी पानी की खाल को लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी। इसी को लेकर रविवार रात को दोनों गुट भिड़ गए। सूचना के बाद मौके…
Read Moreसुप्रीम कोर्ट में नीट पेपर लीक मामले में आज होगी सुनवाई, गड़बड़ी सहित 38 याचिकाए शामिल
विवादों में घिरी राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक (नीट-यूजी) से जुड़ी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगा। इनमें 5 मई को हुई परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप वाली तथा परीक्षा फिर से कराने का निर्देश देने की मांग वाली याचिकाएं शामिल हैं। केंद्र और राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA),जो नीट- यूजी आयोजित करती है, ने हाल ही में शीर्ष अदालत को बताया कि परीक्षा को रद्द करना “अनुत्पादक” होगा और बड़े पैमाने पर किसी भी सबूत के अभाव में लाखों ईमानदार उम्मीदवारों को “गंभीर रूप से खतरे में”…
Read Moreआईएमडी ने हिमाचल – उत्तराखंड समेत इन दस राज्यों में भरी बारिश, और 16 राज्यों में किया अलर्ट जारी
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड से लेकर पूर्वोत्तर के असम समेत देश के 10 राज्यों में बारिश कहर बनकर टूटी है। पहाड़ी राज्यों में कई जगह भूस्खलन और कई स्थानों पर सड़कें धंसने से वाहनों की आवाजाही रुक गई। मैदानी इलाकों में नदियां उफान पर हैं। असम में बाढ़ के हालात अब भी गंभीर बने हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले चार से पांच दिन उत्तर पश्चिम से लेकर पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी वर्षा की चेतावनी दी है। उत्तराखंड के कई हिस्सों में बारिश जारी उत्तराखंड के कई हिस्सों में बारिश जारी…
Read Moreरेलवे में धडले से चल रहा है दलालो का कारोबार, लोग तत्काल टिकट के लिए हो रहे है परेशान
आजमगढ़। आजमगढ़ में ट्रेनों के तत्काल टिकट हासिल करने में दलाल हावी हैं। आम जनता जब तक काउंटर पर या ऑनलाइन बुक कराने का प्रयास करती तब तक दलाल अवैध सॉफ्टवेयर से पहले ही टिकट बुक कर लेते हैं। बताया जा रहा है कि 90 फीसदी तत्काल टिकटों पर दलालों का नियंत्रण है। आईआरसीटीसी के समानांतर सिस्टम चला रहे हैं। मुंबई, सूरत, गुजरात व अहमदाबाद की ट्रेनों की कम संख्या और यात्रियों की बढ़ती संख्या का फायदा उठाकर दलाल टिकट को मनमाने दाम पर बेचते हैं। स्पेशल ट्रेनों में कंफर्म…
Read Moreउत्तराखंड में आज तेज़ बारिश की चेतावनी, बरसात के कारण अभी भी 98 सड़के बंद
बारिश से राज्य में मुसीबत बढ़ गई है। बीते तीन दिनों की बात करें तो भूस्खलन समेत अन्य कारणों के चलते हर दिन सौ से अधिक मार्ग बंद हो रहे हैं। प्रदेश में रविवार को 135 मार्ग बंद हुए, 109 मार्ग छह तारीख से बंद थे। इस तरह 244 सड़कें बंद थीं। लोक निर्माण विभाग के अनुसार, इनमें से 146 को खोला जा सका है। अब भी 98 मार्ग बंद हैं। इनमें एक नेशनल हाईवे, पांच राज्य मार्ग, आठ मुख्य जिला मार्ग, दो अन्य जिला मार्ग और 82 ग्रामीण मार्ग…
Read More