देहरादून आईएसबीटी पर किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी अजय सिंह ने प्रेसवार्ता कर बताया कि बस के कर्मचारी किशोरी को दिल्ली से देहरादून लेकर आये थे। इसी बस में पांच लाेगों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी दो बस ड्राइवर, एक कंडक्टर, एक कैशियर और एक सफाई कर्मचरी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उत्तराखंड से अनुबंधित बस को भी बरामद कर कब्जे में ले लिया है। आरोपियों में धर्मेंद्र कुमार(32) पुत्र यशपाल सिंह, निवासी ग्राम बंजारा वाला ग्रांट, थाना बुग्गा वाला, हरिद्वार,…
Read MoreYear: 2024
सीएम धामी का एलान, आंदोलनकारी और आश्रितों को नौकरी में 10 % आरक्षण, बोले नहीं भूलेंगे बलिदान
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों को नौकरी में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण विधेयक को राजभवन की मंजूरी मिल गई है। इसी साल फरवरी में धामी सरकार ने प्रवर समिति की सिफारिशों को मानते हुए विधेयक को कुछ संशोधन के बाद राजभवन भेजा था। विधेयक को मंजूरी मिलने से 11 हजार से अधिक राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों को इसका लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए राज्यपाल का आभार जताया है। उन्होंने कहा, सरकार राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान को कभी भूल नहीं सकती। उन्हें सुविधाएं…
Read Moreसुप्रीम कोर्ट ने कोलकाता डॉक्टर दुष्कर्म और हत्या मामले में लिया संज्ञान, 20 अगस्त की लगी तारिक
सुप्रीम कोर्ट ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक महिला प्रशिक्षु डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले का संज्ञान लिया है। इस पर सुनवाई 20 अगस्त को होगी। शीर्ष कोर्ट की वेबसाइट पर 20 अगस्त की सूची के अनुसार, मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डी.वाई. चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जे.बी.पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ सुनवाई करेगी। यह मामला कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या से जुड़ा है। अस्पताल के सेमिनार हॉल में महिला डॉक्टर के साथ…
Read Moreहिमाचल में बरसात में बरपाया कहर, बाढ़ और बदल फटने की घटनाओ में गई 31 लोगो की जाने
प्रदेश में मानसून सीजन के दौरान 27 जून से 16 अगस्त के बीच बादल फटने और बाढ़ की 51 घटनाओं में 31 लोगों की मौत हो चुकी है। यह जानकारी राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र ने दी। हिमाचल प्रदेश में मानसून 27 जून को पहुंचा। 27 जून से 16 अगस्त के बीच बादल फटने और बाढ़ की 51 घटनाओं में 31 लोगों की मौत हो गई और 33 लोग लापता हो गए। लाहौल और स्पीति में ऐसी 22 घटनाएं हुईं, जो राज्य में सबसे अधिक हैं, इसके बाद किन्नौर में 11,…
Read Moreआईजीएमसी के गर्ल्स हॉस्टल से गिरने वाले युवक के मामले का जल्दी खुलेगा पूरा राज़
पश्चिम बंगाल में प्रशिक्षु डॉक्टर से दरिंदगी का मामला सामने आने के बाद देशभर में डॉक्टर अपनी सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं तो वहीं आईजीएमसी के लक्कड़ बाजार स्थित गर्ल्स हॉस्टल में युवक के दाखिल होने के मामले ने प्रशिक्षु डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अहम बात यह है कि हॉस्टल परिसर के चारों ओर सुरक्षा दीवार होने और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के बावजूद युवक परिसर में कैसे दाखिल हुआ, इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है। हॉस्टल में पीजी और…
Read Moreभाजपा हरियाणा में एंटी – इनकम्बेंसी में उलझी, कांग्रेस नई सोशल इंजीनियरिंग राह पर
हरियाणा में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। पहली अक्तूबर को प्रदेश की सभी 90 सीटों पर मतदान होगा, जबकि नतीजे चार अक्तूबर को आएंगे। 2019 के मुकाबले, हरियाणा में इस बार का चुनावी माहौल अलग है। भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती ‘एंटी-इनकम्बेंसी’ फैक्टर है। चुनाव से कुछ माह पहले ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को बदलना पड़ा। उनकी जगह पर पिछड़े वर्ग से आने वाले नायब सैनी को सीएम पद की कमान सौंपी गई। साढ़े चार साल तक चला भाजपा और जजपा का गठबंधन टूट गया। दूसरी…
Read Moreअमेरिका की ईरान को चेतावनी, इस्राइल पर हमला किया तो भुगतने होंगे गंम्भीर परिणाम
अमेरिका के एक अधिकारी ने चेतावनी दी है कि अगर ईरान ने इस्राइल पर हमला किया तो उसे विनाशकारी परिणाम भुगतने होंगे। साथ ही चेताया कि इससे गाजा संघर्ष विराम की दिशा में चल रही वार्ता भी पटरी से उतर जाएगी। बता दें, बीते माह के आखिरी दिन हमास की राजनीतिक शाखा के प्रमुख इस्माइल हानिया की ईरान की राजधानी तेहरान में हत्या कर दी गई थी। हानिया की मौत का जिम्मेदार लगातार इस्राइल को माना जा रहा है। हालांकि, इस्राइल ने अभी तक इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है।परिणाम काफी विनाशकारी…
Read Moreआईएमए की देशव्यापी हड़ताल, न्याय के लिए उठी जोरदार आवाज़, जानिए इसके असर की रिपोर्ट
पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की हत्या के मामले में देशभर के डॉक्टरों का गुस्सा उफान पर है। केरल में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की है। राजीव गांधी सरकारी जनरल अस्पताल और मद्रास मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म-हत्या की घटना के खिलाफ चेन्नई में बहिष्कार विरोध प्रदर्शन किया। पश्चिम बंगाल में भी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की। आईएमए ने देश के सभी डॉक्टरों को…
Read Moreरेल दुर्घटना में हुआ बड़ा बचाव, 22 कोच पटरी से उतरे, कई एजेंसिया जांच करने में जुटी
कानपुर में गोविंदपुरी स्टेशन के आगे होल्डिंग लाइन के पास साबरमती एक्सप्रेस पटरी से उतर गई है। भारतीय रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 19168, साबरमती एक्सप्रेस वाराणसी से अहमदाबाद जा रही थी। इसी बीच कानपुर और भीमसेन स्टेशन के बीच एक ब्लॉक सेक्शन में पटरी से उतर गई। हादसे में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। आपात नंबर – फोटो मौके पर मौके रेलवे, पुलिस व फायर विभाग के आलाधिकारी पहुंच चुके हैं। राहत व बचाव कार्य जारी है और यात्रियों को बसों व थ्री…
Read Moreभ्रष्टाचार : बीओ और वन रक्षक निलंबित, जाली हस्ताक्षर से 14 लाख की घपलेबाजी का मामला आया सामने
प्रदेश में लगातार कई वर्षो से भ्रष्टाचार के मामले बढ़ते जा रहे है । भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने में कांग्रेस – भाजपा दोनों विफल रही है । जिसके कारणवंश दिन व दिन भ्रष्टाचार प्रदेश में अपनी जड़े और मजबूत करता जा रहा है। जाली हस्ताक्षर कर 14 लाख रुपये की गड़बड़ी के मामले में वन विभाग ने तीसा रेंज के सेई ब्लॉक के वन खंड अधिकारी और वन रक्षक को निलंबित कर दिया है। मार्च 2023 में दोनों के खिलाफ विभाग के पास जाली हस्ताक्षर कर 14 लाख की गड़बड़ी…
Read More