हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर मजबूत उम्मीदवार उतारने की तैयारी में जुटी भाजपा की दो दिवसीय चुनाव समिति की बैठक शुक्रवार को संपन्न हो गई। बैठक में सभी सीटों के उम्मीदवारों पर चर्चा की गई। हर सीट के लिए तीन से पांच उम्मीदवारों के पैनल बनाए गए हैं। जिस विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के दिग्गज दावेदार हैं, उन सीटों पर सिर्फ उन्हीं का नाम भेजा गया है। पैनलों में पूर्व सांसद, राज्यसभा सांसद, सभी मौजूदा विधायक व मंत्रियों के नामों के अलावा नेताओं के बेटे, बेटियों व रिश्तेदारों के…
Read MoreYear: 2024
विनेश फोगाट का राजनीति में हो सकता है पदार्पण , जानिए किस पार्टी में शामिल होने के लगाए जा रहे कयास ?
पेरिस ओलंपिक में 100 ग्राम ज्यादा वजन की वजह से पदक जीतने से चूकीं भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने शुक्रवार को दिल्ली में हरियाणा के सांसद दीपेंद्र हुड्डा और उनके परिवार के साथ मुलाकात की। इससे राजनीतिक गलियारों में ऐसी अटकलें तेज हो गईं कि कुश्ती से संन्यास की घोषणा कर चुकीं विनेश जल्द ही कांग्रेस के साथ राजनीतिक पारी शुरू कर सकती हैं। हरियाणा के सांसद हुड्डा ने विनेश के साथ मुलाकात की फोटो सोशल मीडिया पर साझा की। चर्चाएं तो ये भी रहीं कि विनेश शुक्रवार को प्रियंका…
Read Moreदेहरादून सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को दिल्ली लेकर जाएगी पुलिस
आईएसबीटी सामूहिक दुष्कर्म के पांचों आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को दो दिन की कस्टडी रिमांड में लिया है। पुलिस इन आरोपियों से अब तक मिले साक्ष्यों की तस्दीक करने में जुट गई है। आरोपियों को सबसे पहले आईएसबीटी परिसर ले जाया गया। वहां पर गत 12 अगस्त को हुई घटना के संबंध में पूछताछ की गई। इसके बाद अब शनिवार को बस के चालक और परिचालक को दिल्ली ले जाया जाएगा। पुलिस ने दिल्ली और देहरादून के रास्ते में रुकने के सभी संभावित स्थानों के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में…
Read Moreबदरीनाथ हाईवे बंद, सैंकड़ो यात्री फंसे, देहरादून सहित कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी
उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में तेज बारिश का सिलसिला आज भी जारी रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में मूसलाधार बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, अन्य जिलों में भी कई दौर की तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगस्त के आखिर तक तेज बारिश होने से पर्वतीय जिलों के संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन होने की संभावना है। ऐसे में इन इलाकों में दिन और रात के समय सतर्कता के…
Read Moreएसआईटी ने क्रिप्टोकोर्रेंसी ठगी के मास्टर माइंड की 70 कनाल जमीन की सीज़
क्रिप्टोकरंसी ठगी मामले में पुलिस की विशेष जांच टीम ने मुख्य आरोपी सुभाष की ऊना में 70 कनाल जमीन सीज कर दी है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी ने ठगी करके इस जमीन को खरीदा होगा। हिमाचल में जबसे यह ठगी का मामला सामने आया है, तब से यह सुभाष दुबई फरार हो गया है। पुलिस महकमे में इसे स्वदेश जाने की तैयारी चल रही है। इससे पहले भी सुभाष की करोड़ों की संपत्तियां जब्त की जा चुकी हैं। 2,500 करोड़ रुपये की ठगी के इस मामले में अब…
Read Moreशिक्षा विभाग की नई योजना के तहत कॉलेज के प्रोफेसरों को भी मिलेगा राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान पुरस्कार
प्रदेश के कॉलेज शिक्षकों को भी राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। असिस्टेंट और एसोसिएट प्रोफेसरों के प्रोत्साहन के लिए शिक्षा विभाग नई योजना बना रहा है। अभी तक स्कूल स्तर के शिक्षकों को ही हर साल पांच सितंबर को सम्मानित किया जाता है। इसी वर्ष से कॉलेजों के शिक्षकों से भी आवेदन मांगकर पुरस्कार देने की योजना बनाई गई है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में हुई विभागीय बैठक में इस योजना को शुरू करने का फैसला लिया गया। मंत्री ने अधिकारियों…
Read Moreसुप्रीम कोर्ट ट्रेनी डॉक्टर मामले में आज फिर करेगा सुनवाई, सीबीआई प्रस्तुत करेगी स्टेटस रिपोर्ट
कोलकाता में महिला डॉक्टर से बलात्कार और हत्या के बाद अब आईपीएस जावेद शमीम को बंगाल की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस ने पीड़िता के माता-पिता से मुलाकात की। लाइव अपडेट 10:24 AM, 22-AUG-2024 सुप्रीम कोर्ट में आज फिर सुनवाई सुप्रीम कोर्ट कोलकाता मामले पर आज फिर सुनवाई करेगा। सुनवाई के दौरान सीबीआई आरजी कर मामले पर स्टेटस रिपोर्ट कोर्ट में पेश करेगी। पिछली सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टर्स की सुरक्षा को लेकर नेशनल टास्क…
Read Moreलव जिहाद को रोकने के लिए सरकार उठाएगी यह कदम, निकाह और तलाक का होगा पंजीकरण
असम में अब निकाह और तलाक का पंजीकरण कराना जरूरी होगा। असम विधानसभा के शीतकालीन सत्र में राज्य सरकार अनिवार्य मुस्लिम विवाह और तलाक पंजीकरण विधेयक 2024 पेश करेगी। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने विधेयक का एलान करते हुए कहा कि इस विधेयक का उद्देश्य राज्य में बाल विवाह को रोकना है। इसके अलावा सरकार ने लव जिहाद को रोकने के लिए भी कानून बनाने की घोषणा की है। मानसून सत्र से पहले हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि नए कानून से 18 वर्ष से कम आयु के लोगों के विवाह पंजीकरण…
Read Moreएयर इंडिया के विमान में 135 लोग थे सवार, मिली बम की धमकी, अब हुई जाँच शुरू
मुंबई से आ रहे एयर इंडिया के एक विमान में गुरुवार को बम होने की धमकी मिली। इसके बाद तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पूर्ण आपात स्थिति घोषित कर दी गई। हवाई अड्डे से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, विमान सुबह करीब आठ बजे हवाई अड्डे पर उतरा। इसमें 135 यात्री सवार थे और विमान को आइसोलेशन बे में ले जाया गया। मामले से जुड़े लोगों ने बताया कि सुबह आठ बजकर 44 मिनट तक यात्रियों को विमान से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। विमान के तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे के पास…
Read Moreदिल्ली बिना ट्रेक्टर के नहीं जाएगे किसान, ट्रेक्टर को बताया दूसरा घर
सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले पंजाब व हरियाणा के आला पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की बुधवार को पटियाला के पुलिस लाइन में किसान जत्थेबंदियों के साथ शंभू बॉर्डर को लेकर बैठक हुई। करीब एक घंटा चली बैठक में दोनों पक्षों के बीच कोई सहमति नहीं बन सकी। किसानों ने बिना ट्रैक्टर-ट्रालियों के दिल्ली जाने से साफ इन्कार कर दिया। बैठक में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को हो रही असुविधा का हवाला देते हुए किसान जत्थेबंदियों को शंभू बॉर्डर खोलने के लिए कहा। जवाब में किसान नेताओं ने…
Read More