भारत में इस्राइल के राजदूत रुवेन अजार ने पश्चिम एशिया में आर्थिक और राजनीतिक दोनों रूप से भारत की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस्राइल के भारत के साथ अच्छे संबंध हैं और उसे भारत द्वारा आत्मरक्षा के लिए दिए गए समर्थन से प्रोत्साहन मिला है। भारत के साथ हमारे अच्छे संबंध: अजार भारत से इस्राइल की उम्मीदों के बारे में पूछे जाने पर अजार ने कहा, ‘भारत के साथ हमारे अच्छे संबंध हैं। हमें इस तथ्य से प्रोत्साहित हैं कि भारत ने आत्मरक्षा के हमारे अधिकार का समर्थन किया है। मेरा…
Read MoreYear: 2024
हिमाचल में 10 , 482 बैंक खाते हुए फ्रीज़, संदिग्ध लेनदेन की आशंका, कई खाताधारक खाते में आई राशि से अनभिग्य
देशभर के विभिन्न राज्यों की पुलिस ने संदिग्ध लेनदेन के कारण हिमाचल प्रदेश में 10,482 बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है। साइबर ठगों की ओर से इस्तेमाल किए गए इन खातों से धनराशि आने और आगे लेनदेन की ट्रेल (चेन) बनने पर यह कार्रवाई की गई। इससे खाताधारकों की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं। संदिग्ध ऑनलाइन गेम खेलने पर मिलने वाली जीत की राशि विवादित पाए जाने पर भी अन्य राज्यों की पुलिस खाता फ्रीज करवा रही है। अकेले मंडी जिले से संबंधित करीब 972 खाते फ्रीज किए गए…
Read Moreप्रदेश सरकार की आज होगी कैबिनेट मीटिंग, कुछ अहम फैसले होंगे, रिक्त पदों पर भर्ती करने के भी लगाए जा रहे कयास
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मंगलवार को सचिवालय शिमला में होगी। इसमें कई अहम निर्णय होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में होने जा रही बैठक में विभिन्न विभागों में रिक्तियां भरने पर निर्णय हो सकते हैं। वहीं, वन मित्र भर्ती नीति में बदलाव कर 10 अंकों का साक्षात्कार खत्म करने का मामला भी कैबिनेट में मंजूरी के लिए लाया जा सकता है। नई होम स्टे नीति को भी कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है। राज्य के बाहर के लोगों की ओर से चलाए जा रहे होम स्टे अवैध…
Read Moreदुनिया के लिए डिजिटल इंडिया क्रांति बन रही है मिसाल : प्रोफेसर पॉल माइकल रोमर
भारत तकनिकी का इस्तेमाल करते हुए शिखर की ओर अग्रसर । नोबेल पुरस्कार विजेता प्रोफेसर पॉल माइकल रोमर ने भारत की डिजिटल क्रांति सराहना की है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने इसके माध्यम से लोगों के जीवन को न सिर्फ आसान और सरल बनाया है, बल्कि दुनिया के सामने भी एक मिसाल पेश की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल इंडिया पहल को 1 जुलाई, 2015 को लॉन्च किया था, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों को हाई-स्पीड इंटरनेट नेटवर्क से जोड़ना और डिजिटल साक्षरता में सुधार करना है। भारत की…
Read Moreविधानसभा उपचुनाव की चारो सीटों पर सबसे पहले आम आदमी पार्टी ने घोषित किए प्रत्याशी
पंजाब में डेरा बाबा नानक, गिद्दड़बाहा, बरनाला और चब्बेवाल विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। 13 नंवबर को मतदान होगा। इसके लिए आम आदमी पार्टी ने अपने चारों उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। डेरा बाबा नानक से गुरदीप सिंह रंधावा, बरनाला से हरिंदर सिंह धालीवाल, चब्बेवाल से ईशान चब्बेवाल और गिद्दड़बाहा से हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों को उम्मीदवार बनाया है। आम आदमी पार्टी ने सबसे पहले अपने उम्मीदवारों का एलान किया है। कांग्रेस, भाजपा और शिअद की तरफ से उम्मीदवारों को लेकर मंथन जारी है। पंजाब में विधानसभा…
Read Moreभारत रहे सावधान : कनाडा के लिए जासूसी करते है कई खालिस्तानी समर्थक : संजय वर्मा
भारत और कनाडा के तनाव भरे रिश्ते के बीच कनाडा में वापस बुलाए गए भारतीय उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा ने आरोप लगाया कि खालिस्तानी चरमपंथी और आतंकवादी कनाडा सुरक्षा खुफिया सेवा (सीएसआईएस) के जासूस हैं। सीटीवी न्यूज को दिए गए साक्षात्कार में राजदूत संजय कुमार वर्मा ने कनाडा सरकार पर खालिस्तानी चरमपंथियों को प्रोत्साहित करने का भी आरोप लगाया है। ‘खालिस्तानी चरमपंथियों को किया जा रहा प्रोत्साहित’ भारतीय राजदूत ने कहा, खालिस्तानी चरमपंथियों को हर समय प्रोत्साहित किया जा रहा है। यह मेरा आरोप है, मैं यह भी जानता हूं…
Read Moreधामी ने नीति आयोग के उपाध्यक्ष से पर्वतीय राज्य को ध्यान में रखते हुए नीति बनाने का किया अनुरोध
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के दौरे पर आए नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी से पर्वतीय राज्यों की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुई नीतियों का निर्धारण करने का अनुरोध किया है। उन्होंने पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन रोकने के लिए स्थानीय लोगों की आजीविका बढ़ाने वाली नीति बनाने का भी आग्रह किया। मुख्यमंत्री राज्य सचिवालय में आयोग उपाध्यक्ष के साथ विभागीय बैठक के दौरान अहम मुद्दों पर चर्चा कर रहे थे। कहा, उत्तराखंड में पर्वतीय, मैदानी,भाबर और तराई क्षेत्र हैं। राज्य में आपदा, वनाग्नि, पलायन और फ्लोटिंग…
Read Moreपुलिस ने दम्पति सहित नशे के तीन सौदागरों को धर दबोचा, करोडो की स्मैक की बरामद
उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलभट्टा पुलिस ने दंपती सहित तीन स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। तीनों के कब्जे से एक किलो 58 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा के अनुसार, पकड़ी गई स्मैक की कीमत करीब तीन करोड़ है। इनमे एक आरोपी शानू निवासी फतेहगंज पश्चिमी बरेली, काशीपुर निवासी दंपती खुर्शीद और आसमा को स्मैक सप्लाई करता था। शानू अब तक जिले में तीन साल में 30 किलोग्राम स्मैक सप्लाई कर चुका है। तीनों लोग वेगनार कार से बरेली से जिले में आ रहे थे। इस दाैरान चेकिंग…
Read Moreआतंकवादियों ने मजदूरों पर बरसाई गोलिया, सुनियोजित तरीके से किया हमला
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के विधानसभा क्षेत्र गांदरबल के गगनगीर इलाके में आतंकियों ने प्रवासी मजदूरों पर हमले के लिए पूरी रेकी कर रखी थी। सुरंग निर्माण के काम से लौटते ही पहले से घात लगाए आतंकियों ने हमला करते हुए अंधाधुंध फायरिंग कर दी। मजदूरों को भागने तक का मौका नहीं मिला। सूत्रों का कहना है कि आतंकियों ने पहले से ही मजदूरों की मूवमेंट की जानकारी कर रखी थी। उनके आने-जाने के समय की उन्हें सटीक जानकारी थी। यही वजह है कि जैसे ही कर्मचारी कैंप में वाहन से…
Read Moreप्रदेश में निजी नर्सिंग संस्थान खोलने में सरकार की नहीं है रूचि, पेंडिंग में डाली गई फाइल
हिमाचल प्रदेश में निजी नर्सिंग संस्थानों में प्रशिक्षु नर्स और मिड वाइफ की सीटें पूरी नहीं हो रही हैं। ऐसे में सरकार नए नर्सिंग निजी संस्थान को मंजूरी नहीं देगी। हिमाचल में 60 निजी और दो सरकारी नर्सिंग स्कूल और कॉलेज खुले हैं। वर्तमान में इन संस्थानों को सुदृढ़ किया जाएगा। इसको लेकर भी प्रदेश सरकार ने निदेशालय स्वास्थ्य शिक्षा को आधारभूत ढांचा और अध्यापन स्टाफ की जांच को लेकर लगातार निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में भी कई लोगों ने निजी नर्सिंग संस्थान…
Read More