राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों की सहभागिता से देवभूमि से नशे की बुराई का समूल नाश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देवभूमि की सार्थकता को बनाए रखने के लिए सामुदायिक सहभागिता को सुनिश्चित कर प्रदेश के भविष्य युवाओं को नशे की प्रवृति से बचाया जाएगा। राज्यपाल ने आज राजभवन में पंचायती राज विभाग द्वारा नशीले पदार्थों और मादक पदार्थों के सेवन से निपटने में पंचायती राज संस्थाओं की भूमिका पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला का शुभारंभ किया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के आयोजन के…
Read MoreYear: 2024
प्रदेश में राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल को किया जा रहा सुदृढ़ः मुख्यमंत्री
हिमाचल प्रदेश भौगोलिक दृष्टि से देश के संवेदनशील राज्यों में शामिल हैं। इसके दृष्टिगत वर्तमान प्रदेश सरकार राज्य में त्वरित आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के सुदृढ़ीकरण के लिए कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार ने इस दिशा में दो महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। प्रदेश में सम्पूर्ण प्रतिक्रिया प्रबंधन को अतिरिक्त महानिदेशक होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा के अधीन किया जाएगा। इससे किसी भी आपातकालीन और आपदा की स्थिति से बेहतर तरीके से निपटने में मदद मिलेगी। इसके साथ आपदा प्रबंधन प्रणाली को…
Read Moreहिन्दू नेताओ पर बब्बरखालसा के आतंकी के इशारे पर किया गया हमला
शिवसेना नेता हरकिरत सिंह खुराना और योगेश बक्शी के घर के बाहर पैट्रोल बम से हमला कर डराने के मामले में कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कमिश्नरेट पुलिस ने काऊंटर इंटेलीजेंस की टीम के साथ मिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को नवांशहर इलाके से गिरफ्तार किया है, जबकि आरोपियों का एक साथी अभी फरार है। आरोपियों की पहचान जसविंदर सिंह, रविंदरपाल सिंह, अनिल और मनीष के रुप में हुई है, जबकि आरोपियों का साथी लवप्रीत सिंह अभी फरार चल रहा है। जिसकी तलाश…
Read Moreयोगी कैबिनेट ने लिया फैसला, अब राज्य सरकार के पास होगा डीजीपी की सीधी नियुक्ति का अधिकार
प्रदेश में अब डीजीपी की नियुक्ति राज्य सरकार के स्तर से ही हो सकेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को कैबिनेट ने इस बाबत पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश (उत्तर प्रदेश के पुलिस बल प्रमुख) चयन एवं नियुक्ति नियमावली 2024 को मंजूरी प्रदान कर दी। इसमें हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में मनोनयन समिति गठित करने का प्राविधान किया गया है। वहीं डीजीपी का न्यूनतम कार्यकाल दो वर्ष निर्धारित किया गया है। मनोनयन समिति में मुख्य सचिव, संघ लोक सेवा आयोग द्वारा नामित अधिकारी, उप्र लोक सेवा आयोग…
Read Moreहिमाचल में इस दिन से बदलेगा मौसम का मिज़ाज़, बर्फबारी के बन रहे आसार
पिछले एक माह से बारिश न होने और सर्दी में चढ़ते पारे के बीच हिमाचल प्रदेश में आठ नवंबर से मौसम में बदलाव आने के आसार हैं। इससे प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक कमी दर्ज होने का पूर्वानुमान है। आठ से बदलेगा मौसम, 11 को बारिश के आसार 11 नवंबर को कांगड़ा, चंबा में बारिश और लाहौल-स्पीति के पश्चिमी क्षेत्र में बर्फबारी के आसार हैं। सोमवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में धूप खिली रही। पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने से प्रदेश…
Read Moreहाईकोर्ट ने 900 कर्मचारियों को नौकरी से हटाने पर लगाई रोक, सरकार से पूछा आठ वर्षो तक कार्य करने के बाद कहाँ जाएगे ये लोग
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने उद्यान विभाग में बागवानी विकास परियोजना के तहत करीब 900 कर्मचारियों को नौकरी से हटाने पर लगी रोक बरकरार रखी है। मामले की अगली सुनवाई 25 नवंबर को होगी। न्यायाधीश ज्योत्सना रेवाल दुआ की एकल पीठ ने विभाग से पूछा कि जो कर्मचारी पिछले आठ साल से काम कर रहे हैं, वे अब कहां जाएंगे। इस पर उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार से रिपोर्ट तलब की। विभाग की ओर से बताया गया कि इन कर्मचारियों के साथ किया गया समझौता 31 अक्तूबर को खत्म हो…
Read Moreपीएम मोदी की चुनावी रैलियों का झारखण्ड में आगाज़, बोले जीत तो सुनिश्चित है
झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार जोरों पर है। आज झारखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी रैली करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को झारखंड में दो रैलियां करेंगे। झारखंड रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि झारखंड के लोगों ने फैसला कर लिया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत मिल रही है। प्रधानमंत्री ने लिखा- जीत तय है सोशल मीडिया पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा कि ‘झारखंड के लोगों ने घोषित कर दिया है कि आगामी विधानसभा…
Read Moreसीएम योगी ने मोदी और नड्डा से की मुलाकात, महाकुम्भ का न्योता देने के साथ इस मुद्दे पर भी की चर्चा
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को अचानक राजधानी दिल्ली पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मैराथन बैठक की। प्रधानमंत्री आवास पर करीब एक घंटे चली बैठक में दोनों नेताओं के बीच विधानसभा की नौ सीटों पर होने वाले उपचुनाव और अगले साल जनवरी में होने वाले महाकुंभ की तैयारियों पर चर्चा हुई। सीएम योगी ने पीएम मोदी को महाकुंभ में आने का न्योता भी दिया। सूत्रों का कहना है कि इस दौरान प्रदेश में 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले में उपजे विवाद का राजनीतिक हल निकालने पर…
Read Moreखालिस्तानियों के हिन्दुओ पर हमले से भारत कनाडा में तनाव, ट्रुडो सरकार को भारत का अल्टीमेटम
कनाडा में हिंदू समुदाय के लोगों को मंदिर के बाहर खालिस्तानियों द्वारा निशाना बनाए जाने से भारत और कनाडा के रिश्तों में जारी तनाव और बढ़ सकता है। कनाडा स्थित भारतीय उच्चायोग ने इस मुद्दे को लेकर बयान जारी किया है और कनाडा की सरकार के सामने नाराजगी जाहिर की है। इस बयान में भारतीय उच्चायोग ने कनाडा की सरकार से चरमपंथी खालिस्तानियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बयान में कही गईं ये बातें उच्चायोग की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि ‘पूर्व के वर्षों…
Read Moreउत्तराखंड में हुई बड़ी सड़क दुर्घटना, हादसे में 25 लोगो की मौत की सूचना, बढ़ सकता है आंकड़ा
उत्तराखंड के अल्मोड़ा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। मार्चुला के पास एक बस खाई में गिर गई है। हादसे में कई लोगों की मौत की खबर है। जबकि कई लोग घायल हुए हैं। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। जानकारी के अनुसार, नैनी डांडा से रामनगर जा रही एक बस आज सुबह खाई में गिर गई। गीत जागीर नदी के किनारे गिरी बस में कई लोगों के हताहत होने की खबर है। शुरुआती जानकारी मिली…
Read More