उत्तराखंड राज्य आज अपनी स्थापना के 25वें साल यानी रजत जयंती वर्ष में प्रवेश कर लेगा। राज्य स्थापना दिवस के इस उत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वीडियो संदेश के माध्यम से शामिल होंगे। देहरादून और ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण की भराड़ीसैंण विधानसभा भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री के वीडियो संदेश प्रसारित होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन कार्यक्रमों में शामिल होंगे। देहरादून के रिजर्व पुलिस लाइन्स में रैतिक परेड होगी, जिसमें राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) सलामी लेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने…
Read MoreYear: 2024
प्रदेश के मौसम में हुआ परिवर्तन, तापमान 5 डिग्री गिरा, इन जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी
हिमाचल में मौसम में आए बदलाव से ठंड बढ़ गई है। अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की कमी दर्ज हुई है। शुक्रवार को प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक भी नहीं पहुंचा। सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान जिला सिरमौर के धौलाकुआं में 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मंडी और बिलासपुर जिले के कई क्षेत्रों में शनिवार और रविवार को घना कोहरा पड़ने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। अगले एक सप्ताह तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में चार से पांच डिग्री की कमी आने के आसार…
Read Moreपुलिस को मिली बड़ी सफलता, हीरोइन सहित पकड़ा 40 लाख कैश, आरोपी हुआ गिरफ्तार
पुलिस थाना धर्मशाला की टीम ने एक निजी वोल्वो बस से नशीले पदार्थों सहित 40 लाख रुपये कैश बरामद किया है। इस संदर्भ में पुलिस ने गमरू निवासी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। नौ ग्राम हेरोइन और एक ग्राम अफीम सहित 40 लाख रुपये का कैश बरामद जानकारी के अनुसार एसएचओ धर्मशाला नारायण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त कर रही थी। एचआरटीसी वर्कशॉप कैंट रोड के पास निजी वोल्वो बस से दो लोग कुछ बक्से उतार रहे थे। पुलिस ने जब लोगों से बक्से…
Read Moreहरियाणा की स्थिति चिंताजनक, हर महीने करीब तीन हज़ार आ रहे कैंसर रोगी, पंद्रह सौ तोड़ रहे है दम
दूध-दही के खान पान और हट्टे कट्टे लोगों के लिए मशहूर हरियाणा की भयानक तस्वीर सामने है। हरियाणा के लिए कैंसर अब काल बनता जा रहा है। आलम ये है कि प्रदेश में हर माह कैंसर के 2916 नए मरीज सामने आ रहे हैं और साल में इनकी संख्या 35 हजार के करीब पहुंच जाती है। कैंसर के मरीजों की मौत की बात करें हरियाणा में हर माह 1500 कैंसर मरीज दम तोड़ रहे हैं और साल में यह आंकड़ा 18 हजार का है। चौंकाने वाली बात ये है प्रदेश…
Read Moreपंजाब उप चुनाव के कमान मिलकर संभालेंगे अरविन्द केजरीवाल और भगवंत मान
पंजाब में चार सीटों पर 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मोर्चा संभाला हुआ है। वह सभी हलकों में रोड शो और रैलियां कर रहे हैं। वहीं अब 9 नवंबर से पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल प्रदेश में सक्रिय होने जा रहे हैं। इस दौरान वह चब्बेवाल और डेरा बाबा नानक और 10 नवंबर को गिद्दड़बाहा और बरनाला में चुनाव प्रचार करने की तैयारी कर रहे हैं। इस मौके सीएम भगवंत मान उनके साथ रहेंगे। आप पंजाब की तरफ से उनके चुनावी कार्यक्रमों व रैलियों…
Read Moreसीएम धामी ने उत्तराखंड स्थापना दिवस पर प्रवासी सम्मेलन का किया शुभारम्भ, जानिए कैसे तय हुआ 24 वर्षो का यह सफर
उत्तराखंड राज्य अपना 24 वां स्थापना दिवस मना रहा है। दशकों से देश के कई हिस्सों में निवास कर रहे उत्तराखंड के प्रवासी भी अपनी मातृभूमि से जुड़ रहे हैं। अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी योग्यता और कौशल से राष्ट्र और उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाले राज्य के प्रवासियों को धामी सरकार सम्मानित करेगी। सीएम पुष्कर सिंह धामी की पहल पर पहली बार प्रदेश सरकार प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन कर रही है। दून विश्वविद्यालय में प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस दौरान पूर्व सीएम…
Read Moreपंचायती राज एक्ट बदलने पर विचार करे प्रदेश सरकार : हाईकोर्ट
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने बुधवार को सरकार को पंचायतों के 30 साल पुराने पंचायती राज कानून को बदलने पर विचार करने को कहा है। अदालत ने कहा कि ग्राम पंचायतों के लिए नए नियम बनाए जाएं। पंचायतों में ठोस कचरा व प्लास्टिक के निस्तारण के लिए सरकार नियम बनाए। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और न्यायाधीश सत्येन वैद्य की खंडपीठ ने बुधवार को राज्य सरकार को निर्देश दिए कि ग्राम पंचायतों को प्लास्टिक व प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए प्रधान, उपप्रधान, सदस्यों और अन्य अधिकारियों की जिम्मेवारी सुनिश्चित की…
Read Moreप्रदेश में महिलाओ में स्तन कैंसर और पुरुषो में फेफड़ो के कैंसर के मामलो में हो रही बढ़ोतरी
हिमाचल की महिलाओं में बच्चेदानी के मुंह के कैंसर में कमी आई है, जबकि स्तन कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं। खानपान सही न होना और ज्यादा उम्र होने पर शादी करने से महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का खतरा अधिक हो रहा है। वहीं, पुरुषों में फेफड़ों के कैंसर के मामले ज्यादा आ रहे हैं। शराब के साथ-साथ धूम्रपान करने से पुरुषों में फेफड़ों का कैंसर ज्यादा हो रहा है। प्रदेश के सबसे बड़े इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में हर साल औसतन 150 से ज्यादा मामले महिलाओं में स्तन…
Read Moreहिमाचल में 25 से 55 वर्ष की आयु के लोग हो रहे है आंतो में टीबी संक्रमण के शिकार, शोध में हुआ खुलासा
हिमाचल में 25 से 55 साल के लोग आंतों के टीबी की चपेट में आ रहे हैं। यह खुलासा इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) के गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग के शोध में हुआ है। शोध में यह भी सामने आया है कि आंत के टीबी की जद्द में आए मरीजों में शुरूआत में सटीक लक्षण न होने, रोग की पहचान न होने की वजह से बीमारी के लक्षणों का अनुभव 6 माह से लेकर 2 साल तक किया गया। गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. बृज शर्मा, एसोसिएट प्रो. राजेश शर्मा,…
Read Moreसीएम सुक्खू पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का जुबानी हमला, गारंटी के नाम पर जनता से धोखा
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि चुनाव के पहले कांग्रेस ने गोबर खरीदने की गारंटी दी थी। मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री समेत कांग्रेस के सभी छोटे बड़े नेताओं ने प्रदेश में हर मंच से कहा था कि सरकार बनने के बाद किसानों से वह दो रुपए किलों के हिसाब से गोबर खरीदेंगे और अब दो साल का कार्यकाल बीत जाने के बाद सरकार कह रही है कि वह गोबर नहीं कंपोस्ट खरीदेगी। क्या सरकार में बैठे मुख्यमंत्री, मंत्री और अन्य लोगों को गोबर और कंपोस्ट के बीच का…
Read More