पर्यटक और आर्थिक विकास को मिलेगा बढ़ावा, पीएम मोदी

पर्यटक और आर्थिक विकास को मिलेगा बढ़ावा, पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहारवासियों को दिवाली का तोहफा दिया है। मोदी सरकार ने पटना से पश्चिम चंपारण (बेतिया) जाने वाली सड़क के (एनएच 139) चौड़ीकरण का निर्णय है। इसके लिए केंद्र सरकार ने 1712.33 करोड़ की राशि को स्वीकृति दी गयी है। इस योजना के कारण अब पटना से बेतिया जाने वाले लोगों की यात्रा सुगम हो जायेगी। 25 अंडरपास और एक रेलवे ओवरब्रिज बनाया जाएगा गुरुवार को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की थी। उन्होंने कहा था कि एनएच 139W…

Read More

पाकिस्तान दिवाली उत्सव पर पंजाब और चंडीगढ़ को दहलाने की रच रहा साज़िश, सुरक्षा एजेंसिया मुस्तैद

पाकिस्तान दिवाली उत्सव पर पंजाब और चंडीगढ़ को दहलाने की रच रहा साज़िश, सुरक्षा एजेंसिया मुस्तैद

दिवाली के मौके पर पंजाब और चंडीगढ़ में बड़े धमाके की साजिश को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने नाकाम कर दिया। बीएसएफ ने वीरवार को फाजिल्का बॉर्डर पर अबोहर के गांव बहादुरके में पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये भेजा लोडेड इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी), एक किलोग्राम आरडीएक्स, बैटरी और टाइमर बरामद किया। पंजाब बीएसएफ फ्रंटियर के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आईईडी पूरी तरह से लोडेड होने का मतलब है कि इससे जल्द ही पंजाब और चंडीगढ़ में किसी महत्वपूर्ण जगह आतंकी हमला किया जाना था। चंडीगढ़ में हुए…

Read More

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की आज होगी पहली कैबिनेट मीटिंग

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की आज होगी पहली कैबिनेट मीटिंग

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में आज सैनी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी। इस महत्वपूर्ण बैठक में सभी नवनियुक्त मंत्री मौजूद रहेंगे। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी विधानसभा सत्र बुलाने पर फैसला लेना है, जो सोमवार या मंगलवार को आयोजित हो सकता है। कैबिनेट बैठक के दौरान विधानसभा सत्र की तारीख तय की जाएगी, जिसमें सभी विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। नई सरकार के गठन के बाद यह पहली कैबिनेट बैठक है, जिससे राज्य की आगामी रणनीतियों और नीतियों पर भी चर्चा की संभावना है।

Read More

दिल्ली की कंपनी ने हिमाचल को की घटिया किस्म के तेल की सप्लाई, अब कंपनी पर कार्रवाई की तैयारी

दिल्ली की कंपनी ने हिमाचल को की घटिया किस्म के तेल की सप्लाई, अब कंपनी पर कार्रवाई की तैयारी

हिमाचल में दिल्ली बेस्ड एक नामी कंपनी का सरसों और सोयाबीन ऑयल खाने लायक नहीं पाया गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो हफ्ते पहले सोलन जिले के दाड़लाघाट, बद्दी से तेल के सैंपल लेकर सीटीएल कंडाघाट भेजे थे। जांच में दोनों तरह का तेल अनसेफ निकाला। सोयाबीन ऑयल मिक्स-ब्रांडेड भी पाया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक सरसों, सोयाबीन ऑयल में प्रयोग होने वाली सामग्री की मात्रा नहीं है। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के मानकों के अनुसार भी तेल तैयार नहीं किया गया है। विभाग ने दुकानदारों…

Read More

दिवाली के बाद एचआरटीसी में 350 चालकों की होगी भर्ती

दिवाली  के बाद एचआरटीसी में 350 चालकों की होगी भर्ती

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) जल्द ही 350 पदों के लिए चालकों की भर्ती शुरू करने जा रहा है। चालकों की कमी के कारण प्रभावित हो रही बस सेवाओं के मद्देनजर नए चालकों को भर्ती करने की योजना है। दिवाली के बाद निगम भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा। इस बार आवेदकों का ड्राइविंग कौशल इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग ट्रेनिंग रिसर्च सरकाघाट मंडी में परखा जाएगा। एचआरटीसी दिवाली के बाद चालकों की भर्ती के लिए पद विज्ञापित करेगा। इस बार चालकों की भर्ती के लिए मुख्य टेस्ट शिमला के तारादेवी डिपो के बजाय इंस्टीट्यूट…

Read More