वायु प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट लगातार सख्त है। शीर्ष अदालत ने हरियाणा सरकार को पिछले आदेश का पालन नहीं करने पर फटकार लगाई। साथ ही चेतावनी दी कि अगर आदेश का पालन नहीं किया गया तो वह हरियाणा के मुख्य सचिव के खिलाफ अवमानना का मामला दर्ज करेगी। 23 अक्तूबर को पेश होने का आदेश सुप्रीम कोर्ट ने पराली जलाने के दोषी पाए गए अधिकारियों पर मुकदमा नहीं चलाने पर बुधवार को हरियाणा और पंजाब सरकारों को फटकार लगाई। साथ ही राज्य के मुख्य सचिवों को 23 अक्तूबर को पेश होने…
Read MoreDay: October 17, 2024
पीएम ट्रुडो की कार्यशैली पर मीडिया ने उठाए सवाल, दुनिया के सामने आया असली चेहरा
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के कबूलनामे के बाद उनकी अपने ही देश में आलोचना होने लगी है। खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत सरकार के एजेंटों के शामिल होने का आरोप का सिर्फ खुफिया जानकारी के आधार पर लगाने वाले बयान के बाद पीएम ट्रूडो की कार्यप्रणाली पर कनाडाई पत्रकार डैनियल बॉर्डमैन ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि ट्रूडो बातें कुछ और कहते हैं और करते कुछ और हैं। अक्सर ऐसा देखा गया कि वह जो कहते हैं, उसे करते नहीं हैं। वह हमेशा कहते…
Read Moreपीएम मोदी की मौजूदगी में आज सैनी लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
हरियाणा में विधानसभा चुनाव में भाजपा ने तीसरी बार ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। चुनाव से कुछ समय पहले अल्पकाल के लिए सीएम पद संभालने वाले नायब सैनी आज दोबारा सीएम पद की शपथ लेेंगे। पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी भी इस दाैरान माैजूद रहेंगे। 10:56 AM, 17-OCT-2024 समारोह में पहुंचने लगे मेहमान समारोह में मेहमानों का पहुंचना शुरू हो गया है। वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए यातायात पुलिस ने चंडीगढ़ और पंचकूला की कई सड़कों को बुधवार से ही…
Read MoreNEET की काउंसलिंग कल से शुरू , जानिए कितना रहेगा आवेदन शुल्क ?
Haryana NEET PG 2024 Counselling: चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान विभाग, हरियाणा कल, 18 अक्तूबर से राज्य राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर (NEET PG) 2024 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करेगा। इच्छुक उम्मीदवार जो प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट (hry.online-counselling.co.in) के माध्यम से हरियाणा नीट पीजी 2024 काउंसलिंग पंजीकरण फॉर्म भर सकेंगे। आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है, “इसके द्वारा यह अधिसूचित किया जाता है कि ऑनलाइन वेब पोर्टल यानी https://hry.online-counselling.co.in/ पर पंजीकरण, जिसमें ऑनलाइन प्रस्तुत की गई जानकारी का संपादन (यदि कोई हो) और विकल्प प्रस्तुत…
Read Moreगुजरात में ईडी ने 23 ठिकानो पर डाले छापे, जीएसटी धोखाधड़ी के है आरोप
प्रवर्तन निदेशालय ने गुजरात के विभिन्न शहरों में छापोमारी की। यह छापेमारी जीएसटी धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई, जिसमें हाल ही में एक पत्रकार समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया था। मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज होने के बाद संघीय एजेंसी ने राजकोट, जूनागढ़, अहमदाबाद, भावनगर और वेरावल समेत 23 परिसरों पर छापेमारी की। गिरफ्तार पत्रकार महेश लंगा से जुड़े परिसरों पर भी छापेमारी की जा रही है। अहमदाबाद पुलिस क्राइम ब्रांच के एफआईआर के बाद यह मामला सामने आया। फर्जी क्रेडिट और…
Read Moreमहिला सशक्तिकरण के लिए कैबिनेट में पास होगा महिला नीति प्रस्ताव
राज्य महिला नीति-2024 को नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर महिलाओं के लिए समर्पित की जा सकती है। महिला कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को महिला नीति के ड्राफ्ट की समीक्षा की और कई महत्वपूर्ण बिंदुओं को नीति में शामिल करने का सुझाव दिया। बैठक में मंत्री ने महिला सशक्तीकरण और बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिला नीति में सभी पहलुओं को शामिल करके शीघ्र प्रस्ताव तैयार किया। ये प्रस्ताव नौ नवंबर से पहले कैबिनेट के सामने पेश करने की कोशिश है, ताकि कैबिनेट…
Read Moreनशा तस्कर इस कोड से भी करते है नशे का कारोबार
शिमला जिले में पिछले कई सालों से चिट्टा तस्करी का नेटवर्क चला रहे शाही महात्मा मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में पता चला है कि चिट्टे की तस्करी आर और एम कोड से होता था। इससे पता चलता था कि चिट्टे की सप्लाई किस शख्स को होनी है। पुलिस के मुताबिक शाही महात्मा के इस पूरे नेटवर्क को मांटा और रांटा नाम के दो शख्स चला रहे थे। पैकेट में अंकित एम और आर के नाम का कोड यह दर्शाता था कि चिट्टे की सप्लाई रांटा को…
Read Moreहिमाचल में बिजली मीटर लिंक होगा आधार कार्ड और राशन कार्ड से, पहले जमा होगा पूरा बिल फिर खाते में आएगी सब्सिडी
सुक्खू सरकार प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं को भी गैस सिलिंडर की तर्ज पर सब्सिडी बैंक खाते में देने की तैयारी है। उपभोक्ताओं के बिजली मीटर उनके आधार नंबर और राशन कार्ड से जोड़ने के बाद सरकार यह नई व्यवस्था शुरू करने जा रही है। उपभोक्ताओं को पहले पूरा बिल चुकाना होगा, इसके बाद सब्सिडी की राशि खाते में आएगी। नए साल से डीबीटी से सब्सिडी देने के लिए बिजली बोर्ड ने इस माह के अंत तक उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी पूरी करने का लक्ष्य रखा है। सरकार ने ई-केवाईसी करवाकर उपभोक्ताओं…
Read More