केंद्र सरकार ने एनपीएस में सुधार कर नई पेंशन योजना ‘एकीकृत पेंशन योजना’ (यूपीएस) पेश की है, जिसे कुछ कर्मचारियों ने सराहा है, जबकि अन्य ने इसे धोखा बताया है। जेसीएम के सचिव शिवगोपाल मिश्रा ने यूपीएस की प्रशंसा की, जबकि कई संगठनों का मानना है कि यह पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) का सही विकल्प नहीं है। कई कर्मचारी संगठन यूपीएस का विरोध कर रहे हैं और ओपीएस की बहाली की मांग कर रहे हैं, जिसे वे अपनी लड़ाई का मुख्य मुद्दा मानते हैं। केंद्र सरकार ‘पुरानी पेंशन’ बहाली की…
Read MoreDay: August 26, 2024
भाजपा ने उम्मीदवारों की सूची की जारी, 15 प्रत्याशियों के नाम यथावत
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने दो नई लिस्ट जारी की हैं। पहली लिस्ट में 15 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है। पहले चरण के प्रत्याशियों के नाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जबकि दूसरी लिस्ट में सिर्फ एक नाम की घोषणा की गई है। इस लिस्ट में चौधरी रोशन हुसैन गुज्जर का नाम है, वो कोंकरनाग से चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले, सोमवार को भाजपा ने 44 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। हालांकि कुछ समय बाद ही इस लिस्ट को वापस ले…
Read Moreमुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना के लिए सालाना 53.21 करोड़ रुपये का आवंटन : सीएम सुक्खू
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि प्रदेश सरकार ने एक नई पहल करते हुए ‘मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना’ शुरू की है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य विधवा, बेसहारा, तलाकशुदा महिलाओं और विकलांग माता-पिता को उनके बच्चों की शिक्षा और कल्याण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस योजना के लिए सालाना 53.21 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित करेगी। उन्होंने कहा कि योजना का मुख्य उद्देश्य दो विशिष्ट आयु समूहों को सहायता प्रदान करना है। इस योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं…
Read Moreदेश की प्रत्येक पंचायत में बनाई जाएगी एक सहकारी समिति : गृहमंत्री अमित शाह
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के तीसरे दिन नवा रायपुर के एक होटल में राज्य में सहकारिता के विस्तार से संबंधित समीक्षा बैठक ली। इस दौरान शाह ने छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों में पानी समिति के रूप में प्राथमिक कृषि साख समिति की शुरुआत की। देश की हर पंचायत में एक सहकारी समिति बनाने की बात कही। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार से कहा कि संपूर्ण जनजातीय विकास के लिए एक नई पब्लिक डेयरी योजना बनायें, जो पैक्स, डेयरी और मात्स्यिकी सहकारी संस्था का काम करे।…
Read Moreआम आदमी पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक आज सिसोदिया के घर, विधानसभा चुनाव के लिए तैयार होगी रणनीति
आज आम आदमी पार्टी की बड़ी बैठक है। पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता बैठक में शामिल होंगे। बैठक दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर होगी। यह बैठक मनीष सिसोदिया के घर पर सुबह 11:30 बजे होगी।
Read Moreराजनीति से रिटायरमेंट का सवाल ही नहीं आखरी सांस तक मिशन रहेगा जारी : मायावती
बसपा सुप्रीमो मायावती ने राजनीति से रिटायर होने की खबरों का खंडन करते हुए कहा कि रिटायरमेंट का सवाल ही नहीं है। मैं अंतिम सांस तक बहुजन मिशन के लिए काम करती रहूंगी। उन्होंने कहा कि मेरे रिटायरमेंट की खबरें जातिवादी मीडिया के जरिए फैलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की खबरें डॉ. अंबेडकर और कांशीराम के प्रारंभ किए गए बहुजन आंदोलन को कमजोर करने के लिए साजिश के तहत फैलाई जाती हैं। मेरी अनुपस्थिति या खराब स्वास्थ्य होने पर जिम्मेदारियों के लिए आकाश आनंद को उत्तराधिकारी…
Read Moreभारत – चीन बार्डर पर सेना की सुविधा के लिए बनेगी सड़क और पक्के पुल
भारत-चीन अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र की भैरोंघाटी से पीडीए तक की सड़क सेना की भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार की जाएगी। इसके लिए बीआरओ (बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन) ने भारत माला परियोजना में सीमा क्षेत्र सड़क पुनर्वास के लिए करीब एक हजार करोड़ रुपये की लागत की डीपीआर तैयार की है। इसके तहत सीमा क्षेत्र के अवशेष बैली ब्रिज को पक्के डबल लेन पुलों में बदलने के साथ पहली बार लंबे समय से सक्रिय भूस्खलन जोन का भी ट्रीटमेंट शुरू किया जाएगा। उत्तराखंड राज्य में उत्तरकाशी सहित चमोली…
Read Moreछात्र की मौत आत्महत्या या हादसा , क्या है परिजनों के आरोप ?
जिला मुख्यालय हमीरपुर में एक पीजी में संदिग्ध परिस्थितियों में पीजी की तीसरी मंजिल से गिरकर नीट की कोचिंग ले रहे एक छात्र की मौत हो गई है। छात्र बिलासपुर के हटवाड़ क्षेत्र का निवासी है। मृतक छात्र के परिजन भी सदर थाना हमीरपुर में पहुंच गए है। देर रात रविवार को यह घटना सामने आई है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि छात्र ने कूद कर जान दी है अथवा गिरने से। यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह आत्महत्या है अथवा हादसा। छात्र को…
Read Moreएचआरटीसी पुलिस कर्मियों से 110 रूपये की जगह अब बसूलेगी 500 रूपये, प्रतिमाह प्राप्त होगी नौ करोड़ की राशि
पुलिस कर्मियों के रियायती सफर के एवज में अब एचआरटीसी को हर महीने करीब 9 करोड़ रुपये मिलेंगे। बीते 15 सालों से पुलिस कर्मियों केे रियायती यात्रा सुविधा के एवज में एचआरटीसी को 110 रुपये के हिसाब से महज 1.98 करोड़ मिल रहे थे। एचआरटीसी प्रबंधन ने प्रदेश सरकार को इसे भी निगम के घाटे का बड़ा कारण बताया था। मंत्रिमंडल की बैठक में रियायती यात्रा सुविधा के एवज में 110 रुपये मासिक के स्थान पर 500 रुपये लेने का फैसला लिया है। पिछली मंत्रिमंडल की बैठक में पुलिस कर्मियों…
Read Moreएचआरटीसी के ग्रीन कार्ड अब दुकानों पर भी होंगे उपलब्ध, जानिए ग्रीन कार्ड में कितनी मिलती है छूट
हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में किराये में रियायत लेने के लिए सवारियां अब किराना की दुकानों से भी 100 रुपये में ग्रीन कार्ड खरीद सकेंगी। पहले ग्रीन कार्ड 50 रुपये में अड्डा कार्यालय में बनाया जाता था। तब उसकी अवधि दो साल थी, लेकिन अब कीमत 100 रुपये कर ग्रीन कार्ड की अवधि एक साल कर दी है। ग्रीन कार्ड को बढ़ावा देने और सरकारी बसों में लोगों को आकर्षित करने की दिशा में सरकार के निर्देशों के बाद इन्हें अब आम दुकानों में बिक्री के लिए उपलब्ध…
Read More