नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ पंचायत समिति के दो दर्जन से अधिक पंचायत समिति सदस्यों ने बीडीसी अध्यक्ष बलविंद्र कौर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित कर दिया है। दो साल पहले बलविंद्र कौर और जुखाड़ी पंचायत की बीडीसी सदस्य सुमन बंसल के बीच मुकाबला था लेकिन बलविंद्र कौर को दो साल के लिए पहले मौका दिया गया। अब दो साल बीत जाने के बाद विधायक केएल ठाकुर की समर्थक बलविंद्र कौर को पद से हटाने की मांग रखी तो वह आनाकानी करने लगीं। जिस पर दो दर्जन से अधिक बीडीसी सदस्यों ने मंगलवार…
Read MoreYear: 2023
अविश्वास प्रस्ताव देने वाले पार्षद बैठक से नदारद
परवाणू (सोलन)। नगर परिषद परवाणू में पार्षदों के बीच खींचतान बढ़ गई है। इसके चलते अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव देने चार पार्षद लगातार दूसरी बैठक में भी उपस्थित नहीं हुए हैं। इसके चलते विकास कार्यों को लेकर किसी भी प्रकार का कोई निर्णय नहीं लिया गया है। जिसका खामियाजा अब लोगों को भुगतना पड़ सकता है। हालांकि मामले को सुलझाने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने टीम बनाई है। लेकिन लगातार दूसरी बार आमसभा से तीन कांग्रेसी और एक भाजपा पार्षद बैठक से नदारद रहे। परवाणू…
Read Moreनर्सरी टीचर ट्रेनिंग वालों को प्री प्राइमरी शिक्षक बनाने की तैयारी शुरू
हिमाचल प्रदेश में एक साल की नर्सरी टीचर ट्रेनिंग (एनटीटी) करने वालों को प्री प्राइमरी शिक्षक बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार को पत्र भेजकर एक साल के कोर्स पर भर्ती करने की मंजूरी मांगी है। नर्सरी और केजी कक्षा के बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रदेश में करीब 4000 शिक्षकों की भर्ती होनी है। बीते तीन वर्षों से यह भर्ती लटकी हुई है। हिमाचल आरंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षक योजना के तहत प्री प्राइमरी कक्षाओं में शिक्षकों की भर्ती की जानी है। करीब…
Read Moreसीआरआई कसौली से जीनोम स्टडी परीक्षण के लिए भेजे 35 सैंपल वैरिएंट में बदलाव की जताई आशंका
देश और प्रदेश में कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच केंद्रीय अनुसंधान संस्थान (सीआरआई) कसौली से जीनोम स्टडी परीक्षण के लिए 35 सैंपल भेजे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने वैरिएंट में बदलाव की आशंका जताई है। इन सैंपलों का परीक्षण दिल्ली, पुणे और मंडी के नेरचौक मेडिकल कॉलेज लैब में होगा। जांच के करीब 15 दिन बाद इसकी रिपोर्ट सीआरआई कसौली और स्वास्थ्य महकमे के पास आएगी। इसके बाद ही नए वैरिएंट का खुलासा होगा। ये सैंपल रैंडम आधार पर कोरोना पॉजिटिव मरीजों के लिए गए हैं। गोर…
Read Moreसुख-आश्रय विधेयक, 2023 से होगा अनाथ, निराश्रितों का भविष्य सुरक्षित व उज्ज्वल
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद ही राज्य में लम्बे समय से उपेक्षित मुद्दे को हल करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश सुख-आश्रय (बच्चों की देखभाल, संरक्षण और आत्मनिर्भरता) विधेयक, 2023 को विधानसभा में पारित करके कानूनी रूप में अनाथ बच्चों का भविष्य सुनिश्चित किया है। इस विधेयक से अनाथ और निराश्रित बच्चों को जहां बेहतर सुविधाएं मिल पाएंगी, वहीं उन्हें अपने भविष्य की नींव को मजबूत करने में सहायता मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुख-आश्रय (बच्चों…
Read Moreमुख्यमंत्री की नई सोच से युवाओं के लिए सृजित होंगे स्वरोजगार के नए अवसर
प्रदेश सरकार युवाओं को स्वरोजगार के माध्यम से स्वावलंबी एवं आर्थिक तौर पर सशक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नई सोच से युवाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर सृजित करने पर विशेष बल दिया जा रहा है। औद्योगिक निवेश के अतिरिक्त मत्स्य पालन, सौर ऊर्जा और ई-वाहन जैसे तेजी से उभरते नवीन क्षेत्रों में युवाओं को प्रोत्साहन के लिए राज्य सरकार ने कई सार्थक कदम उठाए हैं। युवाओं को स्वरोजगार एवं स्टार्टअप सहायता प्रदान करने की कांग्रेस सरकार की…
Read Moreराज्य में भांग की खेती को वैध करने की दिशा में विचार : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में भांग की खेती को वैध बनाने की दिशा में विचार कर रही है, जिससे राज्य के लिए राजस्व अर्जित होगा। वहीं यह औषधीय और औद्योगिक क्षेत्र के लिए कारगार साबित होगी। भांग में कई औषधीय गुण पाए जाते है। इसके औषणीय गुणों के इस्तेमाल से कैंसर, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, अवसाद आदि से ग्रसित मरीजों को काफी राहत मिलती है। मुख्यमंत्री ने वीरवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने भांग की खेती का अध्ययन…
Read Moreत्यूणी अग्निकांड : मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो दो लाख देने की घोषणा की, लापरवाही पर नायब तहसीलदार निलंबित
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा त्यूनी अग्निकांड के मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख सहायता राशि देने की घोषणा की गई है। वहीं दूसरी तरफ जिलाधिकारी द्वारा राहत बचाव कार्यों में लापरवाही पर नायब तहसीलदार को निलंबित ककर दिया गया है। इसके अलावा अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को लाइन हाजिर किया गया है। शुक्रवार सुबह जिलाधिकारी सोनिका ने मृतकों के परिजनों से मिलकर उनको ढांढस बंधाया। जिलाधिकारी की निगरानी में मृतक बालिकाओं के शव को खोजने के लिए एसडीआरएफ एवं अन्य टीमों द्वारा रेस्क्यू जारी कराया। आग लगने की घटना में सबसे बड़ी…
Read Moreकोरोना के मरीज़ जिला सिरमौर में 100 के पार, जिला प्रशासन की ओर से एडवाइजरी जारी
नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर में बेकाबू हो रहे कोरोना मामलों ने शतक लगा दिया है। वीरवार को जिले में 20 नए मामले आने के साथ ही सक्रिय मामलों का आंकड़ा 102 पहुंच गया है। आठ लोग स्वस्थ्य हुए हैं। बीते एक सप्ताह के दौरान सिरमौर में 102 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। उधर, जिला प्रशासन की ओर से भी एडवाइजरी जारी कर कोरोना नियमों का पालन करने की अपील की गई है। वीरवार को 347 सैंपल की जांच की गई। मेडिकल कॉलेज नाहन में आरटीपीसीआर लैब में 26…
Read Moreहिमाचल हाईकोर्ट लाइव स्ट्रीमिंग के लिए बनेगा देश का सातवां हाईकोर्ट
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट अब अदालती कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग के लिए देश का सातवां हाईकोर्ट बनेगा। हाईकोर्ट ने न्यायिक प्रक्रिया में पारदर्शिता और समावेशिता को बढ़ावा देने के लिए नियम बना दिए हैं। इन नियमों को न्यायालय कार्यवाही की ”लाइव स्ट्रीमिंग और रिकॉर्डिंग” नियम, 2023 के नाम से जाना जाएगा। ये नियम आधिकारिक राजपत्र में प्रकाशन की तारीख से लागू हो जाएंगे। इससे पहले गुजरात, उड़ीसा, कर्नाटक, झारखंड, पटना और मध्य प्रदेश के उच्च न्यायालयों और भारत के सर्वोच्च न्यायालय में कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग शुरू कर दी गई है।…
Read More