टापू में फंसे तीन परिवार के 32 लोगों को रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित निकाला

टापू में फंसे तीन परिवार के 32 लोगों को रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित निकाला

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब के भगानी मेहरूवाला स्थित टापू में तीन परिवार के 32 लोग फंस गए। सूचना मिलते ही एसडीएम रेस्क्यू टीम के साथ पहुंचे। टीम ने सभी फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकाल लिया। रेस्क्यू किए लोगों में महिलाएं, छोटे बच्चे भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, पांवटा साहिब के भगानी मेहरूवाला में टापू में तीन परिवार के 32 लोग फंस गए। देर रात करीब 2:30 बजे सूचना मिलने पर एसडीएम पांवटा जीएस चीमा रेस्क्यू टीम सहित मौके पर पहुंचे। टीम ने मेहरूवाला के…

Read More

एचआरटीसी में टांकेबाज कंडक्टर अब नहीं बख्शे जाएंगे, धडले से किया जा रहा है निलंबित

एचआरटीसी में टांकेबाज कंडक्टर अब नहीं बख्शे जाएंगे, धडले से किया जा रहा है निलंबित

हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) की साधारण बस में 3 यात्रियों को बिना टिकट दिए ले जा रहे कंडक्टर को निलंबित कर किया गया है। एचआरटीसी मुख्यालय के निरीक्षण दस्ते ने दिल्ली से रामपुर जा रही बस को शुक्रवार रात 11:37 बजे डेराबस्सी के पास निरीक्षण के लिए रोका। इंस्पेक्टर बलबीर सिंह और सब इंस्पेक्टर गुरबचन सिंह ने जब टिकट जांचे तो तीन यात्री बिना टिकट पकड़े गए। बस में कुल 45 यात्री सवार थे। पूछताछ में यात्रियों ने बताया कि कंडक्टर ने उनसे किराया लिया था, लेकिन टिकट नहीं दिया।…

Read More

भूस्खलन से किरतपुर मनाली फोरलेन वाहनों के लिए बंद

भूस्खलन से किरतपुर मनाली फोरलेन वाहनों के लिए बंद

बिलासपुर। जिले में शनिवार सुबह करीब 8 बजे शुरू हुई बारिश देर रात तक जारी रही। किरतपुर-मनाली फोरलेन पर समलेटा के पास भूस्खलन हो गया। इससे फोरलेन वाहनों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने वाहन चालकों से स्वारघाट-मनाली नेशनल हाईवे का इस्तेमाल करने का आग्रह या है। बारिश से जहां मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कामकाजी लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ी। वहीं, बारिश के कारण ग्रामीण सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है। ऋषिकेश से झंडूता जाने वाली सड़क भारी फिसलन के कारण बंद…

Read More

लोकसभा चुनाव को मध्य नज़र रखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रदेश भाजपा में बड़े बदलाव के लिए दी हरी झंडी

लोकसभा चुनाव को मध्य नज़र रखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रदेश भाजपा में बड़े बदलाव के लिए दी हरी झंडी

प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लक्ष्य में रखकर संगठन में बड़े बदलाव को हरी झंडी मिल गई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने नई दिल्ली में प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा के बाद इस पर सहमति दी है। अब आगामी दिनों में नए पदाधिकारी कभी भी तय किए जा सकते हैं। विधानसभा चुनाव में ठीक प्रदर्शन नहीं करने वाले पदाधिकारियों पर गाज गिरना तय है। राज्य भाजपा संगठन के सामने लोकसभा चुनाव में वर्चस्व बनाए रखना चुनौती होगा। नड्डा ने नई दिल्ली में शुक्रवार रात को भाजपा…

Read More

सेना के जवानों के लिए चीन से सटे क्षेत्रों में उगाए जाएंगे ताजा फल और सब्जियां

सेना के जवानों के लिए चीन से सटे क्षेत्रों में उगाए जाएंगे ताजा फल और सब्जियां

चीन शासित तिब्बत से लगते हिमाचल प्रदेश के सीमाई इलाकों में अब सैनिकों को ताजा सब्जियां और फल मिलेंगे। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) इसके लिए सीमा पर बसे गांवों के लोगों को सब्जियां और फल उगाने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। इन क्षेत्रों में सेब के फल उगाने से लेकर विभिन्न सब्जियों जैसे मूली, गोभी, फूलगोभी, ब्रोकोली, ककड़ी आदि को पैदा किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश में यह विदेशी सीमा किन्नौर और लाहौल स्पीति जिलों से लगती है। बताया जा रहा है कि इस योजना से…

Read More

हिमाचल में मूसलाधार बारिश , आज भी रेड अलर्ट, पर्याप्त सुरक्षा उपाय करने को कहा

हिमाचल में मूसलाधार बारिश , आज भी रेड अलर्ट, पर्याप्त सुरक्षा उपाय करने को कहा

हिमाचल प्रदेश में जारी मूसलाधार बारिश के बीच मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से हिमाचल प्रदेश में 9 जुलाई के लिए बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसको देखते हुए पर्याप्त सुरक्षा उपाय करने की सलाह दी गई है। 10 जुलाई के लिए यलो अलर्ट जारी हुआ है। पूरे प्रदेश में 14 जुलाई तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने हिमाचल के लाहौल-स्पीति में अचानक बाढ़, हिमस्खलन की चेतावनी भी दी है। इन जिलों…

Read More

यूरिया खाद का संकट, हिमफेड ने कंपनियों को 9922 मीट्रिक टन की भेजी मांग

यूरिया खाद का संकट, हिमफेड ने कंपनियों को 9922 मीट्रिक टन की भेजी मांग

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बीच किसानों-बागवानों के लिए एक और संकट खड़ा हो गया है। फसल की पैदावार बढ़ाने के लिए इस्तेमाल होने वाली यूरिया खाद प्रदेशभर में किल्लत चल रही है। खाद के लिए किसान-बागवानों डिपुओं में संपर्क कर रहे हैं, मगर उन्हें खाद नहीं मिल रही। यदि जल्द खाद मुहैया नहीं हो पाई तो किसानों को नुकसान होगा, साथ ही बागवानी पर भी असर पड़ेगा। हिमफेड ने संबंधित कंपनियों को इस बार 9922 मिट्रिक टन खाद की डिमांड भेज दी है। अब यह सप्लाई कब तक…

Read More

मुख्यमंत्री ने हमीरपुर में किए विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने हमीरपुर में किए विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर जिला के प्रवास के तीसरे दिन आज सलासी में 5.27 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले जल शक्ति विभाग हमीरपुर के मुख्य अभियंता कार्यालय, उठाऊ जलापूर्ति योजना हमीरपुर के तहत 15 करोड़ रुपये से जल स्रोत का उन्नयन और 11.36 करोड़ रुपये से कुड़िहार-मसियाना सड़क को चौड़ा करने और सुधार कार्य की आधारशिला रखी। मुख्यमंत्री ने सुक्कर खड्ड पर 3.93 करोड़ रुपये के पुल का भी उद्घाटन किया, जिससे खाटवीं गांव के निवासी लाभान्वित होंगे। उन्होंने हमीरपुर में हिमाचल प्रदेश परिवहन…

Read More

कांग्रेस : हमारे पास SC का भी विकल्प, हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ करेंगे मौन प्रदर्शन

कांग्रेस : हमारे पास SC का भी विकल्प, हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ करेंगे मौन प्रदर्शन

राहुल गांधी को लेकर गुजरात उच्च न्यायालय के फैसले पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस नेता ने सभी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं से अनुरोध किया है कि फैसले के खिलाफ मौन प्रदर्शन करें। कांग्रेस का कहना है कि वे मामले में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकते हैं। हाईकोर्ट ने शुक्रवार को मोदी उपनाम मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया और उनकी सजा को बरकार रखा। कांग्रेस नेताओं ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने…

Read More

हिमाचल और यूपी से आगे निकला उत्तराखंड, समीक्षा बैठक में हुआ खुलासा

हिमाचल और यूपी से आगे निकला उत्तराखंड, समीक्षा बैठक में हुआ खुलासा

समग्र शिक्षा के कार्यों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले राज्यों में उत्तराखंड, हिमाचल और यूपी से आगे निकल गया है। राज्य ने निर्माण कार्यों की अलग-अलग श्रेणियों में दूसरा, तीसरा और चौथा स्थान प्राप्त किया है। समग्र शिक्षा की केंद्रीय शिक्षा सचिव शिक्षा संजय कुमार की अध्यक्षता में हुई ऑनलाइन बैठक में राज्यों की समीक्षा की गई। समीक्षा में खुलासा हुआ कि उत्तराखंड ने स्कूलों में कक्षाओं के निर्माण के लक्ष्य के सापेक्ष 97 प्रतिशत से अधिक प्रगति की है। उत्तराखंड को अच्छे राज्यों की श्रेणी में तीसरा स्थान मिला…

Read More