हाईकोर्ट ने प्रदेश के सभी कॉलेजो की मांगी जानकारी, आधारभूत ढांचा न होने पर लिया कड़ा संज्ञान

हाईकोर्ट ने प्रदेश के सभी कॉलेजो की मांगी जानकारी, आधारभूत ढांचा न होने पर  लिया कड़ा संज्ञान

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सूबे के डिग्री कॉलेजों में आधारभूत ढांचा न होने पर कड़ा संज्ञान लिया है। न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर और संदीप शर्मा की खंडपीठ ने सरकार से प्रदेश के सभी कॉलेजों की जानकारी की तलब की है। अदालत ने सरकार को यह जानकारी देने के लिए चार हफ्ते का समय दिया है। मामले की सुनवाई 21 नवंबर को निर्धारित की गई है। अदालत ने अपने आदेशों में कहा कि याचिका के निपटारे के लिए प्रदेश के सभी कॉलेजों की जानकारी शपथपत्र के माध्यम से अदालत के समक्ष…

Read More

अधिकारियों-कर्मचारियों ने शिकायत को नहीं लिया गंभीरता से, अब योगी ने ऐसे फेरा डंडा

अधिकारियों-कर्मचारियों ने शिकायत को नहीं लिया गंभीरता से,  अब योगी ने ऐसे फेरा डंडा

हाल ही में देवरिया  भूमि विवाद में छह लोगों की हत्या के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त कार्रवाई की है। उन्होंने देवरिया जिला प्रशासन और पुलिस के पूर्व एवं वर्तमान 23 अधिकारियों-कर्मचारियों को निलंबित करने और विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए। घटना की बृहस्पतिवार को समीक्षा के दौरान सीएम ने कहा कि दोषी कोई भी हो, हर एक पर कार्रवाई होगी। दरअसल, जांच में सामने आया है कि विवाद के संबंध में सत्यप्रकाश दुबे द्वारा ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे की कई शिकायतें आईजीआरएस पर की…

Read More

पीएम मोदी पर केजरीवाल ने साधा निशाना, कहा झूठा है शराब घोटाला, पार्टी को फंसाने की है कोशिश

पीएम मोदी पर केजरीवाल ने साधा निशाना, कहा झूठा है शराब घोटाला, पार्टी को फंसाने की है कोशिश

प्रवर्तन निदेशालय ने संजय सिंह के करीबियों को समन जारी किया है।तो वहीं सीएम केजरीवाल ने एक बार फिर भाजपा और पीएम मोदी पर निशाना साधा। संजय सिंह के करीबी सर्वेश मिश्रा, कंवरबीर सिंह और विवेक त्यागी को तलब किया गया है। ताकी आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जा सके। खबर के मुताबिक, संजय सिंह ने सर्वेश को एक करोड़ रुपये दिए थे। संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद आप और भाजपा में बयानबाजी का सिलसिला लगातार जारी है। सीएम केजरीवाल ने कहा- पार्टी को झूठे केस में फंसाने की हो रही कोशिश…

Read More

क्रिकेट स्टेडियम में विश्व कप के मैचों के दौरान इन वस्तुओं को ले जाने पर प्रतिबंध, सुरक्षा को लेकर आईसीसी ने लिया फैसला

क्रिकेट स्टेडियम में विश्व कप के  मैचों के दौरान इन वस्तुओं को ले जाने पर प्रतिबंध, सुरक्षा को लेकर आईसीसी ने लिया फैसला

  धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले विश्व कप के पांच मैचों के दौरान पुलिस की तरफ से कड़ी सुरक्षा रहेगी। दर्शकों को स्टेडियम के अंदर प्रवेश करते समय कई बातों का ध्यान रखना होगा। स्टेडियम में कई चीजें अंदर ले जाने के लिए प्रतिबंधित की गई हैं। पेन-पेंसिल, सीटी, हेलमेट, सिक्के से लेकर पानी की बोतल तक अंदर नहीं ले जा सकेंगे। दर्शकों को खाने-पीने की चीजें स्टेडियम में मिल जाएंगी। यह सारी जानकारी दर्शकों को टिकट पर अंकित की गई है। टिकटों में बताया गया है कि मैच…

Read More

जेबीटी की नए सिरे से होगी बैचवाइज भर्ती, जानिए पूरी रिपोर्ट

जेबीटी की नए सिरे से होगी बैचवाइज भर्ती, जानिए पूरी रिपोर्ट

प्रदेश के हमीरपुर जिले में जेबीटी की बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया नए सिरे से शुरू होगी। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने बीते दिन जारी बैचवाइज भर्ती की अधिसूचना को वापस ले लिया है। अब जिले में नए सिरे से आवेदन मांगे जाएंगे। इसमें सिर्फ जेबीटी करने वाले शामिल हो सकेंगे। पुराने विज्ञापन में बीएड करने वाले भी बैचवाइज भर्ती में शामिल किए गए थे। बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट ने बीएड करने वालों को जेबीटी भर्ती के लिए अपात्र करार दिया। हमीरपुर जिले के बैचवाइज परिणाम फैसला आने के बाद भी जारी नहीं…

Read More

प्रदेश में क्रिप्टो करेंसी का घोटाला पहुंचा 45 करोड़, मामले में दो गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार

प्रदेश में क्रिप्टो करेंसी का घोटाला पहुंचा 45 करोड़, मामले में दो गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार

क्रिप्टो करेंसी के नाम पर ठगी करने के मास्टर माइंड सुखदेव ने अपने गृह क्षेत्र धर्मपुर में भी कई लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की है। सुखदेव ने सैंकड़ों लोगों को क्रिप्टो करेंसी के नाम पर निवेश करवाया। बाद में उन्हें मूल धन भी वापस नहीं मिल पाया। सुखदेव ने जब क्रिप्टो करेंसी के नाम पर कारोबार शुरू किया तो धर्मपुर में उसका भव्य स्वागत भी हुआ। यहां लोगों को उसने लुभावने सपने दिखाए और उनकी धनराशि को 11 माह में डबल करने का झांसा दिया। ग्रामीणों को भरोसा…

Read More

प्रदेश सरकार ने स्कूल शिक्षा बोर्ड की संबद्धता फीस दोगुना, एनओसी के लिए तीन गुना बढ़ाया शुल्क

प्रदेश सरकार ने स्कूल शिक्षा बोर्ड की संबद्धता फीस दोगुना, एनओसी के लिए तीन गुना बढ़ाया शुल्क

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्धता प्राप्त करने के लिए अब निजी स्कूलों को दोगुना फीस चुकानी होगी। इसके अलावा बोर्ड से एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) प्राप्त करने की फीस तीन गुना चुकानी होगी। नई संबद्धता के लिए पहले 10 हजार लिए जाते थे। अब 20 हजार रुपये फीस ली जाएगी। एनओसी के लिए पहले 50 हजार, अब  1.50 लाख रुपये लिए जाएंगे। यह आदेश पहली अक्तूबर, 2023 और इसके बाद आवेदन करने वाले सभी निजी शिक्षण संस्थानों पर लागू होंगे।  जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड…

Read More

प्रदेश सरकार औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान दे रही : सुक्खू

प्रदेश सरकार औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान दे रही : सुक्खू

बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की और उन्हें आपदा राहत कोष के लिए 2.02 करोड़ रुपये का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में नया निवेश आकर्षित करने तथा उद्यमियों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए गंभीरतापूर्वक कार्य कर रही है। राज्य में स्थित औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। विशेष तौर पर बद्दी क्षेत्र में रेलवे संपर्क सुविधा…

Read More

कांग्रेस ने मणिपुर की हालात को लेकर PM पर दागे सवाल

कांग्रेस ने मणिपुर की हालात को लेकर PM पर दागे सवाल

कांग्रेस ने मणिपुर की हालत को लेकर एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाया। आरोप लगाया कि इससे पहले कभी किसी प्रधानमंत्री ने एक राज्य या उसके लोगों को इस तरह नहीं छोड़ा है। कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने कहा कि 15 महीने पहले भाजपा के सत्ता में आने के बाद मणिपुर में ऐसी स्थिति का आना उसकी नीतियों और प्रधानमंत्री की प्राथमिकताओं को दिखाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि पांच महीने पहले, तीन मई की शाम को तथाकथित डबल इंजन सरकार की विभाजनकारी राजनीति’ के…

Read More

देश में लैंगिक समानता जरूरी,मुस्लिम पर्सनल लॉ में सुधार की आवश्यकता, सुशील मोदी

देश में लैंगिक समानता जरूरी,मुस्लिम पर्सनल लॉ में सुधार की आवश्यकता, सुशील मोदी

भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने बुधवार को जोर देकर कहा कि लैंगिक समानता सुनिश्चित करने के लिए मुस्लिम पर्सनल लॉ में सुधार का समय आ गया है। समान नागरिक संहिता (यूसीसी) में बहुसंख्यकवादी एजेंडा या अति-आवश्यक सुधार के  विषय पर चर्चा के दौरान यहां एक कॉन्क्लेव में उन्होंने बहुविवाह और तीन तलाक की प्रथाओं का हवाला दिया और कहा कि कानूनों में लैंगिक समानता की जरूरत है। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री मोदी ने कहा कि अब मौजूदा मुस्लिम पर्सनल लॉ में सुधार लाने का समय आ गया है। मोदी के…

Read More