मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से आज यहां केन्द्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के सचिव बी.बी. स्वैन ने भेंट की। इस अवसर पर आयोजित बैठक में प्रदेश में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार युवा उद्यमियों को प्रोत्साहित करने पर विशेष ध्यान केन्द्रित कर रही है। प्रदेश में छोटे उद्यमियों के लिए बेहतर पारिस्थितिकीय तंत्र विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विद्युत चालित वाहन, पर्यटन, ग्रीन हाईड्रोजन, हरित प्रौद्योगिकी सहित अन्य…
Read MoreMonth: May 2023
सेना पर हमला, असम राइफल्स के दो जवान घायल-ऑपरेशन जारी; हथियार गोला-बारूद बरामद
हिंसाग्रस्त मणिपुर में सेना और पुलिस पर उग्रवादियों के हमले का सिलसिल रूक नहीं रहा है। शनिवार को मणिपुर के दो जिलों में सेना और असम राइफल्स के संयुक्त पेट्रोल टीम पर हमले किए गए। पहला हमला सेनापति जिले में सुबह करीब 11.25 बजे हुआ जबकि दूसरा हमला चुराचांदपुर जिले में दोपहर करीब 12.45 बजे हुआ। इस हमले में असम राइफल्स के दो जवान घायल हो गए हैं। चुराचांदपुर में उग्रवादियों के खिलाफ अभी भी ऑपरेशन जारी है। हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, मणिपुर में…
Read Moreआयोग ने निजी विश्वविद्यालयों पर कसा शिकंजा, पीएचडी की 100 सीटों की हुई कटौती
हिमाचल प्रदेश में स्थापित निजी विश्वविद्यालयों में पीएचडी की 100 सीटें कम हो गई हैं। 16 निजी विश्वविद्यालयों को निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग ने इस वर्ष 550 सीटों का ही आवंटन किया है। यूजीसी के अनुसार पर्याप्त सुविधाएं नहीं होने पर कई विश्वविद्यालयों की सीटों पर आयोग ने कैंची चला दी है। सभी निजी विश्वविद्यालयों की जांच करने के बाद आयोग ने बीते वर्ष आवंटित 650 सीटों में से 100 सीटों को कम करने का फैसला लिया है। आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल सेवानिवृत्त अतुल कौशिक ने बताया कि…
Read Moreपति – पत्नी ने आर्थिक तंगी के कारण समाप्त की अपनी जीवन लीला
पुलिस थाना धर्मशाला के तहत ग्राम पंचायत रक्कड़ के वार्ड नंबर एक में वीरवार शाम आर्थिक तंगी के चलते पहले पत्नी ने आत्महत्या कर ली, जबकि वीरवार रात को पति ने भी फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मृतकों की पहचान विक्रम थापा और करुणा थापा निवासी रक्कड़ धर्मशाला के रूप में हुई है। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने वाले दो आरोपियों को मामला दर्ज करने के बाद हिरासत में ले लिया है। मिली जानकारी के अनुसार कुछ साल पहले विक्रम थापा ने अपनी पत्नी करुणा थापा के नाम…
Read Moreहोटलों में एडवांस बुकिंग, पर्यटन कारोबार के लिए अच्छे संकेत
एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में 17 और 19 मई को प्रस्तावित आईपीएल मैचों को लेकर पर्यटन नगरी के होटलों में एडवांस बुकिंग का दौर शुरू हो गया है। जानकारी के अनुसार धर्मशाला, मैक्लोडगंज में मैच के लिए शुक्रवार तक 10 फीसदी ऑनलाइन बुकिंग दर्ज हो चुकी है जोकि होटल कारोबारियों सहित पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सुखद संकेत है। इससे आने वाले समय में होटल कारोबार के पटरी पर आने की उम्मीद है। होटल कारोबारियों की मानें तो भारत-आस्ट्रेलिया का मैच रद्द होने से धर्मशाला में पर्यटन कारोबार से…
Read Moreभाजपा की उल्टी गिनती शुरू, 2024 में केंद्र में आएगी कांग्रेस : प्रतिभा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने कर्नाटक में कांग्रेस की शानदार जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व मालिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित सभी नेताओं को बधाई दी है। उन्होंने कर्नाटक के मतदाताओं का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि पार्टी कार्यकर्ताओं के मनोबल से अब देश के अन्य राज्यों में भी कांग्रेस अपनी जीत का परचम लहराएंगी। प्रतिभा सिंह ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणामों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि लोगों ने भाजपा की धुव्रीकरण की…
Read Moreअमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन करेंगे मोदी की मेजबानी, व्हाइट हाउस ने बयान जारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने अमेरिका के दौरे पर जाएंगे। वहां वे 22 जून 2023 को अमेरिका में राजकीय रात्रिभोज में शामिल होंगे। पीएम मोदी के आधिकारिक राजकीय दौरे के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और फर्स्ट लेडी जिल बाइडन उनकी मेजबानी करेंगे। व्हाइट हाउस की ओर से यह जानकारी साझा की गई है। व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी यात्रा संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के बीच गहरी और घनिष्ठ साझेदारी को और मजबूत करेगी। यह अमेरिकियों और भारतीयों को…
Read Moreभारतीय सेना करेगी वर्दी में बदलाव, फ्लैग रैंक के अधिकारी पहनेंगे एक जैसी यूनिफॉर्म
भारतीय सेना अपनी वर्दी में बदलाव करने जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मूल कैडर और नियुक्ति के बावजूद फ्लैग रैंक यानी ब्रिगेडियर और उससे ऊपर के रैंक के वरिष्ठ अधिकारियों के लिए एक समान वर्दी की जाएगी। वहीं, सेना के कर्नल और नीचे के रैंक के अधिकारियों द्वारा पहनी जाने वाली वर्दी में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि भारतीय सेना ने मूल कैडर और और नियुक्ति के बावजूद फ्लैग रैंक के वरिष्ठ अधिकारियों के लिए एक समान वर्दी अपनाने का फैसला…
Read Moreदिल्ली पुलिस भी हमें सौंपे सरकार, हम बनाएंगे राजधानी को सुरक्षित : प्रियंका कक्कड़
दिल्ली सरकार बनाम एलजी मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद दिल्ली की राजनीति में बड़ा बदलाव आने की संभावना जताई जा रही है। इसी बीच, हमारे संवाददाता ने आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ से मुलाकात की और इन मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। प्रस्तुत है वार्ता के प्रमुख अंश… सर्वोच्च न्यायालय ने 11 मई को ऐतिहासिक निर्णय देते हुए दिल्ली के प्रशासनिक अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग का अधिकार दिल्ली के मुख्यमंत्री के हाथों में सौंप दिया है। इससे दिल्ली की राजनीति में बड़ा बदलाव आने की…
Read Moreधमाकों से पहले हुई दुबई और कनाडा में कॉल! सामने आ रहा पाकिस्तान का नाम
अमृतसर के स्वर्ण मंदिर इलाके में बीते कुछ दिनों से लगातार हो रहे धमाकों के पीछे न सिर्फ आतंकी साजिश सामने आ रही है, बल्कि अस्थिरता के मुहाने पर खड़े पाकिस्तान का नाम भी सामने आ रहा है। जांच एजेंसियों से जुड़े सूत्रों के मुताबिक उनको कुछ अहम सुराग मिले हैं जो इस ओर इशारा कर रहे हैं कि पंजाब में अस्थिरता फैलाने के पीछे विदेश में बैठे तीन प्रमुख आतंकी संगठन और पाकिस्तान का हाथ है। यही नहीं बीती रात को स्वर्ण मंदिर के पास हुए धमाकों से पहले…
Read More