एचआरटीसी सुंदरनगर डिपो के कर्मचारियों ने नई पहल शुरू की है। चालकों, परिचालकों और स्टाफ ने चालक सोहन लाल को अनोखे ढंग से श्रद्धांजलि दी। चालक के शव को ताबूत में सजाया। इसके बाद फूल मालाओं से सजी बस में उसके शव को उसके घर लेकर गए। इससे पहले चालक सोहन लाल की मौत पर दो मिनट का मौन रखा। इस मौके पर चालकों, परिचालकों और स्टाफ ने अंतरराज्यीय बस स्टैंड सुंदरनगर परिसर में एकत्रित होकर दिवंगत सोहन लाल के परिवार को दुख को सहन करने की भगवान से प्रार्थना की।…
Read MoreMonth: May 2023
स्कूल के नाम पर लाखो किये खर्च फिर भी 10 साल में एक कमरा तक तैयार नहीं हुआ
गगरेट शिक्षा खंड के राजकीय प्राथमिक पाठशाला लोहारली में दस सालों से कक्षा के एक कमरे का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। अधूरे निर्माण के कारण कमरा जर्जर हालत में पहुंच गया है लेकिन इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। वहीं स्कूल में पर्याप्त सुविधाएं और कक्षाएं नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों का सरकारी स्कूल में बच्चों को पढ़ाने की ओर रुझान खत्म हो गया है। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि जितना फंड प्राप्त हुआ, उससे कमरे का कार्य आधा ही हो पाया है। कई बार बजट…
Read Moreकाँगड़ा को मिलेगा तीन हेलिपोर्टो का तोहफा : मुख्यमंत्री सुक्खू
प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जिला कांगड़ा में तीन हेलिपोर्टों का निर्माण किया जाएगा। डीसी कार्यालय के सभागार में विभिन्न पर्यटन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि एक हेलिपोर्ट धर्मशाला के रक्कड़ और पालमपुर में किया जा रहा है। यहां हेलिपोर्ट के साथ हैंगर का निर्माण किया जाएगा जहां तीन-चार हेलिकॉप्टर एक साथ खड़े हो सकेंगे। इससे धर्मशाला से शिमला, पालमपुर और चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को सहायता मिलेगी। उन्होंने बताया कि इन दोनों हेलिपोर्ट स्थलों का निरीक्षण…
Read Moreनेशनल हाईवे निर्माण में सरकार करेंगी पूर्ण सहयोग : मंत्री विक्रमादित्य सिंह
धर्मशाला। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले को पर्यटन राजधानी और आईटी हब के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए निर्णायक कार्य किया जा रहा है। उन्होंने मंगलवार को मटौर-शिमला फोरलेन परियोजना के कार्य की प्रगति का जायजा लेने के उपरांत यह बात कही। उन्होंने कांगड़ा की पुरानी टनल के समीप फोरलेन परियोजना के तहत निर्माणाधीन सुरंग का निरीक्षण भी किया। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल सरकार प्रदेश के विकास के…
Read Moreपूर्व व वर्तमान सरकार के जलशक्ति विभाग के दावे की खुली पोल, इस गांव से पलायन कर गए 21 परिवार
लम्बे अरसे से चली आ रही पेयजल समस्या का हल नहीं हुआ तो लोग गांव छोड़कर चले गए। अब गांव में महज 2 से तीन परिवार ही बचे हैं। गांव अब वीरान हो गया है। जी हां, यहां बात हो रही है समुद्रतल से 8 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित भरमौर के महौण गांव की। इसकी मुख्य वजह है गांव में 68 वर्षो से चली आ रही पेयजल किल्लत। हैरानी की बात है कि जलशक्ति महकमे ने 16 लाख 17 हजार रुपये खर्च कर गांव के लिए पेयजल लाइनें…
Read Moreसुख की सरकार में बच्चो के अभिभावकों के दुःख, आखिर ये लोग डीसी के सामने क्यों रोए फूट-फूटकर
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बच्चों के अभिभावक डीसी के समाने फूट-फूटकर रोए। अभिभावकों ने डीसी चंबा अपूर्व देवगन से स्कूल में स्थायी अध्यापक भेजने की गुहार लगाई। अभिभावकों ने बताया कि छुद्रा राजकीय प्राथमिक पाठशाला में स्थायी अध्यापक नहीं हैं। स्थायी अध्यापक ने होने से बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है। उनका भविष्य दाव पर है। बच्चों के अभिभावकों के साथ स्कूल प्रबंधन कमेटी के सदस्य भी पहुंचे थे। डीसी अपूर्व देवगन ने अभिभावकों को आशवासन दिया कि बहुत जल्द स्कूल में स्थायी अध्यापक भेजे जाएंगे।…
Read Moreसरकार ने जारी की गाइडलाइन, कफ सिरप निर्यात के लिए शिकायतों के बाद सख्ती
भारतीय फार्मास्यूटिकल फर्मों द्वारा निर्यात किए जाने वाले खांसी के सीरप को लेकर दुनियाभर में किरकिरी होने के बाद सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने विदेश में दवा भेजे जाने से पहले उसके परीक्षण कराने का आदेश दिया है। इसलिए, अब कफ सिरप निर्यातकों को विदेश भेजने के पहले अपने उत्पादों का निर्धारित सरकारी प्रयोगशालाओं में परीक्षण कराना जरूरी होगा। एक जून से लागू नियम विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने सोमवार को एक अधिसूचना जारी की। इसमें कहा गया है कि पहले उत्पाद के नमूने का प्रयोगशाला में…
Read Moreपुलिस को रात में मिली शहर को उड़ाने की धमकी, सुबह होते ही…
महाराष्ट्र में बम धमाकों और आतंकी हमलों को लेकर फर्जी फोन आने का सिलसिला थम नहीं रहा है। सोमवार रात एक बार फिर मुंबई पुलिस को एक शख्स ने ट्विटर पर मैसेज कर बमबारी की धमकी दी। हालांकि, पुलिस ने पूरी सतर्कता बरतते हुए मैसेज करने वाले को ट्रेस कर लिया और उसे गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया गया है कि शख्स ने 22 मई को रात 11 बजे के करीब मुंबई पुलिस को ट्विटर पर मैसेज में लिखा, “मैं जल्द ही मुंबई में धमाके करुंगा।” पुलिस…
Read Moreकांग्रेस सांसद ने केंद्रीय मंत्री पर साधा निशाना कहा पहले देश के संविधान को पढ़ें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को नवनिर्मित संसद का उद्घाटन करने वाले हैं। इसी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अपमान करने का आरोप लगाया था, जिसपर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कांग्रेस को विवादों को भड़काने के लिए फटकार लगाई थी। हालांकि, अब जवाब में कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने केंद्रीय मंत्री को देश के संविधान को पढ़ने की सलाह दे डाली। केंद्रीय मंत्री का ट्वीट केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट कर कहा था कि कांग्रेस की आदत है…
Read Moreमोदी की डिग्री मामले में गुजरात कोर्ट के सामने पेश नहीं हुए केजरीवाल, फिर भेजा गया समन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री के मामले को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है। जहां थोड़े दिन पहले ही गुजरात हाईकोर्ट ने पीएम मोदी की डिग्री दिखाने से जुड़े आदेश को खारिज कर दिया था। साथ ही केजरीवाल पर 25,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया था। वहीं, अब अहमदाबाद की अदालत ने एक बार फिर दिल्ली के सीएम और उनकी आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को तलब किया है। दोनों को सात जून को अदालत में पेश होना होगा।…
Read More