मोदी कैबिनेट में जल्द हो सकता है बड़ा फेरबदल। संगठन में अनुभवी और तेजतर्रार नेताओं को किया जाएगा शामिल। मोदी कैबिनेट में शिंदे गुट के 2 सांसदों को भी मिल सकती है जगह। एक कैबिनेट मंत्री और एक राज्यमंत्री हो सकते है। लंबे समय से मोदी मंत्रिमंडल में फेरबदल की हो रही हैं चर्चाएं। संगठन में भी हो सकता है बड़ा बदलाव।
Read MoreMonth: May 2023
राष्ट्रपति के सामने कांग्रेस नेताओं ने रखीं 12 मांगें, कहा- उच्चस्तरीय जांच आयोग गठित करें
हिंसाग्रस्त मणिपुर में शांति बहाली के तमाम प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद कई जगहों पर हिंसा की खबरें आ रही हैं। इस हिंसा में कई लोगों की जान जा चुकी है। जहां आज सरकार ने पीड़ित परिवारों के दुख पर मरहम लगाने के लिए मुआवजे का एलान किया है। तो वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिमंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर एक उच्च स्तरीय जांच आयोग के गठन की मांग की। मणिपुर की स्थिति को लेकर मंगलवार दोपहर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने…
Read Moreदिल्ली-लेह रूट पर जल्द दौड़ेगी बस, रोमांच से भरा होगा 30 घंटे का सफर
देश के सबसे लंबे दिल्ली-लेह रूट पर जल्द एचआरटीसी की बस दौड़ेगी। एक हजार किलोमीटर से अधिक की दूरी और लगातार 30 घंटे का यह सफर प्रकृति के विभिन्न नजारों का दीदार करवाएगा। रोमांच भरे इस सफर के दौरान पर्यटकों को मौसम के विभिन्न रंग देखने को मिलेंगे। मैदानी इलाकों की झुलसाने वाली गर्मी और बर्फीली वादियों की हाड़ कंपा देने वाली ठंड 30 घंटों के सफर को रोमांचक बनाएगी। आधुनिक शैली में बनी फोरलेन सड़क और आधुनिक टनलों के साथ ऊबड़-खाबड़ सड़क में हिचकोले भी लेंगे। एचआरटीसी प्रबंधन की…
Read Moreमुख्यमंत्री सुक्खू ने केजरीवाल से की मुलाकात, कहा दोनों राज्य की बेहतरी के लिए हुई सार्थक चर्चा
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सोमवार दिल्ली में हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात हुई। दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने रेणुका और किशाऊ जल विद्युत परियोजनाओं समेत दूसरे कई मुद्दों पर चर्चा हुई। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने ट्वीट किया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात हुई है। मुलाकात के दौरान दोनों राज्यों के बीच विभिन्न सामान्य मुद्दों पर चर्चा की। हमने यमुना नदी के पानी के बंटवारे पर चर्चा की है। उसमें दिल्ली सरकार की कुछ मांगों पर हमारी सैद्धांतिक रूप से सहमति…
Read Moreराज्य तकनीकी शिक्षा विभाग: आईटीआई में दाखिले को अगले माह से शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया
प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दाखिला लेने के लिए प्रवेश प्रक्रिया अगले माह से शुरू होगी। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) के निर्देशों के बाद हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा विभाग जल्द ही इसका शेड्यूल जारी करेगा। वहीं, जुलाई माह में आईटीआई की कक्षाएं शुरू करने की योजना है। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। ऐसे में तकनीकी शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश भी अगले माह से आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया के…
Read Moreफर्जी डिग्री मामला: मनी लॉन्ड्रिंग के चार आरोपी अदालत में नहीं हो रहे हाजिर
बहुचर्चित मानव भारती फर्जी डिग्री मामले में चार आरोपी अदालत में पेश नहीं हो रहे हैं। विशेष न्यायाधीश शिमला ने आरोपियों की पेशी मामले की सुनवाई 15 जुलाई को निर्धारित की है। इस मामले में एमएमयू के संस्थापक राज कुमार राणा, जगमल सिंह, जगमोहन चोहड़ा, प्रमोद कुमार, अजय कुमार, हिमांशु शर्मा, पंकज अग्रवाल और अभिषेक गुप्ता अदालत के समक्ष पेश हो चुके हैं। मगर नामित आरोपी सारिका, कृष्ण कुमार सिंह, मंदीप राणा और अशोनी कंवर अदालत के समक्ष पेश नहीं हो रहे हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से दायर दस्तावेजों…
Read Moreनकली शराब 375 पेटी बरामद, पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी
ऊना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली शराब की 375 पेटी बरामद की है। मुख्य आरोपी की तलाश जारी है। 27 मई को मोहित राजपूत निवासी ऊना व अश्वनी कुमार निवासी नंगल की बोलेरो गाड़ी से वीआरवी मार्का देसी शराब की 45 पेट्टियां बरामद की गईं। प्रारंभिक जांच में मोहित ने बताया कि उसने शराब गौरव मिन्हास ऊर्फ गोरू से खरीदी है। इस सूचना के आधार पर शराब की बोतलों पर लगे लेबल व होलोग्राम का सत्यापन जिला आबकारी एवं कराधान आयुक्त से करवाया गया जिन्होंने सत्यापित किया कि…
Read MoreRBI के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका खारिज, BJP नेता ने बिना ID के 2000 के नोट बदलने की मांग रखी थी
बिना किसी पहचान पत्र के 2000 के नोट को बदलने के रिजर्व बैंक के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका को दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। बता दें कि रिजर्व बैंक और स्टेट बैंक के बिना डॉक्यूमेंट के नोट बदलने के आदेश के खिलाफ भाजपा नेता और वकील अश्विनी उपाध्याय ने दिल्ली हाईकोर्ट में पीआईएल दायर की थी। भाजपा नेता ने बिना किसी पहचान प्रमाण पत्र के 2000 के नोट बदलने की अनुमति न देने की मांग की थी। मंगलवार यानी 23 मई को कोर्ट ने इस पर सुनवाई…
Read Moreदिल दहला देने वाला मर्डर: युवक ने नाबालिग लड़की पर चाकू से किए 30 वार, फिर पत्थर से कुचलकर मार डाला
देश की राजधानी दिल्ली में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में एक युवक ने नाबालिग लड़की की चाकू से गोदने के बाद पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, बाहरी उत्तरी जिले के शाहबाद डेयरी पुलिस थाना इलाके में यह वारदात हुई। आरोपी युवक की पहचान साहिल पुत्र सरफराज के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी मिली है कि आरोपी साहिल और लड़की के बीच कहासुनी होती है। इसके बाद आरोपी साहिल लड़की…
Read Moreभारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने की फिराक में थे आरोपी, नक्सली हमले मामले में दूसरी चार्जशीट
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पिछले साल जनवरी में भाजपा के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर नक्सली हमले से जुड़े एक मामले में दो लोगों के खिलाफ दूसरी चार्जशीट दाखिल की है। इस हमले में दो पुलिसकर्मियों की भी मौत हो गई थी। बता दें, इससे पहले 14 लोगों के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दाखिल किया गया था। संघीय एजेंसी के एक प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) आतंकवादी समूह के दो सशस्त्र कैडर 25 वर्षीय तिवारी बंकिरा उर्फ शाका और 20 वर्षीय सदन कोरह उर्फ साजन के…
Read More