एक भी सीनियर सेकेंडरी स्कूल को लाहौल-स्पीति में बोर्ड से मान्यता प्राप्त नहीं

एक भी सीनियर सेकेंडरी स्कूल को लाहौल-स्पीति में बोर्ड से मान्यता प्राप्त नहीं

जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त एक भी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नहीं है। जिले में 10वीं तक की शिक्षा देने के लिए भी बोर्ड के पास मात्र एक ही स्कूल पंजीकृत है। जिला कांगड़ा में सबसे अधिक 267 स्कूल पंजीकृत हैं। इनमें 156 हाई और 111 स्कूल सीनियर सेकेंडरी तक शिक्षा मुहैया करवा रहे हैं। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के पास शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए 1098 सीनियर सेकेंडरी और हाई स्तर के स्कूल पंजीकृत हैं। इनमें जिला कांगड़ा में…

Read More

पेपर लीक मामले में चालान पेश करने की तैयारी

पेपर लीक मामले में चालान पेश करने की तैयारी

जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (जेओए) आईटी पेपर लीक मामले में विजिलेंस आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश करने की तैयारी में है। इस मामले में आठ लोगों को आरोपी बनाया गया है। इनमें से चार जमानत पर हैं। 21 फरवरी को यह चालान पेश किया जा सकता है। वहीं, प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के बड़े अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए विजिलेंस ने सरकार से अभियोजन मंजूरी मांग रखी है। विजिलेंस ने आयोग में तैनात वरिष्ठ सहायक उमा आजाद को मुख्य आरोपी बनाया है। उमा के दोनों बेटे और…

Read More

कांग्रेस की 10 गारंटियों को जांचने शिमला आएंगे राजीव शुक्ला

कांग्रेस की 10 गारंटियों को जांचने शिमला आएंगे राजीव शुक्ला

विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस की ओर से दी गईं दस गारंटियों को बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला शुक्रवार को शिमला पहुंचेंगे। प्रदेश सरकार का गठन होने के बाद पहली बार शिमला पहुंच रहे शुक्ला दो दिनों तक चुनावी गारंटियों को लागू करने के लिए हो रहे कामकाज को जांचेंगे। शुक्रवार शाम को राजीव शुक्ला शिमला पहुंचेंगे। रात को मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्रियों, कांग्रेस विधायकों और प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के साथ बैठक करेंगे। शनिवार को भी बैठकों का दौर चलेगा। शुक्ला राज्यपाल शिव…

Read More

मुख्यमंत्री ने सतर्कता ब्यूरो की तीन पुस्तकों का विमोचन एवं हिम विक एप लॉन्च किया

मुख्यमंत्री ने सतर्कता ब्यूरो की तीन पुस्तकों का विमोचन एवं हिम विक एप लॉन्च किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां राज्य सतर्कता ब्यूरो का हिम विक (सतर्कता जांच  सूची) ऐप लॉन्च किया ।यह देश में अपनी तरह का पहला ऐप है क्योंकि यह पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए एक व्यापक तंत्र है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ऐप जांच अधिकारियों को उस विशेष कार्य को पूरा करने के बाद एक चेक बॉक्स पर टिक करके प्रतिक्रियाओं पर समय पर मुहर लगाने की अनुमति देता है। यह वास्तविक समय के आधार पर जांच की प्रगति की उचित निगरानी सुनिश्चित करेगा। मुख्यमंत्री…

Read More

मुख्यमंत्री व उप-मुख्यमंत्री ने ए.एस. चौहान के निधन पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष महेश्वर चौहान के पिता अमर सिंह चौहान के निधन पर शोक व्यक्त किया है। अमर सिंह चौहान ने आज आईजीएमसी शिमला में अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री कनलोग स्थित मोक्ष धाम में अमर सिंह चौहान के अंतिम संस्कार में शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों के प्रति सांत्वना व्यक्त करते हुए उन्हें इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की…

Read More

प्लास्टिक उत्पादकों, आयातकों, ब्रांड मालिकों और अपशिष्ट संसाधकों को ईपीआर पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य

प्रदेश में प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन की समीक्षा के लिए आज यहां हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष संजय गुप्ता की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा अधिसूचित प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन (संशोधन) नियम, 2022 के प्रावधानों पर व्यापक चर्चा की गई। इन संशोधनों का मुख्य उद्देश्य प्लास्टिक पैकेजिंग अपशिष्ट का समुचित प्रबंधन करना है जो कि हाल ही के वर्षों से पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। बैठक में अवगत करवाया गया कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण…

Read More

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को विदाई दी

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को विदाई दी

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्यों, नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर, विधायकगण, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, जीओसी-इन-सी आरट्रेक लेफ्टिनेंट जनरल एस.एस. महल, कुलपतियों, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने आज यहां राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को विदाई दी। इससे पहले, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा कार्य और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और विभिन्न गणमान्य लोगों ने राज्यपाल से भेंट की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए…

Read More

दूरदर्शन के डीडी हिमाचल चैनल की 24 घंटे प्रसारण सेवाओं का शुभारंभ ; केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने शिमला दूरदर्शन केंद्र की 24 घंटे प्रसारण सेवा का उद्घाटन किया

दूरदर्शन के डीडी हिमाचल चैनल की 24 घंटे प्रसारण सेवाओं का शुभारंभ ; केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने शिमला दूरदर्शन केंद्र की 24 घंटे प्रसारण सेवा का उद्घाटन किया

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा कार्य व खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज दूरदर्शन के डीडी हिमाचल चैनल की 24 घंटे प्रसारण सेवाओं का शुभारंभ किया। पीटरहॉफ शिमला से श्री अनुराग ठाकुर ने हिमाचल के लोगों को डीडी हिमाचल चैनल की 24 घंटे प्रसारण सेवा की सौगात दी । डीडी हिमाचल अब शिमला से 24 घंटे कार्यक्रमों और खबरों का प्रसारण करेगा। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह, उप-मुख्यमंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री, शिमला के सांसद श्री सुरेश कश्यप और प्रसार भारती के सीईओ श्री गौरव द्विवेदी भी उपस्थित रहे। सूचना प्रसारण…

Read More

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय

प्रदेश सरकार ने अनाथ बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के रूप में अपनाने का निर्णय लिया उपेक्षित वरिष्ठ नागरिकों, अनाथ बच्चों, विशेष रूप से सक्षम बच्चों और निराश्रित महिलाओं के लिए किया जाएगा नए एकीकृत घरों का निर्माण भारत के विभिन्न दर्शनीय स्थलों का प्रति वर्ष शैक्षिक भ्रमण का प्रावधान पात्र आवासियों को स्टार्ट-अप आरंभ के लिए मिलेंगे एकमुश्त दो लाख रुपए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की दूसरी बैठक में महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के दिशा-निर्देशों को स्वीकृति प्रदान की…

Read More

नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप रद्द, बर्फ नहीं होने से लिया गया फैसला

नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप रद्द, बर्फ नहीं होने से लिया गया फैसला

देहरादून  औली में 23 से 26 फरवरी तक प्रस्तावित नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप को रद्द कर दिया गया है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि औली में विंटर गेम करवाने के लिए तैयारी पूरी थी। लेकिन इस बार बर्फबारी नहीं हुई है। औली की ढलानों पर बर्फ नहीं है। औली – फोटो औली में प्रस्तावित  नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप रद्द कर दी गई है। स्की एंड स्नोबोर्ड एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड देहरादून के सचिव प्रवीण शर्मा ने कहा कि बर्फ ना होने के कारण चैंपियनशिप रद्द कर दी गई है। 23 से 26 फरवरी तक चैंपियनशिप प्रस्तावित थी। चमोली…

Read More