मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज यहां हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल का पदभार ग्रहण करने पर शिव प्रताप शुक्ल को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि राज्य के राज्यपाल के रूप में श्री शुक्ल का कार्यकाल उपलब्धियों से परिपूर्ण होगा और राज्य को उनके व्यापक अनुभवों का भरपूर लाभ मिलेगा।
Read MoreMonth: February 2023
Himachal Samachar 18 02 2023
आईएसआई जासूस को गुप्त जानकारी देते पकड़ा गया सैनिक, अब होगा कोर्ट मार्शल
भारतीय सेना अपने एक सैनिक के खिलाफ समरी कोर्ट-मार्शल कार्यवाही शुरू करने जा रही है। आरोपी सैनिक कथित तौर दिल्ली स्थित पाकिस्तानी दूतावास में तैनात एक आईएसआई एजेंट को उत्तरी सीमाओं पर सैन्य गतिविधियों के बारे में गुप्त सूचना देते हुए पकड़ा गया था। आरोपी सिग्नलमैन (धोबी) अलीम खान फील्ड एरिया में चीन के साथ सीमा के करीब एक फॉर्मेशन में तैनात था और कथित तौर पर नई दिल्ली दूतावास में तैनात पाकिस्तानी जासूस को गुप्त सूचना की आपूर्ति करते हुए पकड़ा गया था। सैनिक के खिलाफ संक्षिप्त कोर्ट-मार्शल की…
Read Moreशिवरात्रि समारोह में शामिल होंगी राष्ट्रपति मुर्मू, प्रसिद्ध कलाकार देंगे प्रस्तुति
नई दिल्ली महाशिवरात्रि समारोह कार्यक्रम में राजस्थानी लोक गायक मामे खान, पुरस्कार विजेता सितार वादक नीलाद्रि कुमार, टॉलीवुड गायक राम मिरियाला, तमिल पार्श्व गायक वेलमुरुगन, मंगली, कुतले खान और बंगाली लोक गायिका अनन्या चक्रवर्ती प्रस्तुति देंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित ईशा योगा सेंटर में महाशिवरात्रि पर होने वाले समारोह में शामिल होंगी। 112 फुट आदियोगी के समक्ष पूरी रात चलने वाले आयोजन में देशभर के प्रसिद्ध कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। ध्यानलिंग में पंच भूत आराधना से शुरू होने वाले समारोह में लिंग भैरवी महायात्रा के…
Read Moreविधायक आरएस बाली की माता का निधन, एम्स दिल्ली में ली अंतिम सांस
नगरोटा बगवां से कांग्रेस विधायक रघुवीर सिंह बाली की माता किरण बाली का शनिवार को निधन हो गया। सुबह सात बजे एम्स दिल्ली में उन्होंने अंतिम सांस ली। किरण बाली बीते कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। दो दिन पहले रघुवीर बाली ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी शेयर की थी। इसके चलते उन्होंने सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए थे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और अन्य कैबिनेट मंत्रियों ने किरण बाली के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
Read Moreब्रिटिश उच्चायोग के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट की
ब्रिटिश उच्चायोग में जलवायु परिवर्तन नीति की प्रमुख एरीना कोसेक के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश वर्ष 2025 तक हरित ऊर्जा राज्य बनने की ओर अग्रसर है तथा इस लक्ष्य को प्राप्त करने में इलेक्ट्रिक वाहन संचालन मुख्य भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि इंडिया-यूके पैक्ट के तहत शिमला शहर में करवाए गए सर्वेक्षण के निष्कर्ष शिमला को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने में सहायक सिद्ध होंगे। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को…
Read Moreराज्यपाल (नामित) शिव प्रताप शुक्ल का गर्मजोशी से स्वागत
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल (नामित) शिव प्रताप शुक्ल का शुक्रवार शाम शिमला आगमन पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह, सांसद एवं प्रभारी प्रदेश कांग्रेस राजीव शुक्ला, कांग्रेस के वरिष्ठ…
Read Moreलोगों के लिए ‘ईज ऑफ लिविंग’ को बढ़ाने के लिए भारत प्रौद्योगिकी को बहुत महत्व देता है: प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारत लोगों के लिए ‘ईज ऑफ लिविंग’ को बढ़ाने के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने को बहुत महत्व देता है। वे स्वास्थ्य मंत्रालय के एक ट्वीट का जवाब दे रहे थे जिसमें एम्स ऋषिकेश द्वारा ड्रोन्स का ट्रायल रन करने का जिक्र किया गया था, जिसका इस्तेमाल एम्स ऋषिकेश से दो किलो वजन की टीबी की दवाएं टिहरी गढ़वाल जिला अस्पताल तक ले जाने के लिए किया गया। इसने लगभग 40 किमी (एक तरफ की) की हवाई दूरी को 30 मिनट में…
Read Moreएचआरटीसी में विद्युत चालित वाहनों का समावेश किया जाएगाः मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां परिवहन विभाग की एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इसमें उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल को वर्ष 2025 तक हरित ऊर्जा राज्य बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कार्बन उत्सर्जन को कम करने तथा हरित ऊर्जा के अधिकतम दोहन को प्राथमिकता प्रदान करते हुए इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विद्युत चालित वाहनों के संचालन…
Read Moreप्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि सरकार द्वारा क्षमता निर्माण आयोग का गठन किया गया है। इस आयोग के अध्यक्ष प्रधान सलाहकार (प्रशिक्षण एवं वित्त लेखा), सचिव (कार्मिक), सचिव (ग्रामीण विकास), सचिव (वन), सचिव (स्वास्थ्य), सचिव (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता), सचिव (प्रशिक्षण) तथा हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के प्रबंध निदेशक तथा हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान के निदेशक आयोग के सदस्य सचिव होंगे। प्रवक्ता ने बताया कि आयोग का कार्य विभागों में प्रशिक्षण का समन्वय और उसकी प्रगति की निगरानी करना होगा। यह ग्रामीण विकास,…
Read More