कैबिनेट बैठक में यूजीसी पे स्केल की मांग आज हो सकती है पूरी

कैबिनेट बैठक में यूजीसी पे स्केल की मांग आज हो सकती है पूरी

शिमला हिमाचल प्रदेश के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में कार्यरत करीब 3200 शिक्षकों की कई माह से लंबित यूजीसी पे स्केल की मांग वीरवार को पूरी होगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में वीरवार सुबह 10:30 बजे राज्य सचिवालय में होने वाली कैबिनेट बैठक में पे स्केल देने के प्रस्ताव को मंजूरी मिलेगी। वित्त विभाग ने शिक्षा विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। बुधवार को यह प्रस्ताव मुख्य सचिव को भेज दिया गया है। यूजीसी पे स्केल मिलने पर शिक्षकों के मासिक वेतन में करीब 25 फीसदी तक बढ़ोतरी…

Read More

भारत को मंजूर नहीं तीसरे पक्ष को न्योता, पाक-चीन आर्थिक गलियारा अवैध

भारत को मंजूर नहीं तीसरे पक्ष को न्योता, पाक-चीन आर्थिक गलियारा अवैध

नई दिल्ली भारत ने आज फिर चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (CPEC) के निर्माण का कड़ा विरोध किया। विदेश मंत्रालय ने साफ शब्दों में कहा कि वह तथाकथित सीपीईसी परियोजना का दृढ़ता के साथ लगातार विरोध करता रहा है। यह पाकिस्तान द्वारा अवैध रूप से कब्जा की गई भारतीय जमीन पर बनाया जा रहा है। यह अवैध है, जिसे मंजूर नहीं किया जा सकता। चीन और पाकिस्तान के बीच निर्माणाधीन इस परियोजना में अब दोनों देशों ने तीसरे पक्ष को भी शामिल होने का न्योता दिया है। इसे लेकर भारत ने फिर…

Read More

एक परिवार खुद को कानून से ऊपर समझ रहा, फैसले के बाद बोले नड्डा

एक परिवार खुद को कानून से ऊपर समझ रहा,  फैसले के बाद बोले नड्डा

नई दिल्ली मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भाजपा नेता कांग्रेस पर हमलावर हैं। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने पीएमएलए एक्ट के प्रावधानों को चुनौती देने वाली सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया है। इसके साथ ही ईडी के सभी अधिकारियों को भी बरकरार रखा है। अदालत के फैसले के बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, सुप्रीम कोर्ट ने पीएमएलए और ईडी के अधिकार क्षेत्र को बरकरार रखा है। कानून अपना काम कर रहा है और एक परिवार को कानून को खुद से ऊपर रख रहा…

Read More

अम्बाला पुलिस की कार्रवाई : शराब तस्करी के 93 मामले में 145 आरोपी काबू 07 हजार 378 बोतल बरामद

अम्बाला पुलिस की कार्रवाई : शराब तस्करी के 93 मामले में 145 आरोपी काबू 07 हजार 378 बोतल बरामद

शराब तस्करी के मामले में अंबाला पुलिस ने जून महीने में कार्रवाई करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत 93 मामले दर्ज कर 145 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3897 बोतल अवैध देसी शराब, 1 824 बोतल अंग्रेजी शराब व 1657 बोतल बीयर बरामद कर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने जानकारी देते हुए बताया कि अंबाला पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी करने वालों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया हुआ है और लोगों से अपील की है कि वह शराब…

Read More

इन छह विभागों के कच्चे कर्मचारी होंगे पक्के, 28 जुलाई को कैबिनेट सब-कमेटी की अगली बैठक

इन छह विभागों के कच्चे कर्मचारी होंगे पक्के, 28 जुलाई को कैबिनेट सब-कमेटी की अगली बैठक

चंडीगढ़ सब-कमेटी ने अपनी पिछली बैठक में विभिन्न विभागों से ऐसे ही कच्चे मुलाजिमों का ब्योरा तलब किया था। मंगलवार की बैठक में सब-कमेटी के सदस्यों ने छह विभागों- गृह विभाग, वन विभाग, स्थानीय निकाय, उच्च शिक्षा विभाग, शिक्षा विभाग और राजस्व विभाग से प्राप्त डाटा पर विचार-विमर्श किया। पंजाब के सरकारी विभागों में कार्यरत 36000 कच्चे मुलाजिमों को पक्का करने का रास्ता तलाश रही कैबिनेट सब-कमेटी ने अपनी बैठक के दौरान छह विभागों द्वारा उपलब्ध कराई गई अपने कच्चे मुलाजिमों की सूची और संबंधित मुलाजिमों की स्थिति का आकलन…

Read More

पंजाब पुलिस का चेहरा बदलने की कोशिश, अब NDPS एक्ट में संपत्ति जब्त करने का आदेश

पंजाब पुलिस का चेहरा बदलने की कोशिश, अब NDPS एक्ट में संपत्ति जब्त करने का आदेश

चंडीगढ़ डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि कई पुलिस प्रमुखों द्वारा अपने जिलों में बहुत बढ़िया काम किया जा रहा है लेकिन इंटेलिजेंट और स्मार्ट पुलिसिंग, जिसमें प्रौद्योगिकी का प्रयोग शामिल है, को जमीनी स्तर पर लागू करने की जरूरत है। पंजाब में बढ़ रहे गैंगस्टर कल्चर और ड्रग माफिया से निपटने के लिए डीजीपी गौरव यादव ने सूबे के पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया है। उन्होंने पंजाब पुलिस के थानों का चेहरा पूरी तरह से बदलने को कहा है। थाने में आने वाले शिकायतकर्ता की सुनवाई हो और…

Read More

हरिद्वार से साढ़े तीन करोड़ से ज्यादा कांवड़ियों ने उठाया गंगाजल, कांवड़ यात्रा संपन्न

हरिद्वार से साढ़े तीन करोड़ से ज्यादा कांवड़ियों ने उठाया गंगाजल, कांवड़ यात्रा संपन्न

हरिद्वार गुरु पूर्णिमा के एक दिन बाद शुरू हुई श्रावण मास की कांवड़ यात्रा मंगलवार को शिवरात्रि को जलाभिषेक के साथ संपन्न हो गई। मंगलवार को भी 30 लाख शिवभक्तों ने गंगाजल उठाया और अपने प्रदेशों के लिए रवाना हुए। 13 दिनों तक चली कांवड़ यात्रा के दौरान तीन करोड़ 80 लाख 70 हजार कांवड़ियों ने गंगाजल उठाया। यात्रा के अंतिम दिन डीएम विनय शंकर पांडेय और एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न होने पर ड्यूटी करने वाले अधिकारियों और कर्मियों को शाबाशी दी। 13 जुलाई…

Read More

मंत्रिमंडल की बैठक में आज कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

मंत्रिमंडल की बैठक में आज कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक होगी। बैठक राज्य सचिवालय के विश्वकर्मा भवन में स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाल सभागार में शाम पांच बजे से होगी। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में स्वकर प्रणाली लागू करने का प्रस्ताव आ सकता है। अशासकीय विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती के लिए अलग से चयन आयोग के प्रस्ताव के भी बैठक में आने की संभावना है। काष्ठ आधारित उद्योग के संबंध में भी चर्चा हो सकती है।

Read More

आईपीएस श्याम भगत नेगी हो सकते है हिमाचल पुलिस के अगले डीजीपी

आईपीएस श्याम भगत नेगी हो सकते है हिमाचल पुलिस के अगले डीजीपी

शिमला हिमाचल प्रदेश पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) संजय कुंडू जल्दी ही पुलिस प्रमुख की कुर्सी छोड़ सकते हैं। उनकी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति की अरजी नई दिल्ली पहुंच चुकी है। अब केंद्रीय गृह मंत्रालय को उनकी नियुक्ति पर फैसला लेना है। कुंडू के बाद एसबी नेगी का डीजीपी बनना तय माना जा रहा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उनकी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति की फाइल पर कुछ दिन पहले ही हस्ताक्षर किए थे। कुंडू की हाल ही में डीजी पद के लिए केंद्र में एंपैनलमेंट हुई है तो उन्हें अब केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भी इसी…

Read More

सरकारी कर्मचारी तबादला चाहते है तो आवेदन का आज आखरी दिन

सरकारी कर्मचारी तबादला चाहते है तो आवेदन का आज आखरी दिन

शिमला हिमाचल प्रदेश में तबादलों के लिए आवेदन करने का बुधवार आखिरी दिन है। कर्मचारियों और अधिकारियों के तबादलों से 18 से 27 जुलाई तक रोक हटाई गई है। अभी तक शिक्षा विभाग में सबसे अधिक करीब 6,000 तबादलों के आवेदन आए हैं। पंचायतीराज चुनावों के चलते लगी आचार संहिता वाले क्षेत्रों में तबादले करने के लिए निर्वाचन आयोग से मंजूरी लेना जरूरी की गई है। इन क्षेत्रों में अधिकारी और कर्मचारी अपने विभागाध्यक्षों के पास आवेदन कर सकते हैं। प्रदेश सरकार ने सरकारी विभागों में करीब तीन वर्ष बाद…

Read More