चंडीगढ़/रोपड़ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को एलान किया है कि पिछली सरकारों के सभी बिजली खरीद समझौतों की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति पंजाब और पंजाबियों के साथ गद्दारी करता है उसे बख्शा नहीं जाएगा। वह रोपड़ में झारखंड के पछवारा खदान से पहुंची पहली कोयले से भरी मालगाड़ी का स्वागत करने पहुंचे थे। सीएम ने कहा कि पंजाब बिजली सरप्लस राज्य बनने की दिशा में एक बड़ा कदम उठा रहा है क्योंकि राज्य के किसी भी थर्मल प्लांट को कोयले की कमी…
Read MoreYear: 2022
हरिद्वार में भी पलायन के संकेत, 21 दिसंबर को सीएम धामी को सौंपी जाएगी रिपोर्ट
देहरादून अब तक माना जा रहा था कि पलायन का दंश केवल गढ़वाल के जिले झेल रहे रहे हैं, लेकिन मैदानी जिले हरिद्वार में भी पलायन के संकेत मिले हैं। पलायन निवारण आयोग ने हरिद्वार जिले की रिपोर्ट तैयार कर ली है। आयोग की ओर से 21 दिसंबर को मुख्यमंत्री को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। पलायन निवारण आयोग जिलेवार सर्वे कर पलायन की रोकथाम के लिए रिपोर्ट तैयार करने में जुटा है। अब तक 11 जिलों की रिपोर्ट सरकार को सौंपी जा चुकी है। इसके साथ ही गांवों की आर्थिकी सशक्त…
Read More‘स्टिंग ऑपरेशन’: यात्री बनकर बस में किया सफर, चालक-कंडक्टर के हाल देखकर चढ़ा पारा
हल्द्वानी उत्तराखंड में चलने वाली निजी बसों में कभी टिकट तो कभी अन्य अव्यवस्थाओं की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। इसके चलते हल्द्वानी में आरटीओ संदीप सैनी ने यात्री सुविधाओं का वास्तविक हाल जांचने के लिए एक योजना तैयार की। शनिवार को आरटीओ संदीप यात्री बनकर बाजपुर बस अड्डे से कालाढूंगी जाने वाली बस में सवार हो गए। बस कुछ दूर चली ही थी कि चालक फोन पर बात करता दिखा। वहीं, कंडक्टर ने आरटीओ से रामनगर के सफर के लिए टिकट के 70 रुपये तो ले लिए लेकिन…
Read Moreकांग्रेस धर्मशाला में करेगी आभार रैली, प्रियंका को आमंत्रित करने की तैयारियां शुरू
शिमला प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को मिली जीत का बहुत अधिक श्रेय प्रियंका गांधी को जाता है। प्रियंका ने प्रदेश में छह चुनावी रैलियां की थी। चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रियंका ने शिमला स्थित अपने घर पर रहीं। यहीं से उन्होंने चुनावी रणनीति बनाई। अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव में स्पष्ट बहुमत मिलने पर प्रदेश कांग्रेस 21 दिसंबर को जोरावर स्टेडियम धर्मशाला में आभार रैली करेगी। इस दौरान मतदाताओं का आभार जताया जाएगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और महासचिव प्रियंका गांधी…
Read Moreशिकार करने निकला शिकारी खुद हो गया शिकार
पांवटा साहिब (सिरमौर) पांवटा साहिब के आंजभोज क्षेत्र में शिकार पर निकले एक व्यक्ति को गोली लगने से मौत हो गई। मेहर सिंह पुत्र जालम सिंह निवासी गांव डांडा कालाअंब पांवटा साहिब के ब्यान पर मामला दर्ज किया गया है। धर्म सिंह (38) उसका छोटा भाई था। 16 दिसंबर को मेहर सिंह छोटे भाई धर्म सिंह के साथ अपने मामा के घर बस्ताना (बांस) मेहमानी में गए थे। मेहर सिंह के समधी यशवंत सिंह व छोटा भाई धर्म सिंह शाम को घर से जंगल की तरफ शिकार पर निकले। धर्म…
Read Moreहिमाचल में सीमेंट की कमी, सैकड़ों परियोजनाओं का काम रुका, गोदाम भी खाली
शिमला अदाणी कंपनी की ओर से जिला बिलासपुर के बरमाणा और सोलन के दाड़लाघाट में सीमेंट प्लांट बंद करने का असर हिमाचल प्रदेश के विकास कार्यों पर पड़ने लगा है। सरकार के खाद्य आपूर्ति निगम के अधिकांश सीमेंट के गोदाम खाली हो गए हैं। इससे प्रदेश में सैकड़ों प्रोजेक्टों का काम रुक गया है। कंपनी और ट्रक ऑपरेटरों में माल भाड़े को लेकर विवाद थम नहीं रहा है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने निगम से विकास कार्यों के लिए 500 टन और पंचायती राज विभाग ने 100 टन सीमेंट मांगा…
Read Moreमुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सड़क हादसे में घायल कांग्रेस कार्यकर्ताओ का जाना कुशलक्षेम
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार शाम राजस्थान के जिला दौसा में भारत जोड़ो यात्रा से लौटते समय हिमाचल प्रदेश के जिला लाहौल स्पीति के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के वाहन दुर्घटना की जानकारी मिलते ही राजस्थान सरकार से संपर्क कर सभी घायल व्यक्तियों को शीघ्र उचित उपचार एवं सहायता उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। उन्होंने राजस्थान सरकार के संबंधित मंत्री से घायलों को समुचित एवं त्वरित उपचार सुनिश्चित करवाने का भी आग्रह किया। सीएम ने दुर्घटना की जानकारी मिलते ही लाहौल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर से दूरभाष के माध्यम से…
Read Moreबैठक बेनतीजा : अंबुजा और एसीसी सीमेंट प्लांट स्थल छावनी में तबदील
बिलासपुर/दाड़लाघाट(सोलन) अदाणी कंपनी के हिमाचल प्रदेश के बरमाणा और दाड़लाघाट स्थित सीमेंट प्लांट बुधवार को अनिश्चितकाल के लिए बंद करने के बाद गुरुवार को दिनभर एसीसी प्रबंधन, ट्रांसपोर्टरों और कर्मचारियों में तनातनी रही। दोनों जगह प्लांट स्थल छावनी स्थल में बदल गए। पुलिस विभाग ने एहतियात बरतते हुए दो बटालियन बरमाणा कस्बे में तैनात कर दी हैं। बरमाणा में कड़ी सुरक्षा के बीच एसीसी कंपनी के अधिकारी प्रशासन से वार्ता करने के लिए प्लांट स्थल से निकले। सारा विवाद माल ढुलाई भाड़ा कम करने का है। घाटे का हवाला देकर…
Read Moreहाईकोर्ट ने दिए जेबीटी-बीएड मामले में दोनों पक्षों को कानूनी प्रक्रिया से दस्तावेज पूरे करने के आदेश
शिमला हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में बीएड डिग्री धारकों को जेबीटी टेट के लिए योग्य करने के मामले में सुनवाई नहीं हो पाई। न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और न्यायाधीश विरेंद्र सिंह की खंडपीठ ने दोनों पक्षों को कानूनी प्रक्रिया से दस्तावेज पूरे करने के आदेश दिए हैं। अदालत ने मामले की आगामी सुनवाई 2 जनवरी 2023 को निर्धारित की है। हाईकोर्ट ने बीएड डिग्री धारकों को जेबीटी टेट के लिए योग्य करने पर रोक लगाई है। याचिकाकर्ता ने हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड की 5 नवंबर को जारी अधिसूचना को चुनौती दी…
Read Moreविधानसभा का पहला शीत सत्र 22 दिसंबर से शुरू, अधिसूचना जारी
हिमाचल प्रदेश की 14वीं विधानसभा का पहला शीत सत्र 22 दिसंबर से 24 दिसंबर तक तपोवन में होगा। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। शीत सत्र के दौरान इस बार तपोवन स्थित विधानसभा परिसर सहित सदन में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री के लिए भी अलग से व्यवस्थाएं करनी पड़ेंगी। विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के कमरे के बाहर नेम प्लेट लगा दी गई है। सूत्रों की मानें तो उपमुख्यमंत्री के लिए विधानसभा परिसर का कमरा नंबर-201…
Read More